एक्सप्लोरर

महाराष्ट्र: शरद पवार गुट के नेता रोहित पवार का सीएम फडणवीस पर वार, बोले- 'चुनाव आयोग बीजेपी का विभाग'

Sharad Pawar Controversy: शरद पवार के सीट ऑफर दावे पर फडणवीस के बयान के बाद रोहित पवार ने हमला बोला है. उन्होंने चुनाव आयोग पर BJP से जुड़ा होने का आरोप लगाया.

महाराष्ट्र में शरद पवार के 160 सीटों वाली गारंटी वाले खुलासे पर मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के बयान को लेकर एनसीपी (एसपी) के विधायक रोहित पवार ने पलटवार किया है. उन्होंने चुनाव आयोग को बीजेपी का 'एक्सटेंडेड डिपार्टमेंट' बताया. रोहित पवार का कहना है कि बीजेपी नेता ही चुनाव आयोग की तरफ से जवाब दे रहे हैं, जैसे आयोग उनका ही विभाग हो.

दरअसल, मामला तब गरमा गया जब एनसीपी (एसपी) प्रमुख शरद पवार ने दावा किया कि विधानसभा चुनाव से पहले उन्हें 288 में से 160 सीटें जिताने का ऑफर मिला था. इस पर सीएम देवेंद्र फडणवीस ने इसे मनगढ़ंत बताते हुए कहा कि ऐसे बयान सिर्फ 'कहानियां बनाने' के लिए दिए जाते हैं.

उन्होंने सवाल उठाया कि अगर किसी को चुनाव में धांधली का ऑफर मिला, तो न पुलिस में शिकायत की गई, न चुनाव आयोग में, और न ही कोई कार्रवाई की गई.

इलेक्शन कमीशन BJP का ही विभाग- रोहित पवार 

सीएम के इन बयानों पर रोहित पवार ने कहा, 'हमने सीएम से नहीं पूछा, न ही बीजेपी के किसी कार्यकर्ता या पदाधिकारी से सवाल किया. जो राहुल गांधी ने प्रेजेंटेशन दिया था, वो चुनाव आयोग और जनता के लिए था. लेकिन जब हम आयोग से बात करते हैं तो वो जवाब ही नहीं देता लेकिन बीजेपी के नेता आकर बोलने लगते हैं, जैसे फडणवीस साहब. इससे साफ हो गया कि चुनाव आयोग बीजेपी का ही एक विभाग है.'

रोहित पवार ने आरोप लगाया कि जब भी विपक्ष चुनाव आयोग से कोई सवाल पूछता है या सबूत देता है, तो आयोग से हमें नकारात्मक जवाब मिलता है.

उन्होंने कहा, "दुनिया के सामने हमने प्रूफ रखा है. सुनील भुसाला, राहुल कलाटे, अशोक बापू, जानक राम भाई, सचिन तोडके सबने पक्के सबूत दिए हैं. हमने तो बस सीसीटीवी फुटेज मांगा था, लेकिन आयोग ने अगले ही दिन कह दिया कि आगे से आपको फुटेज कभी नहीं मिलेगा. इसका मतलब है कि वहां पर जो गड़बड़ होती है, वो छिपाई जा रही है."

'चुनावी प्रक्रिया में जानबूझकर गड़बड़ी'

रोहित पवार ने कहा कि कई बार ऐसे मतदान केंद्र होते हैं जहां लोग वोट डालने आते ही नहीं, फिर भी बीजेपी को वहां से वोट मिल जाते हैं. उनका कहना है कि यह चुनावी प्रक्रिया में जानबूझकर की गई गड़बड़ी का नतीजा है.

उन्होंने कहा, 'हम कहते हैं कि वहां का फुटेज दो, लेकिन आयोग देने से मना कर देता है. तो अब कितना फॉलोअप करें? यही वजह है कि हम कहते हैं चुनाव आयोग बीजेपी का एक्सटेंडेड डिपार्टमेंट बन गया है.'

About the author पंकज यादव

मेरा नाम पंकज यादव है. मैं उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ का रहने वाला हूं. मैंने लखनऊ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन और बीबीएयू यूनिवर्सिटी से जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. मुझे पत्रकारिता में लगभग 8 साल का अनुभव है. मैंने इस दौरान अलग-अलग मीडिया संस्थानों लाइव टुडे न्यूज चैनल, इनशॉर्ट्स न्यूज ऐप और दैनिक भास्कर डिजिटल के लिए काम किया है. मुझे पॉलिटिकल, खेल और फीचर से जुड़े लेख लिखना पसंद है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

BJP नगरसेविका पर तिरंगे के अपमान का आरोप, उद्धव गुट करेगा शिकायत?
BJP नगरसेविका पर तिरंगे के अपमान का आरोप, उद्धव गुट करेगा शिकायत?
Mumbai SIR: किरीट सोमैया का दावा, मृत वोटरों के नाम हटाने में विरोधाभास
किरीट सोमैया का दावा, मृत वोटरों के नाम हटाने में विरोधाभास
'इडियट को इडियट कहना...', राहुल गांधी को मिला नोटिस तो भड़के संजय राउत
'इडियट को इडियट कहना...', राहुल गांधी को मिला नोटिस तो भड़के संजय राउत
मुंबई में नौसेना के नाविक ने पत्नी और दो बच्चों के साथ की खुदकुशी! जांच जारी
मुंबई में नौसेना के नाविक ने पत्नी और दो बच्चों के साथ की खुदकुशी! जांच जारी

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शहजाद पूनावाला ने BJP से दिया इस्तीफा, 'भावुक करने वाला था कि...'
शहजाद पूनावाला ने BJP से दिया इस्तीफा, 'भावुक करने वाला था कि...'
प्रोफेसर, टीचर, NGO...बीजेपी सांसद ने बताया कौन हैं दिमागी नक्सली?
प्रोफेसर, टीचर, NGO...बीजेपी सांसद ने बताया कौन हैं दिमागी नक्सली?
पान मसाला और गुटखा का Ad करने से इंकार कर चुके हैं सनी देओल समेत ये सेलेब्स, एक ने तो मांगी माफी, करोड़ों दान में दिए
पान मसाला और गुटखा का Ad करने से इंकार कर चुके हैं सनी देओल समेत ये सेलेब्स
सिर्फ 4 गेंदों में ऑलआउट हो गई टीम इंडिया, गॉल में हुआ कमाल
सिर्फ 4 गेंदों में ऑलआउट हो गई टीम इंडिया, गॉल में हुआ कमाल
जनगणना की आज से शुरुआत, आधार से बैकिंग तक पूछे जाएंगे 40 सवाल
जनगणना की आज से शुरुआत, आधार से बैकिंग तक पूछे जाएंगे 40 सवाल
ईरान पर नॉर्थ कोरिया की 'नो', ट्रंप ने साउथ के साथ कर दिया ये काम
ईरान पर नॉर्थ कोरिया की 'नो', ट्रंप ने साउथ के साथ कर दिया ये काम
रूस में सैनिकों से क्यों शादी करना चाह रहीं लड़कियां? काला सच आया सामने
रूस में सैनिकों से क्यों शादी करना चाह रहीं लड़कियां? काला सच आया सामने
Jimmy Chilimigras Story: 12 में हाईस्कूल, 15 में CPA और 18 में लॉ ग्रेजुएट, चौंका देगी जिमी की कहानी
12 में हाईस्कूल, 15 में CPA और 18 में लॉ ग्रेजुएट, चौंका देगी जिमी की कहानी
Embed widget