एक्सप्लोरर

महाराष्ट्र विधानसभा में कितनी सीटें जीतेगी NDA? रामदास अठावले के इस बयान ने बढ़ा दी MVA की टेंशन

Maharashtra Assembly Election 2024: महाराष्ट्र में इस साल के अंत तक विधानसभा का चुनाव होना है. अब NDA इस इलेक्शन में कितनी सीटें जीतेगी इसे लेकर रामदास अठावले ने बड़ा बयान दिया है.

Ramdas Athawale on Assembly Election 2024: केंद्रीय सामाजिक न्याय राज्य मंत्री रामदास अठावले ने कहा बिहार के सीएम नीतीश कुमार (Nitish Kumar) और चंद्रबाबू नायडू (Chandrababu Naidu) एनडीए (NDA) के साथ ही रहेंगे, और मोदी सरकार अपना पांच साल का कार्यकाल 100 फीसदी पूरा करेगी. वे रविवार को पूर्व मंत्री प्रकाश सोनकर की पुण्यतिथि के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने इंदौर आए थे.

केंद्रीय राज्य मंत्री अठावले ने रविवार को इंदौर में पत्रकारों से चर्चा में कहा कि बीजेपी के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार बिना किसी परेशानी के अपना पांच साल का कार्यकाल पूरा करेगी. उन्होंने कहा कि विपक्षी दलों का दावा फर्जी है कि चंद्रबाबू नायडू और नीतीश कुमार एनडीए छोड़कर सरकार गिरा देंगे. अठावले ने कहा कि मुझे डर है कि वे मूर्खों के स्वर्ग में रह रहे हैं. नायडू और नीतीश कुमार एनडीए से जुड़े रहेंगे और मोदी सरकार अपना पांच साल का कार्यकाल पूरा करेगी.


महाराष्ट्र विधानसभा में कितनी सीटें जीतेगी NDA? रामदास अठावले के इस बयान ने बढ़ा दी MVA की टेंशन

इंदौर में रामदास अठावले ने क्या कुछ कहा?
केंद्रीय मंत्री अठावले ने रेजीडेंसी कोठी में संवाददाताओं से चर्चा में कहा कि उनकी पार्टी छोटी है, लेकिन फिर भी उन्हें मंत्री बनाया गया क्योंकि एनडीए अपने सहयोगियों के साथ बराबर का न्याय करता है.

उन्होंने यह भी कहा कि बी.आर अंबेडकर ने दलितों के लिए लड़ाई लड़ी और देश का संविधान लिखकर योगदान दिया. रामदास अठावले ने कहा, कोई भी देश के संविधान को नहीं बदल सकता. लेकिन लोकसभा चुनाव प्रचार में राहुल गांधी और अन्य नेताओं ने झूठा प्रचार किया कि अगर मोदी 400 से अधिक सीटों के साथ तीसरी बार प्रधानमंत्री बने तो वह संविधान बदल देंगे.

'इंडिया' गठबंधन पर साधा निशाना
उन्होंने कहा, झूठे प्रचार के बावजूद एनडीए ने चुनाव जीता और सरकार बनाई. अठावले ने कहा कि महाराष्ट्र में एनडीए विधानसभा चुनाव में 170 से अधिक सीटें जीतेगा और सरकार बनाएगा. उन्होंने कहा कि एनडीए के सभी सदस्य चुनाव लड़ेंगे और महाराष्ट्र में विकास के लिए वोट मांगेंगे.

केंद्र में मंत्री पद न मिलने से एनसीपी के नाराज होने के दावों को खारिज करते हुए उन्होंने कहा कि एनसीपी को राज्य मंत्री का पद ऑफर किया गया था, लेकिन वह कैबिनेट मंत्री का पद चाहती थी. उन्होंने कहा, कि अगर ऐसा फैसला लिया जाता है कि हर जाति को आरक्षण मिले तो हमें कोई आपत्ति नहीं है क्योंकि हर जाति में गरीब लोग हैं.

ये भी पढ़ें: NDA से क्या चाहती है राज ठाकरे की पार्टी MNS? सूत्रों ने बैठक के बीच बताई ये बड़ी बात

उमेश भारद्वाज एबीपी न्यूज़ में बतौर इंदौर संवाददाता कार्यरत हैं. एबीपी न्यूज़ से पहले उमेश भारद्वाज कई मीडिया संस्थानों में कार्यरत रहे हैं. अर्थशास्त्र में ग्रेजुएशन और पत्रकारिता में मास्टर्स डिग्री के बाद उमेश भारद्वाज लगातार पत्रकारिता में सक्रीय हैं. युवाओं और बेरोजगारी के मुद्दे पर वो लगातार लिखते रहे हैं राजनीतिक खबरों पर उमेश भारद्वाज की पकड़ मजबूत है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

VIDEO: मौन आंदोलन के दौरान फफक-फफक कर रोए अन्ना हजारे, तबीयत ठीक नहीं होने के बावजूद हुए शामिल
VIDEO: मौन आंदोलन के दौरान फफक-फफक कर रोए अन्ना हजारे, तबीयत ठीक नहीं होने के बावजूद हुए शामिल
'अगर दम है तो...', CJP आंदोलन को लेकर राहुल गांधी समेत विपक्ष पर भड़के CM देवेंद्र फडणवीस
'अगर दम है तो...', CJP आंदोलन को लेकर राहुल गांधी समेत विपक्ष पर भड़के CM देवेंद्र फडणवीस
'इस्तीफा लेने से सरकार नहीं गिरती', PM मोदी को लिखी चिट्ठी के बाद अब क्या बोले अन्ना हजारे
'इस्तीफा लेने से सरकार नहीं गिरती', PM मोदी को लिखी चिट्ठी के बाद अब क्या बोले अन्ना हजारे
'जेब में पाउडर डाल दूंगा, जिंदगी खराब हो जाएगी', प्रदर्शनकारी छात्रों को मुंबई पुलिसकर्मी ने दी धमकी
'जेब में पाउडर डाल दूंगा, जिंदगी खराब हो जाएगी', प्रदर्शनकारी छात्रों को मुंबई पुलिसकर्मी ने दी धमकी

वीडियोज

Bigg Boss 20 का नया लोगो जारी, Salman Khan की वापसी को लेकर बढ़ा उत्साह
Jana Nayagan Review: Thalapathy Vijay के स्वैग और एक्शन ने जीता फैंस का दिल
NEET Paper Leak पर Salman Khan ने तोड़ी चुप्पी, स्टूडेंट्स के लिए कही बड़ी बात
Lock Upp 2 में Yogesh Rawat की वापसी? Reports ने बढ़ाई फैंस की उम्मीद
Shah Rukh Khan की King का आखिरी शूट विदेश में? नई Reports आईं सामने

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जंतर-मंतर प्रदर्शन से जुड़ा पाकिस्तान कनेक्शन, दिल्ली पुलिस ने लिया ये एक्शन, लोगों से की अपील
जंतर-मंतर प्रदर्शन से जुड़ा पाकिस्तान कनेक्शन, दिल्ली पुलिस ने लिया ये एक्शन, लोगों से की अपील
दिल्ली में आज घर से निकलें तो संभल के! एक तरफ CJP का अनशन, दूसरी तरफ 17 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद
दिल्ली में आज घर से निकलें तो संभल के! एक तरफ CJP का अनशन, दूसरी तरफ 17 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद
Mumbai News: दादर में हिरासत में लिए गए छात्र का दावा, ' पुलिस ने कहा तुम्हारी जेब में 50-50 ग्राम ड्रग्स...'
मुंबई: दादर में हिरासत में लिए गए छात्र का दावा, ' पुलिस ने कहा तुम्हारी जेब में 50-50 ग्राम ड्रग्स...'
भारतीय टीम की नई टी20 सीरीज का जल्द हो सकता है एलान, इस पड़ोसी देश से होगी टक्कर
भारतीय टीम की नई टी20 सीरीज का जल्द हो सकता है एलान, इस पड़ोसी देश से होगी टक्कर
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
Exclusive: NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
'हम लड़ते रहेंगे', सुसाइड करने वाले NEET अभ्यर्थियों को राहुल गांधी-विपक्षी नेताओं की श्रद्धांजलि
'हम लड़ते रहेंगे', सुसाइड करने वाले NEET अभ्यर्थियों को राहुल गांधी-विपक्षी नेताओं की श्रद्धांजलि
CJP आंदोलन के दौरान लाठीचार्ज को लेकर आया पाकिस्तान का रिएक्शन, जानें क्या कहा
CJP आंदोलन के दौरान लाठीचार्ज को लेकर आया पाकिस्तान का रिएक्शन, जानें क्या कहा
Embed widget