एक्सप्लोरर

Maharashtra Politics: 'अंधेरे में रहकर कोई फायदा नहीं...' अशोक चव्हाण के BJP में शामिल होने के बाद रामदास अठावले का कांग्रेस पर तंज

Maharashtra Politics: महाराष्ट्र के पूर्व सीएम अशोक चव्हाण (Ashok Chavan) ने 12 फरवरी को कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया था और एक दिन बाद ही मंगलवार (13 फरवरी) को वो बीजेपी में शामिल हो गए थे.

Ramdas Athawale On Congress: लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर महाराष्ट्र में सियासी बयानबाजी तेज हो गई है. महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक चव्हाण के बीजेपी में शामिल होने पर केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले (Ramdas Athawale) ने कांग्रेस को निशाने पर लिया है. उन्होंने अशोक चव्हाण के बीजेपी में शामिल होने को उचित ठहराते हुए कहा कि अंधेरे में रहने से कोई फायदा नहीं है. इसके साथ ही केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जमकर तारीफ की. उन्होंने कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में देश का विकास हो रहा है. 

एएनआई से बातचीत में अशोक चव्हाण के बीजेपी में शामिल होने के बाद केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले ने कहा, "अंधेरे में रहकर कोई फायदा नहीं है, अंधेरे में आगे नहीं जाया जा सकता. कांग्रेस पार्टी में अब पूरी तरह अंधेरा है. PM मोदी ने पूरे देश में विकास का उजाला किया है, इसीलिए बहुत सारे लोग NDA में शामिल हो रहे हैं."

13 फरवरी को बीजेपी में शामिल हुए चव्हाण

गौरतलब है कि महाराष्ट्र के पूर्व सीएम अशोक चव्हाण (Ashok Chavan) कांग्रेस से इस्तीफा के एक दिन बाद ही मंगलवार (13 फरवरी) को बीजेपी में शामिल हो गए थे. चव्हाण को महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम देवेन्द्र फडणवीस, बीजेपी की प्रदेश इकाई के अध्यक्ष चन्द्रशेखर बावनकुले की मौजूदगी में पार्टी में शामिल किया गया था. इस दौरान बीजेपी के कई और नेता भी मौजूद थे. अशोक चव्हाण के बीजेपी में आने के बाद रामदास अठावले ने कांग्रेस पर जमकर भड़ास निकाली.

मेरे जीवन की एक नई शुरुआत-चव्हाण

बीजेपी में शामिल होने के बाद अशोक चव्हाण ने कहा था कि ये उनके सियासी करियर की एक नई शुरुआत है. चव्हाण ने कहा, 'मैं कहूंगा कि ये मेरे जीवन की एक नई शुरुआत है. मेरे सियासी जीवन के पिछले 38 सालों में अब मैं एक नई यात्रा शुरू कर रहा हूं. कुछ अच्छे काम करने के साथ-साथ प्रगतिशील विचारों के साथ आगे बढ़ने की चाहत है. राजनीति समाज की सेवा करने का एक तरीका है. कुछ लोगों ने मेरे फैसले की आलोचना की है, लेकिन मैं किसी के खिलाफ कोई निजी टिप्पणी नहीं करूंगा''.

ये भी पढ़ें: क्या राहुल गांधी ने आपको कोई फोन किया? इस सवाल पर ऐसा था अशोक चव्हाण का रिएक्शन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कांग्रेस में होगा शरद पवार की पार्टी का विलय? सुप्रिया सुले का बड़ा बयान, 'पहले भी साथ...'
कांग्रेस में होगा शरद पवार की पार्टी का विलय? सुप्रिया सुले का बड़ा बयान, 'पहले भी साथ...'
शरद पवार के NDA में जाने की अटकलों के बीच रोहित पवार बोले, 'हमारे सांसद-विधायक...'
शरद पवार के NDA में जाने की अटकलों के बीच रोहित पवार बोले, 'हमारे सांसद-विधायक...'
महाराष्ट्र सरकार का बड़ा फैसला, महात्मा फुले योजना में बदलाव, अब PET स्कैन भी होगा मुफ्त
महाराष्ट्र सरकार का बड़ा फैसला, महात्मा फुले योजना में बदलाव, अब PET स्कैन भी होगा मुफ्त
केतन अग्रवाल के पिता ने राष्ट्रपति से लगाई न्याय की गुहार, फास्ट ट्रैक कोर्ट में सुनवाई की मांग
केतन अग्रवाल के पिता ने राष्ट्रपति से लगाई न्याय की गुहार, फास्ट ट्रैक कोर्ट में सुनवाई की मांग

वीडियोज

Bollywood News: कियारा-यश के गाने ‘तबाही’ पर मचा बवाल, ट्रोलर्स ने क्यों घसीटा सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम? (10-07-2026)
DR. Aarambhi: Aarambhi का बड़ा खेल, Avantika को घर से निकाला बाहर; तंडन परिवार ने भी मोड़ा मुंह
'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
एक से ज्यादा शादी की तो जाएगी सरकारी नौकरी! BJP शासित इस राज्य में हुआ बड़ा फैसला
एक से ज्यादा शादी की तो जाएगी सरकारी नौकरी! BJP शासित इस राज्य में हुआ बड़ा फैसला
'नीतीश कुमार ने CM सम्राट को लगाई फटकार, बिहार में गिरने जा रही सरकार', तेज प्रताप का बड़ा दावा
'नीतीश कुमार ने CM सम्राट को लगाई फटकार, बिहार में गिरने जा रही सरकार', तेज प्रताप का बड़ा दावा
लॉर्ड्स टेस्ट में इंग्लैंड ने जीता टॉस, टीम इंडिया की पहले बैटिंग; 21 साल की खिलाड़ी का डेब्यू
लॉर्ड्स टेस्ट में इंग्लैंड ने जीता टॉस, टीम इंडिया की पहले बैटिंग; 21 साल की खिलाड़ी का डेब्यू
Friday OTT & Theatre Watch List: 'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज, एंटरटेनमेंट की मिलेगी तगड़ी डोज
'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज
Explained: पूरे भारत पर छाया मानसून! लेकिन मौसम विभाग ने बादल छंटने की दी चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
पूरे भारत पर छाया मानसून! मौसम विभाग ने बादल छंटने की चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
तेल नहीं, 220 मिलियन टन जिंक-लेड का खजाना! क्या ईरान की जंग के पीछे छिपा है असली खेल?
तेल नहीं, 220 मिलियन टन जिंक-लेड का खजाना! क्या ईरान की जंग के पीछे छिपा है असली खेल?
CUET स्कोर वालों के लिए बड़ी खबर, CUSB में UG एडमिशन शुरू; 16 जुलाई तक करें आवेदन
CUET स्कोर वालों के लिए बड़ी खबर, CUSB में UG एडमिशन शुरू; 16 जुलाई तक करें आवेदन
पेट्रोल-डीजल में 15% मेथनॉल की पॉलिसी में अंतर..कांग्रेस का आरोप- सरकार ने फैलाई गलत जानकारी; सुरजेवाला ने पूछे कई सवाल?
'15% मेथनॉल की पॉलिसी में अंतर..', कांग्रेस का सरकार पर गलत जानकारी फैलाने का आरोप, पूछे कई सवाल
Embed widget