एक्सप्लोरर

Rajya Sabha Election Date: महाराष्ट्र की 6 राज्यसभा सीटों पर चुनाव की घोषणा, इन नेताओं का खत्म हो रहा कार्यकाल

Rajya Sabha Election News: महाराष्ट्र में इस साल छह सांसदों का कार्यकाल खत्म हो रहा है. चुनाव आयोग ने 15 राज्यों की 56 राज्यसभा सीटों के लिए चुनाव की तारीख का ऐलान कर दिया है.

Rajya Sabha Election Date in Maharashtra: चुनाव आयोग (ECI) ने सोमवार (29 जनवरी) को 15 राज्यों की 56 राज्यसभा सीटों के लिए तारीख की घोषणा की है. चुनाव 27 फरवरी को होंगे और वोटों की गिनती भी उसी दिन होगी. चुनाव आयोग के पत्र के मुताबिक 8 फरवरी से नामांकन शुरू होगा. राज्यसभा चुनाव के लिए नामांकन की आखिरी तारीख 15 फरवरी है. नामांकन पत्रों की जांच 16 फरवरी को होगी. नामांकन वापस लेने की आखिरी तारीख 20 फरवरी रखी गई है. मतदान 27 फरवरी को सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक होगा और वोटों की गिनती उसी दिन शाम 5 बजे होगी.

इस साल इन सांसदों का खत्म हो रहा कार्यकाल
महाराष्ट्र (Maharashtra) में इस साल छह ऐसे सांसद हैं जिनका कार्यकाल खत्म हो रहा है. इसलिए चुनाव आयोग ने इन सीटों पर चुनाव कराने का फैसला किया है. जिस सांसद का कार्यकाल खत्म हो रहा है उनके नाम, वी मुरलीधरन (V. Muraleedharan) जो विदेश राज्य मंत्री हैं, सांसद नारायण राणे (Narayan Rane), प्रकाश जावड़ेकर (Prakash Javadekar), पूर्व केंद्रीय मंत्री, कुमार केतकर (कांग्रेस सदस्य), वंदना चव्हाण (एनसीपी नेता) और अनिल देसाई जो उद्धव गुट के नेता हैं का नाम शामिल है.

आमने-सामने होंगे एनसीपी और शिवसेना के दोनों गुट
महाराष्ट्र की राजनीति में इस साल ये चुनाव काफी अहम होने वाला है. क्योंकि शिवसेना और एनसीपी में टूट के बाद ये पहली बार होगा जब ये दोनों गुट चुनावी मैदान में आमने-सामने होंगे. इसलिए इस चुनाव पर सबकी नजर बनी हुई है.

इन राज्यों में भी चुनाव की घोषणा
इस साल कई राज्यों में राज्यसभा चुनाव होंगे. जिसकी घोषणा चुनाव आयोग ने कर दी है. इस साल, आंध्र प्रदेश, बिहार, छत्तीसगढ़, गुजरात, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, कर्नाटक, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, तेलंगाना, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल, ओडिशा और राजस्थान में राज्यसभा चुनाव होने हैं.

ये भी पढ़ें: Maratha Reservation: सीएम शिंदे के फैसले के बाद क्या थम जाएगा मराठा आरक्षण आंदोलन? मनोज जरांगे ने कर दिया साफ

तारिक अनवर एबीपी न्यूज़ में जनवरी 2022 से बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं. इससे पहले वे बतौर कंटेंट स्पेशलिस्ट काम कर चुके हैं. तारिक ने भोपाल के माखनलाल चतुर्वेदी नेशनल यूनिवर्सिटी ऑफ जर्नालिज्म एंड कम्यूनिकेशन से मास्टर डिग्री हासिल की है. वे बिहार के भागलपुर जिले से हैं. तारिक की रूचि पॉलिटिक्स, क्राइम और इनवेस्टिगेटिव जर्नलिज्म में ज्यादा है. 
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

क्या सुनेत्रा पवार के संकटमोचक बनेंगे प्रशांत किशोर! मुंबई में मुलाकात के क्या मायने?
क्या सुनेत्रा पवार के संकटमोचक बनेंगे प्रशांत किशोर! मुंबई में मुलाकात के क्या मायने?
महाराष्ट्र: डॉक्टरों की हड़ताल पर बॉम्बे हाईकोर्ट सख्त, तुरंत काम पर लौटने का आदेश
महाराष्ट्र: डॉक्टरों की हड़ताल पर बॉम्बे हाईकोर्ट सख्त, तुरंत काम पर लौटने का आदेश
नागपुर: नाबालिग के रेप का आरोपी कस्टडी में मांग रहा पिज्जा और मुलायम बिस्तर
नागपुर: नाबालिग के रेप का आरोपी कस्टडी में मांग रहा पिज्जा और मुलायम बिस्तर
नासिक आ रहे राज ठाकरे, मनसे कार्यकर्ताओं को देंगे यह संदेश, कुंभ पर भी फोकस
नासिक आ रहे राज ठाकरे, मनसे कार्यकर्ताओं को देंगे यह संदेश, कुंभ पर भी फोकस

वीडियोज

Bollywood News: आवारापन 2 ट्रेलर में इमरान हाशमी का शिवम पंडित अवतार, बदले की शुरुआत (06.08.26)
गोरखपुर की लेडी नटवरलाल का करोड़ों वाला मायाजाल!
Pati Brahmachari:💔Isha-Suraj के बीच फिर आई Avni, तकरार के बीच पनपने लगा प्यार। #sbs
Bollywood News: बिग बॉस के टीज़र से मचा तहलका: क्या टीवी पर फिर दिखेगी 'करण-अर्जुन' की जोड़ी? ( 05.08.26 )
Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तरुण तेजपाल को 10 साल की सजा, रेप केस में हाई कोर्ट ने पलटा फैसला
तरुण तेजपाल को 10 साल की सजा, रेप केस में हाई कोर्ट ने पलटा फैसला
लुधियाना: कांग्रेस के कार्यक्रम में बवाल, चन्नी समर्थकों ने लगाए 'बघेल Go Back' के नारे
लुधियाना: कांग्रेस के कार्यक्रम में बवाल, चन्नी समर्थकों ने लगाए 'बघेल Go Back' के नारे
बारिश में राहुल-प्रियंका की बातचीत, अमित शाह खुद थामे दिखे छाता
बारिश में राहुल-प्रियंका की बातचीत, अमित शाह खुद थामे दिखे छाता
पाकिस्तानी क्रिकेटर पर लगा 2 साल का बैन, जानिए क्यों मिली इतनी बड़ी सजा
पाकिस्तानी क्रिकेटर पर लगा 2 साल का बैन, जानिए क्यों मिली इतनी बड़ी सजा
'अपनी आत्मा बेची', 'गोलमाल' एक्ट्रेस के ऊपर था 1 करोड़ का लोन, चुकाने के लिए करनी पड़ी सी ग्रेड फिल्में
'गोलमाल' एक्ट्रेस के ऊपर था 1 करोड़ का लोन, चुकाने के लिए करनी पड़ी सी ग्रेड फिल्में
मोदी कैबिनेट का अहम फैसला, असम में दूसरे बड़े फॉर लेन प्रोजेक्ट को मिली मंजूरी
मोदी कैबिनेट का अहम फैसला, असम में दूसरे बड़े फॉर लेन प्रोजेक्ट को मिली मंजूरी
रेप केस: बॉम्बे HC से दोषी करार देने के बाद तरुण तेजपाल का पहला रिएक्शन
रेप केस: बॉम्बे HC से दोषी करार देने के बाद तरुण तेजपाल का पहला रिएक्शन
अतीक अहमद के बेटे आबान अहमद की मौत, डिवाइडर से टकराई कार
अतीक अहमद के बेटे आबान अहमद की मौत, डिवाइडर से टकराई कार
Embed widget