एक्सप्लोरर

भाषा विवाद के बीच राज ठाकरे बोले, 'महाराष्ट्र में जितने नेता हैं, उनमें सबसे अच्छी हिंदी मेरी है' 

Raj Thackeray News: राज ठाकरे ने कहा कि हिंदी ने 250 से ज्यादा भाषाओं को मार दिया. उन्होंने कहा कि हनुमान चालीसा अवधि भाषा में लिखी है, हिंदी में नहीं.

महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (MNS) के प्रमुख राज ठाकरे ने शुक्रवार (18 जुलाई) को कहा कि महाराष्ट्र में जितने नेता है उनमें से सबसे अच्छी मेरी हिंदी है. ऐसे मेरे पिता जी की वजह से है क्योंकि उन्हें उर्दू, मराठी और हिंदी अच्छे से आती थी. मेरा सभी भाषा से प्रेम है. मीरा रोड पहुंचे ठाकरे ने कहा कि भाषा विवाद पर कहा कि हिंदी भाषा से किसका भला हुआ है? उस भाषा के लिए महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री परेशान हैं. हिंदी किसी भी राज्य की मातृभाषा नहीं है. उन्होंने कहा कि हिंदी यहां-वहां से तैयार की गई, 200 साल पुरानी भाषा है. हिंदी ने 250 से ज्यादा भाषाओं को मार दिया. हनुमान चालीसा अवधि भाषा में लिखी है, हिंदी में नहीं.

मीरा रोड की घटना पर क्या बोले?

राज ठाकरे के मीरा रोड पहुंचने से उनके स्वागत करने के लिए चार जेसीबी खड़ी की गई थीं जिससे उनपर फूलों की वर्षा की गई. उन्होंने कहा, "मैं यहां जान बूझकर आया. उस दिन जो घटना हुई, मराठी अगर नहीं समझा तो कान के नीचे मराठी बजेगी ही. छोटा सा मामला था. मेरे लोग पानी पीने गए. मराठी भाषा को लेकर पूछा तो उसने कहा कि सब लोग हिंदी ही बोलते हैं. फिर जवाब मिल गया."

दरअसल, मीरा रोड इलाके में ही कुछ दिन पहले एमएनस के समर्थकों ने एक हिंदी भाषी दुकानदार के साथ मारपीट की थी. इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था. सीएम देवेंद्र फडणवीस सहित राज्य के नेताओं ने इस घटना की कड़ी आलोचना की थी.

महाराष्ट्र में रहना है तो शांति से रहो- राज ठाकरे

MNS प्रमुख ने कहा, "तुम्हें क्या लगता है, मराठी व्यापारी नहीं हैं. कितने दिन तक बंद करके रखोगे. हम जब कुछ खरीदेंगे तब न कुछ होगा? महाराष्ट्र में रहना है तो शांति से रहो."

दुकान ही नहीं स्कूल भी बंद करवा देंगे- राज ठाकरे

इसके आगे राज ठाकरे ने कहा, "देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि तीसरी भाषा हिंदी की सख्ती करेंगे. उसके बाद आंदोलन के डर से ही निर्णय पीछे ले लिया. मैं कहता हूं कि महाराष्ट्र में 1-5वीं कक्षा तक हिंदी लेकर तो दिखाओ. दुकान ही नहीं स्कूल भी बंद करवा देंगे."

सरदार वल्लभ भाई पटेल का जिक्र कर क्या कहा? 

सभा को संबोधित करते हुए राज ठाकरे ने आगे कहा कि वल्लभ भाई पटेल ने कहा था कि मुंबई, महाराष्ट्र को मत देना. हम जिन्हें आदर से देखते थे, उन्होंने मुंबई को महाराष्ट्र में देने का विरोध किया था. 

तुम्हारी भाषा गई तो पैरों के नीचे से जमीन चली जाएगी- राज ठाकरे

MNS प्रमुख ने अपने चिर परिचित अंदाज में कहा कि तुम यहां के मालिक हो. बाहर से लोग आकर तुमपर रुआब दिखाएंगे? अगर कोई तुमपर इस तरह से रुआब दिखाएगा तो उसके कान के नीचे खींचो. तुम्हारी भाषा गई तो पैरों के नीचे से जमीन चली जाएगी. धीरे-धीरे करके मुंबई को गुजरात में मिला देंगे. 

About the author सूरज ओझा

सूरज ओझा 2021 से एबीपी न्यूज से जुड़े हैं. अंडरवर्ल्ड, साइबर जगत से जुड़े मामलों और केंद्रीय एजेंसियों द्वारा जांच किए जाने वाले संवेदनशील केसों पर बारीकी से नजर रखते हैं. लॉरेंस बिश्नोई गैंग, आतंकी संगठन आईएसआईएस, जैश-ए-मोहम्मद और अन्य आतंकवादी संगठनों से जुड़ी खबरें भी कवर करते रहे हैं. पत्रकारिता करियर के दौरान तीन क्षेत्रीय न्यूज़ चैनलों और दो राष्ट्रीय न्यूज़ चैनलों में काम किया है. इसके अलावा टैब्लॉयड और ब्रॉडशीट अख़बारों में भी काम करने का अनुभव रहा है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

देवेंद्र फडणवीस सबसे लंबे कार्यकाल वाले महाराष्ट्र के तीसरे CM बने, शरद पवार को छोड़ा पीछे
देवेंद्र फडणवीस सबसे लंबे कार्यकाल वाले महाराष्ट्र के तीसरे CM बने, शरद पवार को छोड़ा पीछे
शरद पवार के पाला बदलने की अटकलों पर संजय राउत का बड़ा बयान, 'वो दिन-ब-दिन...'
शरद पवार के पाला बदलने की अटकलों पर संजय राउत का बड़ा बयान, 'वो दिन-ब-दिन...'
कॉकरोच जनता पार्टी के आंदोलन पर उद्धव ठाकरे का बड़ा बयान, 'राहुल गांधी को...'
कॉकरोच जनता पार्टी के आंदोलन पर उद्धव ठाकरे का बड़ा बयान, 'राहुल गांधी को...'
नितेश राणे ने विपक्ष को बताया 'औरंगजेब का वंशज', प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं- 'वो रोज सुबह उठकर...'
नितेश राणे ने विपक्ष को बताया 'औरंगजेब का वंशज', प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं- 'वो रोज सुबह उठकर...'

वीडियोज

Evil Dead Burn देखने से पहले 100 बार सोचिए!
Tata Sierra EV Pros and Cons plus which battery pack to buy? #tata #tatasierraev #autolive
E20 Petrol का Confusion! क्यों बढ़ गई Premium Petrol की Demand? #e20petrol #autolive
Gold Price Crash: सोने-चांदी के दामों में भयंकर गिरावट! खरीदने का सबसे सही मौका? ABPLIVE
Bollywood News: आकांक्षा रंजन और शरण शर्मा के ग्रैंड वेडिंग रिसेप्शन में सितारों का जमावड़ा, ग्लैमर ने लूटी महफिल (13.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सुप्रीम कोर्ट में CJI के सामने महिला ने उतारा मंगलसूत्र, गिड़गिड़ाते हुए कहा- माईलॉड! हमारा पूरा परिवार...
CJI के सामने महिला ने उतारा मंगलसूत्र, गिड़गिड़ाते हुए कहा- माईलॉड! हमारा पूरा परिवार...
सपा का दावा- निशिकांत दुबे ने मांगी माफी, BJP सांसद बोले, 'मैंने अखिलेश यादव जी से...'
सपा का दावा- निशिकांत दुबे ने मांगी माफी, BJP सांसद बोले, 'मैंने अखिलेश यादव जी से...'
वर्ल्ड चैंपियन ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी पर लगे चीटिंग के आरोप, साथी खिलाड़ी से अफेयर; क्रिकेट जगत में मची खलबली
वर्ल्ड चैंपियन ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी पर लगे चीटिंग के आरोप, साथी खिलाड़ी से अफेयर
Monday BO Collection Updates: 'धमाल 4' ने मंडे को भी सबको चटाई धूल, 'लेनिन' का जलवा बरकरार, जानें कलेक्शन
बॉक्स ऑफिस: 'धमाल 4' ने मंडे को भी सबको चटाई धूल, 'लेनिन' का जलवा बरकरार, जानें कलेक्शन
शेख हमद बिन ने कैसे खड़ी की कतर की अर्थव्यवस्था? इन वजह से टॉप इकोनॉमी में शुमार हुआ उनका देश
शेख हमद बिन ने कैसे खड़ी की कतर की अर्थव्यवस्था? इन वजह से टॉप इकोनॉमी में शुमार हुआ उनका देश
1200 से ज्यादा सरकारी नौकरियों का सुनहरा मौका, ITI से लेकर इंजीनियरिंग और CA तक कर सकते हैं आवेदन
1200 से ज्यादा सरकारी नौकरियों का सुनहरा मौका, ITI से लेकर इंजीनियरिंग और CA तक कर सकते हैं आवेदन
Video: प्रेग्नेंट बेटी को सरप्राइज देने बेंगलुरु से कनाडा पहुंच गए मां बाप, सरप्राइज देख भावुक हुआ इंटरनेट
प्रेग्नेंट बेटी को सरप्राइज देने बेंगलुरु से कनाडा पहुंच गए मां बाप, सरप्राइज देख भावुक हुआ इंटरनेट
Pregnancy in Monsoon: मानसून में कैसे रखें गर्भ में पल रहे बच्चे का ख्याल, Mother to be के लिए बड़े काम की है खबर
मानसून में कैसे रखें गर्भ में पल रहे बच्चे का ख्याल, Mother to be के लिए बड़े काम की है खबर
Embed widget