एक्सप्लोरर

उद्धव ठाकरे और राज ठाकरे की रैली के लिए जगह और समय तय, पोस्टर से मचेगी सियासी खलबली?

स्कूलों में हिंदी विरोध को लेकर एक मंच पर आ रहे उद्धव ठाकरे-राज ठाकरे ने 'महाराष्ट्र में मराठी, मराठी के लिए केवल ठाकरे' का नारा दिया. देखना दिलचस्प होगा कि दोनों चुनाव में भी साथ आएंगे?

Raj Thackeray And Uddhav Thackeray Rally: "महाराष्ट्र में मराठी, मराठी के लिए केवल ठाकरे", नारों के साथ 20 साल बाद उद्धव ठाकरे और राज ठाकरे सियासी मंच पर नजर आएंगे. दोनों भाईयों की पांच जुलाई को होने वाली ये रैली आगामी निकाय चुनाव में नए समीकरण की तस्वीर भी बताएगी. दरअसल, हिंदी को लेकर फडणवीस सरकार के यू टर्न के बाद विजयी रैली करने जा रहे ठाकरे बंधुओं की निकाय चुनाव में गठबंधन करने की चर्चा है.

महाराष्ट्र की देवेंद्र फडणवीस सरकार ने 17 जून को एक आदेश जारी कर कहा था कि 1 से 5 क्लास तक के छात्रों को तीसरी भाषा के तौर पर हिंदी पढ़ाई जाएगी. इस फैसले के खिलाफ विपक्षी पार्टियों ने आवाज उठाई. राज ठाकरे और उद्धव ठाकरे ने 5 जुलाई को विरोध मार्च करने का ऐलान किया.

हालांकि इस बीच सरकार ने यू टर्न लिया और हिंदी पढ़ाने के फैसले को वापस ले लिया. इसके बाद दोनों नेताओं ने विजयी रैली करने का ऐलान किया.

रैली का समय तय

उद्धव ठाकरे की पार्टी ने गुरुवार (3 जुलाई) को बताया कि रैली 5 जुलाई को एन. एस. सी. आई. डोम, वर्ली में होगी. इसकी टाइमिंग सुबह 11:00 बजे होगी. दिलचस्प है कि इस विजय रैली में किसी भी पार्टी का झंडा नहीं होगा. सिर्फ भगवा झांडे लाने की अपील की गई है.

शिवसेना (यूबीटी) ने आक्रामक अंदाज वाला पोस्टर भी गुरुवार को जारी किया है. एआई से बनाया गए इस पोस्टर में बाला साहेब ठाकरे, उद्धव ठाकरे,उनके चचेरे भाई राज ठाकरे और भगवा झंडा लिए भारी भीड़ दिख रही है. इसके साथ लिखा है, "महाराष्ट्र में मराठी, मराठी के लिए केवल ठाकरे."


उद्धव ठाकरे और राज ठाकरे की रैली के लिए जगह और समय तय, पोस्टर से मचेगी सियासी खलबली?

एक अन्य एक्स पोस्ट में शिवसेना यूबीटी ने कहा, ''विजय का उत्सव ऐसा मनाएं कि भविष्य में कोई भी 'मराठी' की ओर टेढ़ी नजर से देखने की हिम्मत न करे!''

बीएमसी चुनाव में आएंगे साथ?

शिवसेना (यूबीटी) के सांसद अरविंद सावंत ने एबीपी न्यूज़ से खास बातचीत में कहा कि  पांच जुलाई को पूरा देश ताकत देखेगा. बारिश का दिन है, इसलिए डोम में ये कार्यक्रम करना पड़ रहा है. नहीं तो ये कार्यक्रम खुले मैदान में होता. महाराष्ट्र में जो अन्याय हो रहा है, उसके खिलाफ एक साथ आ रहे हैं 

उन्होंने कहा कि बीएमसी चुनाव में भी एक साथ रहेंगे, ऐसी अपेक्षा है. मुंबई के हित के लिए, महाराष्ट्र के लिए, दोनों भाईयों को एकसाथ आना पड़ेगा.

सावंत ने कहा कि दोनों भाई का एक साथ आना, एक विश्वासार्हता है और एक पर्याय है. जबान के पक्के हैं. बालासाहेब ठाकरे की संस्कार से आगे बढ़ रहे हैं, उद्धव ठाकरे और राज ठाकरे जबान के लिए मर मिटने वाले लोग हैं.

महाराष्ट्र में सियासी अटकलें

बता दें कि राज ठाकरे ने उद्धव ठाकरे से नाराज होकर नवंबर 2005 में शिवसेना से इस्तीफा दिया था और मार्च 2006 में महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (एमएनएस) बनाई. इसके बाद पहली बार है जब दोनों भाई सियासी मंच पर साथ होंगे. साथ आने की बड़ी वजह एमएनएस और उद्धव ठाकरे की पार्टी शिवसेना (यूबीटी) का कमजोर होता जनाधार माना जा रहा है. दोनों भाईयों को उम्मीद है कि साथ आने से मराठी वोटर्स उनके साथ आएंगे और निकाय चुनाव में उन्हें अधिक फायदा मिलेगा. 

हालांकि सबसे बड़ा सवाल है कि अगर राज ठाकरे के साथ उद्धव ठाकरे गठबंधन करते हैं तो एमवीए का भविष्य क्या होगा? कांग्रेस-शरद पवार की एनसीपी एसपी से उद्धव ठाकरे दूरी बनाएंगे? या फिर गठबंधन में रहते हुए सीट बंटवारे का कोई नया फॉमूर्ला तैयार करेंगे. 

जीवन प्रकाश एबीपी लाइव में बतौर इनपुट लीड काम कर रहे हैं. वो करीब 7 सालों से एबीपी में कार्यरत है. ब्रेकिंग न्यूज के साथ चुनाव और राजनीतिक मुद्दों पर खास ध्यान रखते हैं. पत्रकारिता जगत में करीब 10 सालों का अनुभव है. माखनलाल चतुर्वेदी पत्रकारिता विश्वविद्यालय (MCU) से मास कम्युनिकेशन में 2015 में मास्टर की डिग्री ली. पत्रकारिता में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के बढ़ते प्रभाव को समझने की कोशिश कर रहे हैं. फैक्ट चेक और सोशल मीडिया को लेकर कई वर्कशॉप किए हैं. संपर्क के लिए मेल आईडी- jeevanp@abpnetwork.com.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ट्रांसवुमन के साथ वायरल वीडियो से महाराष्ट्र की राजनीति में बवाल! कांग्रेस ने की मंत्री के इस्तीफे की मांग
ट्रांसवुमन के साथ वायरल वीडियो से महाराष्ट्र की राजनीति में बवाल! कांग्रेस ने की मंत्री के इस्तीफे की मांग
Mumbai News: मुंबई से सटे मीरा रोड में खौफनाक वारदात, शारीरिक संबंध बनाने से किया इनकार तो मेड की ले ली जान
मुंबई से सटे मीरा रोड में खौफनाक वारदात, शारीरिक संबंध बनाने से किया इनकार तो मेड की ले ली जान
Mumbai News: मुंबई में 500 रुपये की सिगरेट के लिए विवाद, विक्रेता को कार से 200 मीटर घसीटा, 5 आरोपी गिरफ्तार
मुंबई में 500 रुपये की सिगरेट के लिए विवाद, विक्रेता को कार से 200 मीटर घसीटा, 5 आरोपी गिरफ्तार
Mumbai News: 'कितने बांग्लादेशी फेरीवाले पकड़े', संजय निरुपम ने उठाए सवाल, CM से करेंगे मुलाकात
'कितने बांग्लादेशी फेरीवाले पकड़े', संजय निरुपम ने उठाए सवाल, CM से करेंगे मुलाकात

वीडियोज

महायुद्ध... आतंक का 'बारूद' !
बड़े 'धोखे' हैं ट्रंप की 'डील' में ?
Jaipur की सड़क पर लड़की का ताबड़तोड़ हमला! बुलेट भी नहीं बची
ईरानी सेना नहीं जनता से हार रहे ट्रंप!
Asim Munir से बात..PM Modi को दरकिनार क्यों?

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Pakistan Laser Weapon: पाकिस्तान करने जा रहा लेजर वेपन डील पर, कौन कर रहा उसकी मदद, भारत के कितना खतरा?
पाकिस्तान करने जा रहा लेजर वेपन डील पर, कौन कर रहा उसकी मदद, भारत के कितना खतरा?
ट्रांसवुमन के साथ वायरल वीडियो से महाराष्ट्र की राजनीति में बवाल! कांग्रेस ने की मंत्री के इस्तीफे की मांग
ट्रांसवुमन के साथ वायरल वीडियो से महाराष्ट्र की राजनीति में बवाल! कांग्रेस ने की मंत्री के इस्तीफे की मांग
ड्रैगन का वॉरशिप 'द किंग' पहुंचा कराची पोर्ट! क्या ईरान संग जंग में शामिल होने की तैयारी कर रहे चीन और पाकिस्तान?
ड्रैगन का वॉरशिप 'द किंग' पहुंचा कराची पोर्ट! क्या ईरान संग जंग में शामिल होने की तैयारी कर रहे चीन और पाकिस्तान?
कब से कब तक खेला जाएगा IPL 2026 का टूर्नामेंट, जानें फाइनल की तारीख!
कब से कब तक खेला जाएगा IPL 2026 का टूर्नामेंट, जानें फाइनल की तारीख!
Dhurandhar 2 BO Day 8 Worldwide: दुनियाभर में ‘धुरंधर 2’ का भौकाल, 8वें दिन 11 सौ करोड़ के हुई पार, शाहरुख खान के 3 साल पुराने रिकॉर्ड की उड़ा दी धज्जियां
दुनियाभर में ‘धुरंधर 2’ 11 सौ करोड़ के हुई पार, शाहरुख खान के रिकॉर्ड की उड़ा दी धज्जियां
Assembly Elections 2026 Live: असम में अकेले चुनाव लड़ेगी ममता बनर्जी की पार्टी, TMC ने 22 सीटों पर उतारे कैंडिडेट
Live: असम में अकेले चुनाव लड़ेगी ममता बनर्जी की पार्टी, TMC ने 22 सीटों पर उतारे कैंडिडेट
Home Gardening Pistachio: बाजार से पिस्ता खरीदना भूल जाएंगे! घर के गमले में पिस्ता उगाने का ये है सबसे आसान तरीका
बाजार से पिस्ता खरीदना भूल जाएंगे! घर के गमले में पिस्ता उगाने का ये है सबसे आसान तरीका
24 अकबर रोड वाले कांग्रेस मुख्यालय में कितने कमरे, किसने किया था इसे डिजाइन?
24 अकबर रोड वाले कांग्रेस मुख्यालय में कितने कमरे, किसने किया था इसे डिजाइन?
Embed widget