एक्सप्लोरर

गर्भ में पल रही बेटी को मारने के लिए महिला का घर में ही किया अबॉर्शन, खेत में दफनाया भ्रूण, महिला की भी मौत

Pune News: पुणे में एक महिला की घर में गर्भपात के बाद मौत हो गई. उसके भाई की शिकायत पर पुलिस ने महिला के आरोपी पति और ससुर को गिरफ्तार किया है.

Maharashtra News: महाराष्ट्र के पुणे से एक चौकाने वाली घटना सामने आई है. जहां घर में गर्भपाल कराने से एक 24 वर्षीय महिला की मौत हो गई. घटना के बाद पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए मृतक महिला के पति और ससुर को गिरफ्तार किया है. इसके साथ ही उसकी सास पर भी मामला दर्ज किया गया है.

पुलिस को जांच के दौरान पता चला है कि महिला का कुछ दिन पहले घर में ही गर्भपात कराया गया था जिससे महिला की तबीयत खराब होने लगी और मौत हो गई. पुलिस जांच के दौरान यह भी पता चला है कि महिला के गर्भपात के बाद चार महीने के भ्रूण को परिवार ने खेत में ही दफनाया था.

घर पर ही कराया महिला का गर्भपात 
बता दें कि मृतक महिला की 2017 में शादी हुई थी. उसका एक लड़का और एक लड़की दो बच्चे हैं. पुलिस को संदेह है कि जब परिवार को पता चला कि भ्रूण लड़की है तो उन्होंने घर पर ही महिला का गर्भपात करवा दिया. गर्भपात कराने के लिए किसी निजी डॉक्टर को भी बुलाया गया था. पुलिस अब उस निजी डॉक्टर की भी तलाश कर पूछताछ करने वाली है.

इंदापुर पुलिस स्टेशन के एक अधिकारी के अनुसार रविवार को भारी रक्तस्राव की वजह से महिला की हालत खराब हो गई. जिसके बाद अगले दिन परिवार के लोग उसे अस्पताल ले जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही महिला की मौत हो गई. 

मृतक महिला के भाई ने दर्ज कराई शिकायत
मृतक महिला के भाई की शिकायत के आधार पर एफआईआर दर्ज की गई थी. जिसके बाद महिला के पति और ससुर को गिरफ्तार कर लिया गया है. वहीं भ्रूण को खेत से निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है. इंदापुर पुलिस स्टेशन में बीएनएस की धारा 91, 90 और 85 के तहत आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है और मामले में आगे की जांच चल रही है.

यह भी पढ़ें: सिंधुदुर्ग में शिवाजी महाराज की नई मूर्ति के लिए टेंडर जारी, अब कितना खर्च और क्या होगा खास?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मुंबई में अंडरवर्ल्ड जैसी दहशत चाहता है बिश्नोई गैंग? बड़ी साजिश का खुलासा
मुंबई में अंडरवर्ल्ड जैसी दहशत चाहता है बिश्नोई गैंग? बड़ी साजिश का खुलासा
ठाणे के कारोबारी पर मॉडल ने दर्ज कराई 3 FIR, 1.39 करोड़ की वसूली का लगाया था आरोप
ठाणे के कारोबारी पर मॉडल ने दर्ज कराई 3 FIR, 1.39 करोड़ की वसूली का लगाया था आरोप
भिवंडीः फेक पुलिस और कॉपीराइट अधिकारी ने वसूले 2 लाख रुपये, 5 गिरफ्तार
भिवंडीः फेक पुलिस और कॉपीराइट अधिकारी ने वसूले 2 लाख रुपये, 5 गिरफ्तार
माल्या का बचाव, पीएम मोदी की तारीफ, आ रही संजय राउत की नई किताब
माल्या का बचाव, पीएम मोदी की तारीफ, आ रही संजय राउत की नई किताब

वीडियोज

Sansani: लव मैरिज की दगाबाज भाभी !
विपक्ष का 'जज्बा' जरा सी बारिश में धुल गया!
शाह के मंत्र से 27 में सत्ताधीश बनेंगे योगी?
यूपी की सत्ता के लिए हिंदू-मुसलमान करना जरूरी है?
Uttarakhand हेलिकॉप्टर क्रैश में सभी की मौत!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
उमर अब्दुल्ला और निधि राजदान को शादी पर शशि थरूर ने यूं दी बधाई, कहा- 'शानदार खबर'
उमर अब्दुल्ला और निधि राजदान को शादी पर शशि थरूर ने यूं दी बधाई, कहा- 'शानदार खबर'
Azam Khan Live Updates: ईडी की हिरासत में आजम खान, कल 10 बजे कोर्ट में पेशी
Azam Khan Live Updates: ईडी की हिरासत में आजम खान, कल 10 बजे कोर्ट में पेशी
इंडिया गठबंधन की रैली से पहले ममता बनर्जी से मिले अभिजीत दीपके, क्या हुई बात?
इंडिया गठबंधन की रैली से पहले ममता बनर्जी से मिले अभिजीत दीपके, क्या हुई बात?
WTC Points Table में बड़ा उलटफेर, पहले से तीसरे नंबर पर पहुंची ऑस्ट्रेलिया, टॉप-2 में साउथ अफ्रीका
WTC Points Table में बड़ा उलटफेर, पहले से तीसरे नंबर पर पहुंची ऑस्ट्रेलिया, टॉप-2 में साउथ अफ्रीका
'रामायणम्' ने रिलीज से पहले ही तोड़े रिकॉर्ड, बनी रणबीर कपूर की 6वीं बिगेस्ट ओपनर
'रामायणम्' ने रिलीज से पहले ही तोड़े रिकॉर्ड, बनी रणबीर कपूर की 6वीं बिगेस्ट ओपनर
'जन-महाभियोग' प्रस्ताव रख खरगे ने लगाए 6 आरोप, BJP बोली- पहली वोट चोरी नेहरू जी ने की
'जन-महाभियोग' प्रस्ताव रख खरगे ने लगाए 6 आरोप, BJP बोली- पहली वोट चोरी नेहरू जी ने की
INDIA Bloc Jan Mahabhiyog Live: राहुल बोले- हर 7 में से 1 वोटर मिटा EC ने कबूला, 2024 का चुनाव था अवैध
Live: राहुल बोले- हर 7 में से 1 वोटर मिटा EC ने कबूला, 2024 का चुनाव था अवैध
Watch: क्रिकेट मैच में अंपायर के साथ दर्दनाक हादसा, गेंद लगते ही बेसुध होकर गिरे
Watch: क्रिकेट मैच में अंपायर के साथ दर्दनाक हादसा, गेंद लगते ही बेसुध होकर गिरे
Embed widget