एक्सप्लोरर

Pune Accident News: पुणे में तेज रफ्तार ने फिर छीनी जिंदगी, कार एक्सीडेंट में दो कॉलेज छात्रों की मौत, पांच घायल

Accident News: पुणे शहर में बैलेंस बिगड़ने से एक कार का एक्सीडेंट हो गया. जिसमें दो कॉलेज छात्रों की जान चली गई. इस हादसे में तीन लड़कियों सहित उनके पांच दोस्त घायल हो गए.

Maharashtra Accident News: हमारे देश में हर रोज खई लोग सड़क हादसे में अपनी जान गंवाते हैं. ताजा मामला सामने आया है महाराष्ट्र (Maharashtra) के पुणे (Pune) शहर से. जहां एक कार एक्सीडेंट में दो कॉलेज स्टूडेंट्स की जिंदगी छीन ली. बताया जा रहा है कि एक्सीडेंट में मरने वालों में एक 18 साल और दूसरा 19 साल का युवक था. पुलिस के मुताबिक मंगलवार की सुबह पुणे में सासवड-कपूरहोल रोड पर एक कार एक्सीडेंट में दो कॉलेज के छात्रों की मौत हो गई. वहीं इस हादसे में तीन लड़कियों सहित उनके पांच दोस्त घायल हो गए.

मंदिर में दर्शन के लिए गए थे सभी छात्र

पुलिस अधिकारियों ने मृतकों की पहचान कोलकाता के 18 साल के रचित मेहता और रायपुर के 19 साल के गौरव लालवानी के रूप में की है. वहीं पुणे ग्रामीण पुलिस की शुरुआती जांच से ये पता चला है कि मृतक और उनके दोस्त, कोथरुड के एमआईटी कॉलेज के छात्र है, जो एक निजी वाहन से कपूरहोल के बालाजी मंदिर में दर्शन के लिए गए थे. तभी उनके साथ ये हादसा हुआ. हादसा इतना जबरदस्त था कि इसमें दो लोगों की मौत हो गई और बाकी गंभीर रूप घायल हो गए.

Maharashtra: दिवाली पर 100 रुपये में मिलेगा रावा, तेल, शक्कर और चना दाल का पैकेट, शिंदे सरकार का फैसला

तेज रफ्तार की वजह से बिगड़ा बैलेंस

वहीं सासवड पुलिस स्टेशन के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक अन्नासाहेब घोलप ने घटना की जानकारी देते हुए कहा, कार में सवार सभी छात्रों ने दर्शन के साथ सनराइज देखने की भी प्लानिंग की थी. लेकिन गाड़ी काफी तेज चलने की वजह से कार चला रहे छात्र ने अचानक अपना बैलेंस खो दिया. जिसकी वजह से सुबह करीब 4.30 बजे दुर्घटना हो गई. हादसे में दो छात्रों की मौके पर ही मौत हो गई और उनके दोस्त गंभीर रूप से घायल हो गए. जिनमें तीन लड़कियां भी शामिल है. फिलहाल सभी घायलों को अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती करवाया गया है.

Maharashtra: महाराष्ट्र में बाल ठाकरे के नाम पर खुलेंगे 700 स्वास्थ्य क्लीनिक, सीएम शिंदे का एलान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

महाराष्ट्र में बारिश का कहर! पुणे में भूस्खलन, नासिक में बादल फटने की चेतावनी, नौसेना हाई अलर्ट
महाराष्ट्र में बारिश का कहर! पुणे में भूस्खलन, नासिक में बादल फटने की चेतावनी, नौसेना हाई अलर्ट
महाराष्ट्र में भारी बारिश और तेज हवाओं का कहर, विधानसभा की कार्यवाही की गई स्थगित
महाराष्ट्र में भारी बारिश और तेज हवाओं का कहर, विधानसभा की कार्यवाही की गई स्थगित
महाराष्ट्र में भारी बारिश के बाद मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे पूरी तरह ठप, पुणे में स्कूल भी बंद
महाराष्ट्र में भारी बारिश के बाद मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे पूरी तरह ठप, पुणे में स्कूल भी बंद
मुंबई में भारी बारिश से जनजीवन प्रभावित, डब्बावालों की सेवा रहेगी बंद; मुंबई-पुणे हाईवे भी ठप
मुंबई में भारी बारिश से जनजीवन प्रभावित, डब्बावालों की सेवा रहेगी बंद; मुंबई-पुणे हाईवे भी ठप

वीडियोज

Aamir Khan की शादी में Kiran Rao क्यों नहीं दिखीं?
Vaibhav Sooryavanshi: डेब्यू कैप पाते ही रो पड़े वैभव सूर्यवंशी! 15 साल की उम्र में रच दिया इतिहास!.
Diljit Dosanjh की Sutluj रिलीज के 2 दिन बाद ही ZEE5 से क्यों हटाई गई?
Hyundai Creta Electric अब ₹10.99 लाख में! BAAS क्या है? सस्ती EV का पूरा सच | Creta EV Explained
Shilpa Shinde की धमाकेदार एंट्री, Lock Upp 2 में बढ़ेगा ड्रामा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
खामनेई की आखिरी सलामी में जाने से इन 3 मुस्लिम देशों का इनकार, कैसे तेहरान के चलते बंट गया इस्लामिक वर्ल्ड
खामनेई की आखिरी सलामी में जाने से इन 3 मुस्लिम देशों का इनकार, कैसे तेहरान के चलते बंट गया इस्लामिक वर्ल्ड
बांकीपुर उपचुनाव: आरजेडी ने कांग्रेस को दिया झटका, रेखा गुप्ता को बनाया उम्मीदवार
बांकीपुर उपचुनाव: आरजेडी ने कांग्रेस को दिया झटका, रेखा गुप्ता को बनाया उम्मीदवार
England Vs Mexico Pre Quarter Match:इंग्लैंड ने प्री-क्वार्टर मैच में मेक्सिको को हराया, जूड बेलिंगहैम ने 90 सेकंड में दो गोल दाग कर रचा इतिहास
इंग्लैंड ने प्री-क्वार्टर मैच में मेक्सिको को हराया, जूड बेलिंगहैम ने 90 सेकंड में दो गोल दाग कर रचा इतिहास
Satluj: बैन के बाद प्रोजेक्टर लगाकर 'सतलुज' देख रहे लोग, दिलजीत दोसांझ बोले- अब ये फिल्म नहीं रुकेगी
बैन के बाद प्रोजेक्टर लगाकर 'सतलुज' देख रहे लोग, दिलजीत दोसांझ बोले- अब ये फिल्म नहीं रुकेगी
इस देश में 90% मुसलमान फिर भी राष्ट्रीय ग्रंथ जैसा महाभारत-रामायण, जानें हिन्दुओं का कैसा दबदबा
इस देश में 90% मुसलमान फिर भी राष्ट्रीय ग्रंथ जैसा महाभारत-रामायण, जानें हिन्दुओं का कैसा दबदबा
Explained: अग्निपथ स्कीम में 75% को मिलेगी पक्की नौकरी! तीनों सेनाओं ने क्यों मांगे ज्यादा अग्निवीर, बदलाव कितना मुमकिन?
75% अग्निवीरों को मिलेगी पक्की नौकरी! तीनों सेनाओं ने क्यों मांगे ज्यादा सैनिक, क्या असर होगा?
ममता बनर्जी के जिन सांसदों ने दिया था इस्तीफा, बंगाल में राज्यसभा की उन 3 सीटों पर चुनाव का ऐलान
ममता बनर्जी के जिन सांसदों ने दिया था इस्तीफा, बंगाल में राज्यसभा की उन 3 सीटों पर चुनाव का ऐलान
नीरव मोदी का भारत प्रत्यार्पण का रास्ता साफ, कोर्ट में आखिरी कानूनी लड़ाई भी हारा भगोड़ा हीरा कारोबारी
नीरव मोदी के प्रत्यार्पण का रास्ता साफ, कोर्ट में आखिरी कानूनी लड़ाई भी हार गया हीरा कारोबारी
Embed widget