एक्सप्लोरर

Pune Porsche Accident: मां से बदला गया था आरोपी का ब्लड सैंपल, फॉरेंसिंक जांच में हुआ कन्फर्म

Pune Porsche Crash News: महाराष्ट्र के पुणे में पिछले महीने एक पोर्शे कार ने दो इंजीनियर को कुचल दिया था. इस घटना में नाबालिग आरोपी का ब्लड सैंपल बदल दिया गया था जिसको लेकर अब पुष्टि की गई है.

Pune News: पुणे के पोर्शे हादसे (Porsche Crash) ने देशभर का ध्यान अपनी ओऱ खींचा था. इस दुर्घटना के आरोपी नाबालिग को 15 घंटे के बाद बेल मिल गई थी. हालांकि लोगों के आक्रोश के बाद उसे फिर गिरफ्तार किया गया. जांच के दौरान पता चला कि उसके ब्लड सैंपल को बदल दिया गया था जिससे यह साबित नहीं हो पाए कि उसने ड्राइविंग के वक्त शराब पी रखी थी. अब इस बात का खुलासा हो गया है कि उसकी मां के ब्लड सैंपल से उसका सैंपल बदला गया है. इस घटना में आरोपी के परिवार के सदस्यों के अलावा अस्पताल के दो डॉक्टर और एक स्टाफ पर भी केस दर्ज किया गया है.

न्यूज़ एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, पुलिस ने बुधवार को कोर्ट को यह जानकारी दी है कि फोरेंसिक रिपोर्ट में इस बात की पुष्टि हुई है कि बेटे की जगह मां का सैंपल टेस्ट के लिए दिया गया था. सेशन कोर्ट ने नाबालिग लड़के के माता-पिता की हिरासत 10 जून तक के लिए बढ़ा दी है. नाबालिग लड़के ने अपनी पोर्शे कार से दो इंजीनियर को टक्कर मार दी थी जिनकी मौत हो गई थी. 

अस्पताल के डॉक्टर भी अरेस्ट
इस घटना में अब तक ससून जनरल अस्पताल के दो डॉक्टर और एक स्टाफ को भी गिरफ्तार किया गया है जिनपर ब्लड सैंपल बदलने के आरोप हैं. 19 मई की इस दुर्घटना के संबंध में आरोपी के दादा को भी गिरफ्तार किया गया है. उनपर घर के ड्राइवर पर दबाव डालने और धमकाने के आरोप हैं. 

7 जून तक कस्टडी में भेजे गए डॉक्टर्स
नाबालिग आरोपी की मां को षडयंत्र रचने के आरोप में 1 जून को गिरफ्तार किया गया था. पुलिस ने बुधवार को नाबालिग के माता-पिता, डॉक्टर और अस्पताल के स्टाफ को कोर्ट में पेश किया गया था. सभी की पुलिस कस्टडी आज समाप्त हो गई थी. कोर्ट ने डॉक्टर और स्टाफ की कस्टडी 7 जून के लिए बढ़ा दी है.

ये भी पढ़ें- महाराष्ट्र के रोचक आंकड़े! कौन उम्मीदवार सबसे ज्यादा वोटों से जीते? एक ने महज 48 वोटों से मारी बाजी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

उपचुनाव रिजल्ट: उद्धव गुट का बड़ा बयान, 'जीवनभर एक...'
उपचुनाव रिजल्ट: उद्धव गुट का बड़ा बयान, 'जीवनभर एक...'
BMC: इनोवा क्रिस्टा कार खरीद प्रस्ताव पर विवाद, CM भी नाराज
BMC: इनोवा क्रिस्टा कार खरीद प्रस्ताव पर विवाद, CM भी नाराज
'मराठी PM बने तो खुशी होगी', कांग्रेस नेता के बयान की चर्चा
'मराठी PM बने तो खुशी होगी', कांग्रेस नेता के बयान की चर्चा
मुंबई में SRA-PAP फ्लैट दिलाने के नाम पर 5.57 करोड़ की ठगी, FIR
मुंबई में SRA-PAP फ्लैट दिलाने के नाम पर 5.57 करोड़ की ठगी, FIR

वीडियोज

Sansani: स्कूल में Murder से सनसनी! Lady Teacher का कातिल कौन?
Baba Bageshwar Dham | Dhirendra Krishna Shastri: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट?
Sansani: जंतर-मंतर की 'गालीबाज गर्ल' से सुपारी कांड तक! | Crime News
Triggered Insaan ने 50 घंटे की Live Stream से Assam Flood Relief के लिए जुटाए ₹70 लाख
Ram Gopal Varma-Urmila Matondkar की सीक्रेट शादी का दावा, पुराने किस्से फिर चर्चा में

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'ईरान बातचीत के लिए मांगता है भीख, लेकिन...', तेहरान पर भड़के ट्रंप
'ईरान बातचीत के लिए मांगता है भीख, लेकिन...', तेहरान पर भड़के ट्रंप
बांकीपुर रिजल्ट: रवि शंकर प्रसाद बोले, 'BJP और NDA ने काफी...'
बांकीपुर रिजल्ट: रवि शंकर प्रसाद बोले, 'BJP और NDA ने काफी...'
Xप्लेन: क्या बांकीपुर के बाद सम्राट-तेजस्वी की जगह के लिए जंग लड़ेंगे प्रशांत किशोर?
बांकीपुर के बाद सम्राट-तेजस्वी की जगह के लिए जंग लड़ेंगे प्रशांत किशोर?
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
DPL में किस टीम से खेल रहे हैं सांसद पप्पू यादव के बेटे सार्थक रंजन?
DPL में किस टीम से खेल रहे हैं सांसद पप्पू यादव के बेटे सार्थक रंजन?
PoJK के दिखावटी चुनाव में PML-N को बहुमत, PAK के आतंक के नेक्सस की खुली पोल
PoJK के दिखावटी चुनाव में PML-N को बहुमत, PAK के आतंक के नेक्सस की खुली पोल
'मैं अकेले कैसे फीलिंग दूं?' काजल राघवानी ने आम्रपाली पर लगाया आरोप, खेसारी पर भी साधा निशाना
'मैं अकेले कैसे फीलिंग दूं?' काजल राघवानी ने आम्रपाली पर लगाया आरोप, खेसारी पर भी साधा निशाना
RSS का बड़ा प्लान! 100 से ज्यादा शहरों के Gen Z से संवाद करेंगे भागवत
RSS का बड़ा प्लान! 100 से ज्यादा शहरों के Gen Z से संवाद करेंगे भागवत
Embed widget