एक्सप्लोरर

पुणे: जिम में वर्कआउट के बाद पानी पी रहा था शख्स, अचानक गिर पड़ा, मौके पर ही मौत

Maharashtra News: 37 साल के मिलिंद कुलकर्णी की पुणे के एक जिम में वर्कआउट के बाद अचानक मौत हो गई. पानी पीते वक्त वह बेहोश होकर गिर पड़े. मौत की वजह हार्ट अटैक बताई गई है.

पुणे के पिंपरी-चिंचवड़ इलाके में शनिवार सुबह एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया. जहां एक व्यक्ति की जिम में वर्कआउट के तुरंत बाद मौत हो गई. मृतक की पहचान 37 वर्षीय मिलिंद कुलकर्णी के रूप में हुई है. बताया गया कि मिलिंद रोज की तरह वर्कआउट कर रहे थे और सेशन खत्म होने के बाद जब वो पानी पी रहे थे, तभी अचानक बेहोश होकर जमीन पर गिर पड़े.

जिम में लगे सीसीटीवी कैमरे में पूरी घटना रिकॉर्ड हो गई है. जैसे ही मिलिंद गिरे, वहां मौजूद लोग फौरन उन्हें नजदीकी अस्पताल ले गए, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.

शुरुआती जांच में सामने आया है कि उनकी मौत हार्ट अटैक की वजह से हुई है. जानकारी के मुताबिक, मिलिंद पिछले 6 महीने से नियमित रूप से जिम जा रहे थे और उन्हें किसी गंभीर बीमारी की शिकायत नहीं थी. उनकी पत्नी खुद एक डॉक्टर हैं.

युवाओं में भी बढ़ रहा है हार्ट अटैक का खतरा

पहले हार्ट अटैक को उम्रदराज लोगों की बीमारी माना जाता था, लेकिन हाल के वर्षों में तस्वीर काफी बदल गई है. मेडिकल रिपोर्ट्स के मुताबिक, 30 से 40 साल के उम्र वाले युवाओं में भी हार्ट अटैक के मामले लगातार बढ़ रहे हैं.

खानपान में गड़बड़ी, अत्यधिक तनाव, नींद की कमी, सिडेंटरी (बैठे रहने वाली) लाइफस्टाइल और बिना डॉक्टरी सलाह के एक्सेसिव वर्कआउट ये सभी कारण इस बढ़ती समस्या के पीछे माने जा रहे हैं.

विशेषज्ञों का कहना है कि जिम जाने से पहले शरीर की पूरी जांच करवाना और फिटनेस को लेकर डॉक्टर या फिटनेस ट्रेनर से सही गाइडेंस लेना बेहद जरूरी है. सिर्फ दिखने में फिट होना ही काफी नहीं, बल्कि शरीर के अंदर की सेहत का ध्यान रखना भी जरूरी है.

मिलिंद की अचानक मौत ने एक बार फिर यह सवाल खड़ा कर दिया है कि क्या हम अपनी सेहत को लेकर उतने जागरूक हैं, जितना दिखाने की कोशिश करते हैं? यह घटना बाकी युवाओं के लिए एक चेतावनी है कि जिम या किसी भी फिटनेस एक्टिविटी की शुरुआत सोच-समझकर और विशेषज्ञों की सलाह से करनी चाहिए.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

उपचुनाव रिजल्ट: उद्धव गुट का बड़ा बयान, 'जीवनभर एक...'
उपचुनाव रिजल्ट: उद्धव गुट का बड़ा बयान, 'जीवनभर एक...'
BMC: इनोवा क्रिस्टा कार खरीद प्रस्ताव पर विवाद, CM भी नाराज
BMC: इनोवा क्रिस्टा कार खरीद प्रस्ताव पर विवाद, CM भी नाराज
'मराठी PM बने तो खुशी होगी', कांग्रेस नेता के बयान की चर्चा
'मराठी PM बने तो खुशी होगी', कांग्रेस नेता के बयान की चर्चा
मुंबई में SRA-PAP फ्लैट दिलाने के नाम पर 5.57 करोड़ की ठगी, FIR
मुंबई में SRA-PAP फ्लैट दिलाने के नाम पर 5.57 करोड़ की ठगी, FIR

वीडियोज

Sansani: स्कूल में Murder से सनसनी! Lady Teacher का कातिल कौन?
Baba Bageshwar Dham | Dhirendra Krishna Shastri: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट?
Sansani: जंतर-मंतर की 'गालीबाज गर्ल' से सुपारी कांड तक! | Crime News
Triggered Insaan ने 50 घंटे की Live Stream से Assam Flood Relief के लिए जुटाए ₹70 लाख
Ram Gopal Varma-Urmila Matondkar की सीक्रेट शादी का दावा, पुराने किस्से फिर चर्चा में

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'ईरान बातचीत के लिए मांगता है भीख, लेकिन...', तेहरान पर भड़के ट्रंप
'ईरान बातचीत के लिए मांगता है भीख, लेकिन...', तेहरान पर भड़के ट्रंप
बांकीपुर रिजल्ट: रवि शंकर प्रसाद बोले, 'BJP और NDA ने काफी...'
बांकीपुर रिजल्ट: रवि शंकर प्रसाद बोले, 'BJP और NDA ने काफी...'
Xप्लेन: क्या बांकीपुर के बाद सम्राट-तेजस्वी की जगह के लिए जंग लड़ेंगे प्रशांत किशोर?
बांकीपुर के बाद सम्राट-तेजस्वी की जगह के लिए जंग लड़ेंगे प्रशांत किशोर?
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
DPL में किस टीम से खेल रहे हैं सांसद पप्पू यादव के बेटे सार्थक रंजन?
DPL में किस टीम से खेल रहे हैं सांसद पप्पू यादव के बेटे सार्थक रंजन?
PoJK के दिखावटी चुनाव में PML-N को बहुमत, PAK के आतंक के नेक्सस की खुली पोल
PoJK के दिखावटी चुनाव में PML-N को बहुमत, PAK के आतंक के नेक्सस की खुली पोल
'मैं अकेले कैसे फीलिंग दूं?' काजल राघवानी ने आम्रपाली पर लगाया आरोप, खेसारी पर भी साधा निशाना
'मैं अकेले कैसे फीलिंग दूं?' काजल राघवानी ने आम्रपाली पर लगाया आरोप, खेसारी पर भी साधा निशाना
RSS का बड़ा प्लान! 100 से ज्यादा शहरों के Gen Z से संवाद करेंगे भागवत
RSS का बड़ा प्लान! 100 से ज्यादा शहरों के Gen Z से संवाद करेंगे भागवत
Embed widget