एक्सप्लोरर

Watch: पुणे में इंद्रायणी नदी पुल हादसे के तुरंत बाद का Video! तेज बहाव में बहते दिखे लोग

Pune Bridge Collapse: पुणे में इंद्रायणी नदी पर बना 30 साल पुराना पुल टूटने से हादसा हुआ, जिसमें दो लोगों की मौत हो गई और कई घायल हो गए. पुल जर्जर था और भारी भीड़ के कारण टूट गया.

Pune Indrayani River Bridge Collapse: महाराष्ट्र के पुणे में इंद्रायणी नदी पर बना पुल अचानक टूट कर गिर गया. पुल पर खड़े कई लोग इंद्रायणी नदी के तेज बहाव में बह गए हैं. रविवार (15 जून) को हुए इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई है, जबकि कई लोग गंभीर रूप से घायल हैं. इस दर्दनाक हादसे का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें पर्टक बहते हुए देखे जात सकते हैं. 

मौके पर मौजूद लोगों ने बताया है कि हादसे से पहले पुल पर करीब 100-120 लोग खड़े थे. रविवार होने की वजह से भारी संख्या में लोग छुट्टी मनाने यहां आए हुए थे. परिवारों के साथ कई बच्चे भी पुल पर मौजूद थे. लोग फोटो खिंचवाने या सेल्फी लेने के चक्कर में लगातार पुल पर बने हुए थे. इतना ही नहीं, कुछ लोग तो मोटरसाइकिल लेकर भी वहां आ गए थे. 

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by ABP News (@abpnewstv)

पहले से जर्जर था पुल
यह लोहे का पुल करीब 30 साल पुराना था. उसपर जंग भी लगा हुआ था और पुल काफी जर्जर स्थिति में था. इतने सारे लोगों और वाहनों का भार वह सह नहीं पाया और टूट गया. 

दरअसल, पुणे में लगातार दो दिन से बारिश हो रही है. ऐसे में इंद्रायणी नदी का बहाव भी काफी तेज है. जिस इलाके में यह हादसा हुआ, वहां नदी की गहराई ज्यादा नहीं है, लेकिन बहाव तेज होने के कारण नदी में उतरना जानलेवा है. इसलिए लोग या तो नदी के बगल में खड़े थे या फिर पुल पर. 

NDRF की टीम रेस्क्यू में लगी
जो लोग नदी के पास पत्थरों पर गिरे, उन्हें गंभीर चोट आई है. हालांकि, यही मानिए कि उनकी किस्मत अच्छी रही कि पानी के बहाव में नहीं बहे, क्योंकि नदी का बहाव फिलहाल बहुत तेज है. जो लोग नदी में बह गए हैं, उन्हें ढूंढने के लिए एनडीआरएफ की दो टीमें और जिला स्तर पर भी रेस्क्यू टीमें लगी हुई हैं. 

निमिषा श्रीवास्तव ने लखनऊ यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन करने के बाद माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्यूनिकेशन में मास्टर्स की डिग्री ली है. इनको पत्राकारिता के क्षेत्र  में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. इस दौरान निमिषा ने राजनीति, क्राइम, पॉलिटिकल एनालिसिस और इलेक्शन रीसर्च पर काम किया है. अभी निमिषा एबीपी लाइव में स्टेट्स सेक्शन में बतौर शिफ्ट हेड अपनी सेवाएं दे रही हैं. निमिषा इतिहास और साहित्य की किताबों में रुचि रखती हैं और खबरों से हटकर भी लिखना पसंद करती हैं. 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आमिर खान को लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी पर बोले मंत्री योगेश कदम, 'हमने उनके घर पर पुलिस...'
आमिर खान को लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी पर बोले मंत्री योगेश कदम, 'हमने उनके घर पर पुलिस...'
NDA में शामिल होगा या कांग्रेस संग विलय करेगा शरद पवार गुट? सुप्रिया सुले बोलीं- 'हमे कोई प्रस्ताव...'
NDA में शामिल होगा या कांग्रेस संग विलय करेगा शरद पवार गुट? सुप्रिया सुले बोलीं- 'हमे कोई प्रस्ताव...'
उद्धव ठाकरे गुट को बड़ा झटका, बागी सांसदों का शिंदे गुट में विलय, लोकसभा स्पीकर की मंजूरी
उद्धव ठाकरे गुट को बड़ा झटका, बागी सांसदों का शिंदे गुट में विलय, लोकसभा स्पीकर की मंजूरी
Mumbai News: डॉक्टरों से गुंडागर्दी पड़ी भारी, शिवसेना पार्षद रमेश म्हात्रे की जमानत हाईकोर्ट से रद्द
मुंबई: डॉक्टरों से गुंडागर्दी पड़ी भारी, शिवसेना पार्षद रमेश म्हात्रे की जमानत हाईकोर्ट से रद्द

वीडियोज

बिश्नोई गैंग के टारगेट पर आमिर खान!
Jagadhatri: Jagdhatri को हुआ Shivay से प्यार का अहसास! क्या अब सामने आएगा दिल का राज?
Bollywood News: आमिर खान को कथित लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी, वायरल ऑडियो-पोस्ट से बॉलीवुड में मचा हड़कंप (18.07.26)
Kajal, Shreyas Talpade & Chettan DK Talk About Food Safety, Health, Parenting & Their Film 'The India Story'
Sohail Khan ने बचपन के दर्द का किया खुलासा, सालों बाद सुनाई Sexual Harassment की कहानी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागियों को दिया ऑफर तो आया ऋतब्रत बनर्जी का रिएक्शन, बोले - उन्होंने आज...'
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागियों को दिया ऑफर तो आया ऋतब्रत बनर्जी का रिएक्शन, बोले - उन्होंने आज...'
NDA में शामिल होगा या कांग्रेस संग विलय करेगा शरद पवार गुट? सुप्रिया सुले बोलीं- 'हमे कोई प्रस्ताव...'
NDA में शामिल होगा या कांग्रेस संग विलय करेगा शरद पवार गुट? सुप्रिया सुले बोलीं- 'हमे कोई प्रस्ताव...'
सोनम वांगचुक को जबरन अस्पताल ले जाने पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले - 'आप उनको ले जा सकते हैं लेकिन...'
सोनम वांगचुक को जबरन अस्पताल ले जाने पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले - 'आप उनको ले जा सकते हैं लेकिन...'
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
Deool Band 2 Lifetime Collection: 10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागी गुट को दिया चैलेंज तो BJP ने किया पलटवार, कहा- 'शायद वो भी...'
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागी गुट को दिया चैलेंज तो BJP ने किया पलटवार, कहा- 'शायद वो भी...'
Body Coffee Cafe Viral Video : जज्बा हो तो पैसा आ ही जाता है, शख्स ने अपने शरीर पर ही खोल लिया कॉफी कैफे- वीडियो वायरल
जज्बा हो तो पैसा आ ही जाता है, शख्स ने अपने शरीर पर ही खोल लिया कॉफी कैफे- वीडियो वायरल
फतेहपुर: खाड़ी से पैसे कमाकर लौटे पति को पत्नी ने प्रेमी संग दिया जहर, पिता मांग रहा इंसाफ
फतेहपुर: खाड़ी से पैसे कमाकर लौटे पति को पत्नी ने प्रेमी संग दिया जहर, पिता मांग रहा इंसाफ
Embed widget