एक्सप्लोरर

Caste Census: जातीय जनगणना पर प्रकाश आंबेडकर का बड़ा बयान, 'कश्मीर की हिंसक घटना से ध्यान...'

Prakash Ambedkar on Caste Census: प्रकाश आंबेडकर ने कहा कि जब मूल जनगणना नहीं हो रही तो जातीय जनगणना कैसे होगी? सरकार की मंशा पर सवाल उठना लाजमी है.

वंचित बहुजन आघाडी के अध्यक्ष और बाबासाहेब भीमराव आंबेडकर के पौत्र प्रकाश आंबेडकर ने केंद्र सरकार द्वारा घोषित जातीय जनगणना के फैसले को लेकर तीखा हमला बोला. उन्होंने कहा कि यह निर्णय जम्मू-कश्मीर की हालिया हिंसक घटना से ध्यान भटकाने के लिए लिया गया एक राजनीतिक दाव है.

केंद्र की घोषणा सिर्फ राजनीति- प्रकाश आंबेडकर

प्रकाश आंबेडकर ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि केंद्र सरकार की घोषणा सिर्फ एक राजनीति है. उन्होंने कहा कि सरकार ने अब तक यह स्पष्ट नहीं किया है कि जनगणना कब और कैसे कराई जाएगी? इसके विपरीत, सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में दायर अपने हलफनामे में कहा है कि जातीय जनगणना कर पाना संभव नहीं है. ऐसे में सरकार की मंशा पर सवाल उठना लाज़मी है.

'सरकार को स्पष्ट जवाब देना चाहिए'

इसके उन्होंने आगे कहा कि 2026 में होने वाले परिसीमन को ध्यान में रखते हुए केंद्र सरकार जानबूझकर जनगणना की प्रक्रिया को टाल रही है. उन्होंने कहा, "अगर मूल जनगणना ही नहीं हो रही, तो जातीय आधार पर जनगणना कैसे संभव है? सरकार को इस पर स्पष्ट जवाब देना चाहिए."

लोगों से की ये अपील

प्रकाश आंबेडकर का कहना है कि केंद्र सरकार जातीय जनगणना का हौवा खड़ा करके देश की जनता को मूल मुद्दों से भटका रही है. खासकर जम्मू-कश्मीर में हाल ही में हुई आतंकी घटना, जिसने देशभर में रोष फैलाया है, उससे जनता का ध्यान हटाने के लिए यह मुद्दा उछाला गया है. उन्होंने जनता से अपील की कि ऐसी भ्रामक घोषणाओं के जाल में न फंसें और सरकार से जवाब मांगें कि आख़िर जनगणना कब और किस पद्धति से होगी.

बता दें कि बुधवार (30 अप्रैल) को केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार ने कैबिनेट की बैठक में जातीय जनगणना कराने का फैसला किया. बैठक के बाद केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव से सरकार के फैसले की जानकारी दी. उन्होंने कहा कि पहले की सरकारों ने जातीय जनगणना का इस्तेमाल सिर्फ राजनीति हथकंडे के तौर पर किया.

About the author सूरज ओझा

सूरज ओझा 2021 से एबीपी न्यूज से जुड़े हैं. अंडरवर्ल्ड, साइबर जगत से जुड़े मामलों और केंद्रीय एजेंसियों द्वारा जांच किए जाने वाले संवेदनशील केसों पर बारीकी से नजर रखते हैं. लॉरेंस बिश्नोई गैंग, आतंकी संगठन आईएसआईएस, जैश-ए-मोहम्मद और अन्य आतंकवादी संगठनों से जुड़ी खबरें भी कवर करते रहे हैं. पत्रकारिता करियर के दौरान तीन क्षेत्रीय न्यूज़ चैनलों और दो राष्ट्रीय न्यूज़ चैनलों में काम किया है. इसके अलावा टैब्लॉयड और ब्रॉडशीट अख़बारों में भी काम करने का अनुभव रहा है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

विरार: महिला ने की आत्महत्या, म्यूजिक डायरेक्टर पर ब्लैकमेलिंग का आरोप
विरार: महिला ने की आत्महत्या, म्यूजिक डायरेक्टर पर ब्लैकमेलिंग का आरोप
पुणे: ड्रग्स केस में फंसाने की धमकी, 22 साल के IT इंजीनियर ने दी जान
पुणे: ड्रग्स केस में फंसाने की धमकी, 22 साल के IT इंजीनियर ने दी जान
गोरेगांव में बच्चे की मौत, 12 साल की नाबालिग पर छत से फेंकने का आरोप
गोरेगांव में बच्चे की मौत, 12 साल की नाबालिग पर छत से फेंकने का आरोप
एकनाथ शिंदे का ऐलान, सूखाग्रस्त किसानों को समर्पित होगी दशहरा रैली
एकनाथ शिंदे का ऐलान, सूखाग्रस्त किसानों को समर्पित होगी दशहरा रैली

वीडियोज

'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभिजीत दीपके की हिरासत पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
अभिजीत दीपके को हिरासत में लेने पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
JEE Mains के लिए कब से शुरू हो रहे रजिस्ट्रेशन? ये डॉक्यूमेंट्स रखें तैयार
JEE Mains के लिए कब से शुरू हो रहे रजिस्ट्रेशन? ये डॉक्यूमेंट्स रखें तैयार
मेकअप टिप्स; इंडियन स्किन टोन के लिए ऐसे चुनें सही फाउंडेशन और ब्लश
मेकअप टिप्स; इंडियन स्किन टोन के लिए ऐसे चुनें सही फाउंडेशन और ब्लश
Embed widget