एक्सप्लोरर

महाराष्ट्र में INDIA गठबंधन को झटका? प्रकाश आंबेडकर ले सकते हैं ये बड़ा फैसला

Prakash Ambedkar News: महाराष्ट्र में इंडिया गठबंधन की सीट शेयरिंग पर अभी कोई ऐलान नहीं हुआ है. इस बीच लोकसभा चुनाव से पहले प्रकाश आंबेडकर बड़ा फैसला ले सकते हैं.

महाराष्ट्र में इंडिया गठबंधन को झटका लग सकता है. प्रकाश आंबेडकर की पार्टी वंचित बहुजन आघाड़ी एमवीए से नाता तोड़ सकती है. वंचित बहुजन आघडी ने एमवीए की दो सीटों का प्रस्ताव ठुकरा दिया है. एमवीए ने शिरडी और अकोला सीट देने का प्रस्ताव दिया था. मुंबई में सीट शेयरिंग को लेकर एमवीए की बैठक जारी है. बैठक में केसी वेणुगोपाल भी मौजूद हैं. सूत्रों के मुताबिक, राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा के बाद सीटों का ऐलान होगा.

महाराष्ट्र में एमवीए में उद्धव ठाकरे, शरद पवार और कांग्रेस शामिल हैं. प्रकाश आंबेडकर भी पिछले दिनों एमवीए की बैठक में शामिल हुए थे. इस बैठक के बाद उन्होंने कहा था आने वाले समय में सब फाइनल हो जाएगा. लेकिन शुक्रवार (15 मार्च) को बुलाई गई बैठक में प्रकाश आंबेडकर को न्यौता नहीं दिया गया. महाराष्ट्र में एमवीए में हिंगोली, यवतमाल वाशिम, रामटेक और मुंबई उत्तर पश्चिम की सीटों पर पेच फंसा हुआ है.

उद्धव ठाकरे ने महाराष्ट्र की एक और इस सीट पर किया उम्मीदवार का ऐलान, कहा- 'मैं अब...'

कुछ दिनों पहले ही प्रकाश आंबेडकर ने संकेत दे दिया था कि एमवीए में सबकुछ ठीक नहीं है. उन्होंने कहा था कि एमवीए के दल 10 सीटों पर रस्साकशी में लगे हुए हैं. उन्होंने शिवसेना (यूबीटी) के नेता संजय राउत के बयान को भी खारिज कर दिया था. दरअसल, संजय राउत ने कहा था कि सीट बंटवारे को एमवीए में सौहार्दपूर्ण ढंग से अतिम रूप दे दिया गया है. उनके इस बयान पर आंबेडकर ने कहा था, "उन्हें अभी भी करीब 10 सीटों पर सहमति बनानी है. संजय राउत इस मुद्दे पर गलत जानकारी दे रहे हैं. हर कोई देरी को लेकर चिंतित है, झगड़ा कांग्रेस और एसएस-यूबीटी के बीच है."

पिछले लोकसभा चुनाव में शिवसेना और बीजेपी गठबंधन में चुनाव लड़ी थी. लेकिन अब शिवसेना बंट चुकी है. शरद पवार की पार्टी भी टूट चुकी है. वहीं कांग्रेस के भी कई नेता पार्टी छोड़कर जा चुके हैं. महाराष्ट्र में एनडीए की सरकार है. ऐसे में इंडिया गठबंधन और एनडीए दोनों के लिए ही ये चुनाव बेहद अहम हैं.

 

मृत्युंजय सिंह वरिष्ठ पत्रकार हैं, जिनका पत्रकारिता में 18 वर्षों का अनुभव है. वर्तमान में ABP News में कार्यरत हैं और महाराष्ट्र में डिप्टी ब्यूरो चीफ के रूप में कार्यरत हैं. वे अपराध, राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर गहरी रिपोर्टिंग करते हैं. उनकी डिफेंस में काफी रुचि है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'इडियट को इडियट कहना...', राहुल गांधी को मिला नोटिस तो भड़के संजय राउत
'इडियट को इडियट कहना...', राहुल गांधी को मिला नोटिस तो भड़के संजय राउत
मुंबई में नौसेना के नाविक ने पत्नी और दो बच्चों के साथ की खुदकुशी! जांच जारी
मुंबई में नौसेना के नाविक ने पत्नी और दो बच्चों के साथ की खुदकुशी! जांच जारी
कांवड़ यात्रा में पहुंचे नितेश राणे, बोले- 'मैं मुंब्रा में दाखिल...'
कांवड़ यात्रा में पहुंचे नितेश राणे, बोले- 'मैं मुंब्रा में दाखिल...'
राहुल को मिले नोटिस पर संजय राउत ने पूछा- इडियट असंसदीय शब्द कैसे?
राहुल को मिले नोटिस पर संजय राउत ने पूछा- इडियट असंसदीय शब्द कैसे?

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
Embed widget