एक्सप्लोरर

PM Modi Mumbai Visit: दावोस नहीं जाएंगे फडणवीस, 19 जनवरी को पीएम मोदी की करेंगे अगवानी, यहां रखेंगे आधारशिला

PM Modi in Mumbai: पीएम मोदी 19 जनवरी को मुंबई आने वाले हैं. मुंबई में महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस पीएम मोदी की अगवानी करेंगे. पीएम मोदी इंफ्रास्ट्रक्चर परियोजनाओं की शुरुआत करेंगे.

PM Modi: देवेंद्र फडणवीस दावोस स्विट्जरलैंड में विश्व आर्थिक मंच की बैठक में शामिल नहीं होंगे. हालांकि पहले कहा जा रहा था कि, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस 15 से 19 जनवरी के बीच विश्व आर्थिक मंच में भाग लेने के लिए दावोस जाने वाले हैं. लेकिन अब ये खबर आई है कि देवेंद्र फडणवीस दावोस स्विट्जरलैंड में विश्व आर्थिक मंच की बैठक में शामिल नहीं होंगे. पीएम मोदी 19 तारीख को मुंबई आ रहे हैं. इस दौरान उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस पीएम की अगवानी करेंगे. सीएम शिंदे 15 तारीख को दावोस जाएंगे लेकिन 18 तारीख देर रात वापस आ जाएंगे. सूत्रों के अनुसार मुख्यमंत्री लगभग 1L CR के MOU पर हस्ताक्षर कर सकते हैं.

पीएम मोदी का मुंबई दौरा
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 19 जनवरी को मुंबई के दौरे पर रहेंगे. इसको लेकर तैयारियां जोरों से चल रही है. महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने मंगलवार को पीएम मोदी नरेंद्र मोदी की मुंबई यात्रा की तैयारियों को अंतिम रूप देने के लिए समीक्षा बैठक भी की. राज्य में एकनाथ शिंदे सरकार के सत्ता में आने के बाद पीएम मोदी की यह पहली महाराष्ट्र यात्रा होगी. अपनी यात्रा के दौरान, पीएम मोदी विभिन्न विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे. इस दौरान प्रधानमंत्री मोदी के विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लेंगे. वह 2ए और 7 सहित मुंबई मेट्रो लाइन की दो नई लाइनों का भी उद्घाटन करेंगे.

शिंदे और फडणवीस दोनों WEF में भाग लेने के लिए 15 जनवरी को दावोस की यात्रा करने वाले थे. महाराष्ट्र सरकार के सूत्रों ने पुष्टि की कि शिंदे निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार दावोस जाएंगे, लेकिन 18 जनवरी को मुंबई लौट आएंगे. हालांकि, फडणवीस ने पीएम की यात्रा की तैयारियों की निगरानी के लिए अपनी यात्रा रद्द कर दी है. प्रधानमंत्री मोदी मुंबई के लिए कई बड़ी इंफ्रास्ट्रक्चर परियोजनाओं की शुरुआत करने के लिए तैयार हैं.

यहां रखेंगे आधारशिला
पीएम मोदी समुद्र में सीवेज के पानी को मिलने से रोकने के लिए मुंबई में दो अस्पतालों और एक नए सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट की आधारशिला भी रखेंगे. पीएम के दौरे की तैयारियों के अलावा आगामी बीएमसी चुनाव को लेकर भी चर्चा हुई. बैठक में बीजेपी विधायक, सांसद और राज्य के मंत्री भी मौजूद थे. बीजेपी नेता और विधायक आशीष शेलार ने कहा, 'महाराष्ट्र सरकार तेजी से काम कर रही है और अधूरी परियोजनाओं को प्राथमिकता के आधार पर पूरा किया जा रहा है.'

ये भी पढ़ें: Nashik Crime News: नासिक में दरिंदगी! 60 वर्षीय दिव्यांग महिला के साथ 22 साल के युवक ने किया रेप, आरोपी गिरफ्तार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कौन है जसपाल सिंह? जिसने अकाली चीफ सुखबीर बादल पर किया हमला
कौन है जसपाल सिंह? जिसने अकाली चीफ सुखबीर बादल पर किया हमला
अब FDA ने मुंबई में Domino’s Pizza के आउटलेट्स पर मारी रेड, लाइसेंस सस्पेंड
अब FDA ने मुंबई में Domino’s Pizza के आउटलेट्स पर मारी रेड, लाइसेंस सस्पेंड
यात्री बोला 'बैग में बम है', मुंबई एयरपोर्ट पर मचा हड़कंप
यात्री बोला 'बैग में बम है', मुंबई एयरपोर्ट पर मचा हड़कंप
ठाणे: सरकारी अस्पताल में नाबालिग का टेस्ट कर बता दिया प्रेग्नेंट! अब खुला बड़ा राज
ठाणे: सरकारी अस्पताल में नाबालिग का टेस्ट कर बता दिया प्रेग्नेंट! अब खुला बड़ा राज

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'क्या प्रतिष्ठा पीढ़ी-दर-पीढ़ी आगे बढ़ती है?' दिल्ली HC ने आराध्या बच्चन केस में पूछा
'क्या प्रतिष्ठा पीढ़ी-दर-पीढ़ी आगे बढ़ती है?' दिल्ली HC ने आराध्या बच्चन केस में पूछा
'अपमान सहने के मूड में नहीं...', खरगे की सभास्थल के शुद्धिकरण पर भड़के अखिलेश यादव
'अपमान सहने के मूड में नहीं...', खरगे की सभास्थल के शुद्धिकरण पर भड़के अखिलेश यादव
Friday OTT Release: 15 अगस्त को एंटरटेनमेंट की कमी, 'कॉकटेल 2' समेत इस फ्राइडे ओटीटी पर रिलीज होगी 5 धांसू फिल्में
15 अगस्त को एंटरटेनमेंट की कमी, 'कॉकटेल 2' समेत इस फ्राइडे ओटीटी पर रिलीज होगी 5 धांसू फिल्में
अफगानिस्तान चाहता है गणेश चतुर्थी पर हो मैच, शेड्यूल बदलने की मांग; जानें क्या है वजह
अफगानिस्तान चाहता है गणेश चतुर्थी पर हो मैच, शेड्यूल बदलने की मांग; जानें क्या है वजह
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
पश्चिम बंगाल के सरकारी अस्पताल में नर्स की संदिग्ध मौत, वॉशरूम में मिली लाश
पश्चिम बंगाल के सरकारी अस्पताल में नर्स की संदिग्ध मौत, वॉशरूम में मिली लाश
खरगे के मंच के शुद्धिकरण पर भड़कीं प्रियंका गांधी, देशभर में कांग्रेस करेगी सत्याग्रह
खरगे के मंच के शुद्धिकरण पर भड़कीं प्रियंका गांधी, देशभर में कांग्रेस करेगी सत्याग्रह
Embed widget