एक्सप्लोरर

Mumbai: पीएम मोदी के मुंबई दौरे से पहले उद्धव ठाकरे के आवास के निकट लगाए गए उनके कटआउट, बीजेपी नेता ने कही ये बात

PM Modi in Mumbai: पीएम मोदी गुरूवार को मुंबई दौरे पर रहेंगे. उनके दौरे से पहले उद्धव ठाकरे के आवास के बाहर पीएम, बालासाहेब ठाकरे, एकनाथ शिंदे और देवेंद्र फडणवीस के बड़े-बड़े कटआउट लगाए गए हैं.

PM Modi Mumbai Visit: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मुंबई दौरे से दो दिन पहले शहर में पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के आवास के बाहर प्रधानमंत्री, शिवसेना के संस्थापक बालासाहेब ठाकरे, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के बड़े-बड़े कटआउट लगाए गए हैं. सत्तारूढ़ बीजेपी के एक नेता ने कहा कि प्रधानमंत्री के गुरूवार के दौरे से पार्टी कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ेगा और बृहन्मुंबई नगर निगम (बीएमसी) चुनावों के मद्देनजर बीजेपी और शिंदे की अगुवाई वाली बालासाहेबांची शिवसेना के लिए ‘‘अनुकूल माहौल’’ बनाने में मदद मिलेगी.

प्रधानमंत्री, शिंदे और अन्य नेताओं के कट आउट लगाए गए
शिंदे के नेतृत्व वाले शिवसेना के गुट और बीजेपी की निगाहें आर्थिक रूप से सम्पन्न बीएमसी के चुनाव जीतने पर हैं, जो पहले शिवसेना के शासन के अधीन था. इस नगर निकाय का कार्यकाल पिछले साल मार्च में समाप्त हो गया था और तब से इसका शासन एक प्रशासक के हाथों में है. उपनगर बांद्रा में शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) (यूबीटी) प्रमुख उद्धव ठाकरे के आवास के पास एक चौराहे पर प्रधानमंत्री, शिंदे और अन्य नेताओं के बड़े आकार के कट आउट लगाए गए हैं.

19 जनवरी को पीएम मोदी आयेंगे मुंबई
प्रधानमंत्री मोदी गुरूवार को मुंबई का दौरा करेंगे. वह इस दौरान विभिन्न परियोजनाओं की आधारशिला रखेंगे और दो मेट्रो लाइन का उद्घाटन करेंगे, जिससे महानगर में परिवहन सुविधाओं में सुधार होगा. बीजेपी नेता ने कहा, ‘‘प्रधानमंत्री मोदी की यात्रा हमारे मनोबल को निश्चित रूप से बढ़ाएगी और नगर निकाय चुनाव के मद्देनजर बीजेपी और शिंदे खेमे के लिए एक अनुकूल माहौल बनाने में मदद करेगी. बड़े आकार के कट आउट नागरिकों और राजनीतिक विरोधियों के लिए हमारा संदेश हैं कि हम बीएमसी को संभाल सकते हैं और हमें (नगर निकाय पर शासन करने के लिए) एक मौका मिलना चाहिए.’’

ये भी पढ़ें: Maharashtra: सीएम शिंदे ने कहा- सब्सिडी, सड़क, मंजूरियों जैसे ‘चुबंक’ की वजह से महाराष्ट्र आना चाहते हैं वैश्विक निवेशक

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

VIDEO: मौन आंदोलन के दौरान फफक-फफक कर रोए अन्ना हजारे, तबीयत ठीक नहीं होने के बावजूद हुए शामिल
VIDEO: मौन आंदोलन के दौरान फफक-फफक कर रोए अन्ना हजारे, तबीयत ठीक नहीं होने के बावजूद हुए शामिल
'अगर दम है तो...', CJP आंदोलन को लेकर राहुल गांधी समेत विपक्ष पर भड़के CM देवेंद्र फडणवीस
'अगर दम है तो...', CJP आंदोलन को लेकर राहुल गांधी समेत विपक्ष पर भड़के CM देवेंद्र फडणवीस
'इस्तीफा लेने से सरकार नहीं गिरती', PM मोदी को लिखी चिट्ठी के बाद अब क्या बोले अन्ना हजारे
'इस्तीफा लेने से सरकार नहीं गिरती', PM मोदी को लिखी चिट्ठी के बाद अब क्या बोले अन्ना हजारे
'जेब में पाउडर डाल दूंगा, जिंदगी खराब हो जाएगी', प्रदर्शनकारी छात्रों को मुंबई पुलिसकर्मी ने दी धमकी
'जेब में पाउडर डाल दूंगा, जिंदगी खराब हो जाएगी', प्रदर्शनकारी छात्रों को मुंबई पुलिसकर्मी ने दी धमकी

वीडियोज

Bigg Boss 20 का नया लोगो जारी, Salman Khan की वापसी को लेकर बढ़ा उत्साह
Jana Nayagan Review: Thalapathy Vijay के स्वैग और एक्शन ने जीता फैंस का दिल
NEET Paper Leak पर Salman Khan ने तोड़ी चुप्पी, स्टूडेंट्स के लिए कही बड़ी बात
Lock Upp 2 में Yogesh Rawat की वापसी? Reports ने बढ़ाई फैंस की उम्मीद
Shah Rukh Khan की King का आखिरी शूट विदेश में? नई Reports आईं सामने

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जंतर-मंतर प्रदर्शन से जुड़ा पाकिस्तान कनेक्शन, दिल्ली पुलिस ने लिया ये एक्शन, लोगों से की अपील
जंतर-मंतर प्रदर्शन से जुड़ा पाकिस्तान कनेक्शन, दिल्ली पुलिस ने लिया ये एक्शन, लोगों से की अपील
BJP में शामिल होंगे लालू के करीबी नेता मृत्युंजय तिवारी, हाल ही में RJD से दिया था इस्तीफा
BJP में शामिल होंगे लालू के करीबी नेता मृत्युंजय तिवारी, हाल ही में RJD से दिया था इस्तीफा
Exclusive: NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
ओलंपिक गोल्ड मेडलिस्ट शूटर अभिनव बिंद्रा ने छात्रों का किया समर्थन, जंतर-मंतर आंदोलन पर कही बड़ी बात 
शूटर अभिनव बिंद्रा ने छात्रों का किया समर्थन, जंतर-मंतर आंदोलन पर कही बड़ी बात 
CJP Protest LIVE: 'शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को हटाना होगा, नहीं दिया इस्तीफा तो...', राहुल गांधी का अल्टीमेटम
LIVE: 'शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को हटाना होगा, नहीं दिया इस्तीफा तो...', राहुल गांधी का अल्टीमेटम
सीजेपी को मान-मनौव्वल की सरकार की कोशिश नाकाम! अब कल देशभर में आंदोलन का ऐलान
सीजेपी को मान-मनौव्वल की सरकार की कोशिश नाकाम! अब कल देशभर में आंदोलन का ऐलान
CJP आंदोलन के दौरान लाठीचार्ज को लेकर आया पाकिस्तान का रिएक्शन, जानें क्या कहा
CJP आंदोलन के दौरान लाठीचार्ज को लेकर आया पाकिस्तान का रिएक्शन, जानें क्या कहा
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
Embed widget