एक्सप्लोरर

Maharashtra: पीएम मोदी और सीएम शिंदे के बीच हुई फोन पर बात, जानें महाराष्ट्र के किस मुद्दे पर हुई चर्चा

वेदांत-फॉक्सकॉन के संयुक्त उद्यम की डिस्प्ले एफएबी विनिर्माण इकाई, सेमीकंडक्टर असेंबलिंग और टेस्टिंग इकाई राज्य के अहमदाबाद जिले में स्थापित की जायेगी. महाराष्ट्र में MVA इसका विरोध कर रही है.

Maharashtra News: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के बीच मंगलवार देर रात फोन पर बता हुई है. सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार महाराष्ट्र में निवेश और बड़े प्रोजेक्ट को लेकर सहयोग मिलने को लेकर दोनों नेताओं के बीच बातचीत हुई है. दीगर है कि महाराष्ट्र विकास अघाड़ी, शिंदे सरकार को वेदांता-फॉस्कॉन कम्पनी द्वारा अचानक गुजरात में निवेश करने का ऐलान करने के बाद घेर रही है. इस कंपनी के महाराष्ट्र में निवेश ना करने से करीब पौने दो लाख करोड़ का नुकसान हुआ है. सूत्रों के बताया की कुछ बड़े प्रोजेक्ट  पाइप लाइन में है, उन पर प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के बीच बातचीत हुई है.

दीगर है कि भारतीय समूह वेदांता और ताइवान की इलेक्ट्रॉनिक्स कंपनी फॉक्सकॉन का 1.54 लाख करोड़ रुपये का सेमीकंडक्टर संयंत्र गुजरात में स्थापित होने की घोषणा के बाद महाराष्ट्र के विपक्षी दलों ने राज्य की एकनाथ शिंदे सरकार पर निशाना साधा. कांग्रेस ने संयंत्र के स्थान परिवर्तन से कुछ ‘अपशगुन’ होने का आरोप लगाया, वहीं राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) ने कहा कि संयंत्र छीना गया है.

Maharashtra News: एबीपी न्यूज़ की खबर का असर, साधुओं की पिटाई के मामले में सांगली पुलिस ने छह लोगों को किया गिरफ्तार

अहमदाबाद में स्थापित होगी कंपनी
वेदांत-फॉक्सकॉन के संयुक्त उद्यम की डिस्प्ले एफएबी विनिर्माण इकाई, सेमीकंडक्टर असेंबलिंग और टेस्टिंग इकाई राज्य के अहमदाबाद जिले में 1000 एकड़ क्षेत्रफल में स्थापित की जायेगी. इस संयुक्त उद्यम में दोनों कंपनियों की हिस्सेदारी क्रमश: 60 और 40 प्रतिशत होगी.

महाराष्ट्र में मुख्य विपक्षी NCP ने भारतीय जनता पार्टी (BJP) शासित पड़ोसी राज्य पर ‘महाराष्ट्र के मुंह से निवाला छीनने’ का आरोप लगाया. NCP के प्रदेश अध्यक्ष और पूर्व मंत्री जयंत पाटिल ने कहा कि एक बड़ी परियोजना राज्य के हाथ से फिसल गयी और एक लाख करोड़ रुपये से अधिक का निवेश चला गया. महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे पर निशाना साधते हुए शिवसेना नेता आदित्य ठाकरे ने कहा कि जब महा विकास आघाड़ी सरकार सत्ता में थी तो परियोजना की पुरजोर वकालत की थी और लगभग तय हो गया था कि संयंत्र महाराष्ट्र में लगेगा. उन्होंने कहा, ‘‘मौजूदा सरकार निवेशकों का विश्वास खो चुकी है. इसलिए बड़ी परियोजनाएं यहां नहीं आ रहीं.’’

शिवसेना-NCP ने लगाए ये आरोप
ठाकरे ने कहा कि पूर्ववर्ती एमवीए सरकार कंपनी के साथ संपर्क में थी और इस साल जनवरी में उसके अधिकारियों के साथ बैठक भी हुई थी. उन्होंने शिंदे सरकार पर निशाना साधते हुए कहा, ‘‘सरकार क्या कर रही थी? उद्योग मंत्री क्या कर रहे थे? मुख्यमंत्री कार्यालय ने 26 जुलाई को ट्वीट किया कि संयंत्र महाराष्ट्र में लगेगा.’’

NCP नेता पाटिल ने कहा, ‘‘महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री और उप मुख्यमंत्री को राजनीतिक सभाओं से फुर्सत नहीं मिलती और गुजरात ने एक बार फिर महाराष्ट्र के मुंह से निवाला छीन लिया है. गुजरात चुनाव आ रहे हैं, ऐसे में महाराष्ट्र में BJP गुजरात के हितों का बचाव करती दिख रही है.’’

वेदांता के अलावा दुबई की कंपनी नेक्स्टऑर्बिट और इजराइल की प्रौद्योगिकी कंपनी टॉवर सेमीकंडक्टर के एक संघ ने मैसूर में एक संयंत्र के लिए कर्नाटक सरकार के साथ एक समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं. वहीं, सिंगापुर की आईजीएसएस वेंचर ने अपनी सेमीकंडक्टर इकाई के लिए स्थान के रूप में तमिलनाडु को चुना है.

Crop Compensation: खुशखबरी! किसानों के बैंक खाते में पहुंचेगा फसल नुकसान का मुआवजा, 15 सितंबर तक होगा भुगतान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
शिंदे गुट के नेता रमेश म्हात्रे से जुड़े मामले में हाईकोर्ट की ठाणे पुलिस को फटकार, जानें क्या कहा?
शिंदे गुट के नेता रमेश म्हात्रे से जुड़े मामले में हाईकोर्ट की ठाणे पुलिस को फटकार, जानें क्या कहा?
Maharashtra: SIR ने पकड़ी रफ्तार, 84% वोटर्स तक पहुंचे इम्यूरेशन फॉर्म, 5 करोड़ से ज्यादा डिजिटल
महाराष्ट्र: SIR ने पकड़ी रफ्तार, 84% वोटर्स तक पहुंचे इम्यूरेशन फॉर्म, 5 करोड़ से ज्यादा डिजिटल
राहुल गांधी के PM आवास के पास प्रदर्शन के सवाल पर उद्धव ठाकरे का बड़ा बयान, 'इनसे अच्छे तो...'
राहुल गांधी के PM आवास के पास प्रदर्शन के सवाल पर उद्धव ठाकरे का बड़ा बयान, 'इनसे अच्छे तो...'

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
CJP Protest LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
Explained: 380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! इन दोनों से ज्यादा CJP को जन समर्थन क्यों?
380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! दोनों से ज्यादा CJP को समर्थन क्यों?
PM मोदी की माफी से लेकर स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
PM मोदी की माफी से स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
Embed widget