एक्सप्लोरर

Karnataka News: कर्नाटक बस की टिकटों पर महाराष्ट्र का चिह्न देख भड़के यात्री, सरकार ने दिया कार्रवाई का भरोसा

Bengaluru News: कर्नाटक परिवहन की बस से कुछ लोग डोनी से गडग के लिए यात्रा कर रहे थे, तभी उन्होंने बस की टिकट पर महाराष्ट्र का चिह्न बना हुआ देखा. उस पर जय महाराष्ट्र भी लिखा हुआ था.

Bengaluru News: डोनी (Doni) से गडग (Gadag) के लिये यात्रा कर रहे बस यात्री उस वक्त हैरान रह गए जब उन्होंने टिकटों पर महाराष्ट्र राज्य परिवहन (MRTC) का चिह्न देखा. टिकट पर महाराष्ट्र परिवहन के चिह्न के साथ लिखा हुआ था 'जय महाराष्ट्र'. इस पूरी घटना को लेक गडग में कन्नड़ समर्थक कार्यकर्ताओं के एक समूह ने विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया, जिसके बाद राज्य सरकार ने गडग डिपो के परिवहन अधिकारियों के खिलाफ  'काम में लापरवाही' के लिए अनुशासनात्मक कार्रवाई करने का आश्वासन दिया.

क्या था पूरा मामला
दरअसल डोनी से कुछ यात्री गडग जाने के लिए कर्नाटक सड़क परिवहन निगम (NWKRTC) की  बस से यात्रा कर रहे थे. इसी दौरान बस परिचालक ने उन्हें जो टिकट दी उस पर महाराष्ट्र परिवहन का चिह्न बना हुआ था, इसके अलावा उस पर जय महाराष्ट्र भी लिखा हुआ था, इसे देखकर यात्री भड़क गए. यात्रियों ने इसकी सूचना स्थानीय कार्यकर्ताओं और परिवहन अधिकारियों को दी. इसके अलावा सोशल मीडिया पर भी उन्होंने इन टिकटों को वायरल कर दिया

राज्य सरकार ने दिया कार्रवाई का निर्देश

हालांकि मुद्दा गरमाने के बाद NWKRTC ने  मुंदरागी तालुक और गडग में डोनी के बीच के रूट के लिए 70 टिकट रोल वापस ले लिए. इस पूरे मामले को लेकर  NWKRTC  के एक अधिकारी ने इंडियन एक्सप्रेस को बताया कि कर्नाटक, तेलंगाना और महाराष्ट्र के लिए एक ही एजेंसी टिकट के रोल प्रिंट करती है. इसकी वजह से ही यह गलती हुई है. उन्होंने कहा कि हमने गडग डिपो के संभाग नियंत्रक को इस मामले के लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई श करने का निर्देश दिया है.

कर्नाटक के लोगों में घटना को लेकर गुस्सा

वहीं इस घटना को लेकर बेलगावी जिला कन्नड़ संगठन कार्य समिति के अध्यक्ष अशोक चंद्रगी ने कहा कि महाराष्ट्र राज्य की सीमा से लगे जिलों में भाषा को लेकर तनाव हमेशा अधिक होता है. यह विवाद ऐसे समय में सामने आया है जब कई कन्नड़ समर्थक समूह 1 नवंबर को कन्नड़ राज्योत्सव (कर्नाटक स्थापना दिवस) मानने की तैयारी कर रहे हैं.

यह भी पढ़ें:

Mumbai News: ICICI बैंक से 12 करोड़ की चोरी का मुख्य आरोपी गिरफ्तार, पुलिस से बचने के लिए पहन लेता था बुर्का

Mumbai News: दशहरा रैली के जरिए उद्धव-शिंदे का बाल ठाकरे की विरासत पर दावा, जानें- किसकी रैली में थी ज्यादा भीड़

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

JSSC जूनियर इंजीनियर पेपर लीक केस: आरोपी रंजीत मंडल मुंबई में धराया
JSSC जूनियर इंजीनियर पेपर लीक केस: आरोपी रंजीत मंडल मुंबई में धराया
PM मोदी- अमित शाह से शरद पवार की मुलाकात पर कांग्रेस का बड़ा बयान, 'समारोह में जाना...'
PM मोदी- अमित शाह से शरद पवार की मुलाकात पर कांग्रेस का बड़ा बयान, 'समारोह में जाना...'
पालघर में 19 साल की युवती से गैंगरेप, 6 पर केस, एक आरोपी गिरफ्तार
पालघर में 19 साल की युवती से गैंगरेप, 6 पर केस, एक आरोपी गिरफ्तार
20 साल में 25 ट्रांसफर, कौन हैं IAS तुकाराम मुंढे, जिनके काम से महाराष्ट्र में मचा हड़कंप
20 साल में 25 ट्रांसफर, कौन हैं IAS तुकाराम मुंढे, जिनके काम से महाराष्ट्र में मचा हड़कंप

वीडियोज

Sansani: एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की खतरनाक मिस्ट्री !
The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo
Amruta Khanvilkar ने Divorce Rumours पर जताई नाराजगी, Legal Action की दी चेतावनी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
क्या है मून बेस प्रोग्राम, जिसके लिए NASA ने ISRO को किया इनवाइट?
क्या है मून बेस प्रोग्राम, जिसके लिए NASA ने ISRO को किया इनवाइट?
Embed widget