एक्सप्लोरर

'परमबीर सिंह ने देवेंद्र फडणवीस के कहने पर MVA सरकार गिराने के लिए...', अनिल देशमुख का बड़ा दावा

Anil Deshmukh News: शरद पवार गुट के नेता अनिल देशमुख ने देवेंद्र फडणवीस और मुंबई पुलिस कमिश्नर परमबीर सिंह को लेकर बड़ा दावा किया है. उन्होंने कहा कि परमबीर ने फडणवीस के कहने पर मुझ पर आरोप लगाए थे.

Anil Deshmukh On Param Bir Singh: महाराष्ट्र के पूर्व गृह मंत्री और शरद पवार गुट के नेता अनिल देशमुख ने सोमवार (5 अगस्त) को दावा किया कि उप-मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने मुंबई के पूर्व पुलिस आयुक्त परमबीर सिंह को गिरफ्तारी से बचाने की कोशिश की थी.

देशमुख ने कहा, ''देवेंद्र फडणवीस ने महाविकास आघाडी (एमवीए) सरकार को गिराने के लिए परमबीर सिंह से उनके (देशमुख के) खिलाफ आरोप लगाने को कहा था.''

बीजेपी ने क्या कहा?

भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि यह फडणवीस को बदनाम करने की रणनीति थी. बीजेपी ने यह सवाल भी उठाया कि एक नेता जो उस समय विपक्ष में था, वह पुलिस अधिकारी से ऐसा कैसे कह सकता है?

एनसीपी (शरदचंद्र पवार) के नेता अनिल देशमुख के दावों पर उप मुख्यमंत्री फडणवीस ने कहा, ‘‘झूठ बोले कौवा कटे...काले कौवे से डरियो.’’

परमबीर सिंह का क्या था दावा?

परमबीर सिंह ने आरोप लगाया था कि देशमुख ने गृह मंत्री के तौर पर अपने कार्यकाल के दौरान पुलिस अधिकारियों से बार और रेस्तराओं से हर माह 100 करोड़ रुपये वसूलने को कहा था. इस आरोप के मद्देनजर देशमुख ने 2021 में गृह मंत्री के पद से इस्तीफा दे दिया था.

देशमुख ने यह भी दावा किया है कि बर्खास्त पुलिस अधिकारी सचिन वाजे फडणवीस के कहने पर उनके खिलाफ आरोप लगा रहे हैं. वाजे फरवरी 2021 में उद्योगपति मुकेश अंबानी के आवास ‘एंटीलिया’ के बाहर जिलेटिन की छड़ें लगाने और ठाणे के व्यवसायी मनसुख हिरन की हत्या के मामले में आरोपी है. वाजे वर्तमान में नवी मुंबई के तलोजा केंद्रीय कारागार में बंद है.

सोमवार को नागपुर में एक संवाददाता सम्मेलन के दौरान पत्रकारों ने देशमुख से फडणवीस की उस टिप्पणी के बारे में पूछा जिसमें उन्होंने कहा था कि सिंह और वाजे की नियुक्ति तब की गई थी जब देशमुख गृह मंत्री थे.

फडणवीस के दावों पर क्या बोले अनिल देशमुख?

इसके जवाब में देशमुख ने दावा किया, ‘‘जब मैं महाराष्ट्र का गृह मंत्री था, तो हमें एक जांच में पता चला कि मुंबई के (तत्कालीन) शीर्ष पुलिस अधिकारी परमबीर सिंह उद्योगपति मुकेश अंबानी के ‘एंटीलिया’ आवास के पास मिली स्कॉर्पियो गाड़ी में जिलेटिन की छड़ें लगाने और स्कॉर्पियो गाड़ी के मालिक की हत्या के मामले के मुख्य साजिशकर्ता थे. सिंह ने अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर इसे अंजाम दिया था.’’

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरदचंद्र पवार) के नेता ने आरोप लगाया कि सिंह को तीन साल पहले गिरफ्तार किया जाना था और इससे बचने के लिए वह ‘‘फडणवीस और केंद्र सरकार की शरण में चले गए.’’

देशमुख ने दावा किया, ‘‘फडणवीस ने सिंह को आश्वासन दिया था कि उन्हें गिरफ्तार नहीं किया जाएगा, लेकिन इस शर्त पर कि उन्हें एमवीए सरकार को गिराने के लिए मेरे खिलाफ आरोप लगाने होंगे. इसलिए परमबीर सिंह ने मेरे खिलाफ आरोप लगाए.’’

परमबीर सिंह ने क्या कहा?

इस बीच, मुंबई के पूर्व पुलिस आयुक्त सिंह ने एक मराठी समाचार चैनल से बात करते हुए देशमुख के आरोपों का जोरदार खंडन किया और कहा कि पूर्व गृह मंत्री अपना ‘‘मानसिक संतुलन’’ खो चुके हैं.

सेवानिवृत्त आईपीएस अधिकारी ने कहा, ‘‘मैंने जो भी आरोप लगाए थे, वे सभी प्रमाणित थे और ईडी और सीबीआई द्वारा की गई जांच में भी शामिल थे.’’

सिंह ने आरोप लगाया कि देशमुख न केवल मुंबई से बल्कि विभिन्न एजेंटों के माध्यम से अन्य स्थानों से भी पैसा इकट्ठा करते थे और जांच के दौरान इसके सबूत सामने आए हैं.

महाराष्ट्र में लाडली बहना योजना की बढ़ेगी राशि! अजित पवार ने दिया बड़ा संकेत, विपक्ष पर भड़के

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

एक हाथ में मोबाइल-दूसरे में स्टेयरिंग, ट्रक ड्राइवर ने 15 साल के छात्र को कुचला, साइकिल से लौट रहा था घर
एक हाथ में मोबाइल-दूसरे में स्टेयरिंग, ट्रक ड्राइवर ने 15 साल के छात्र को कुचला, साइकिल से लौट रहा था घर
महाराष्ट्र के इन स्कूलों की मान्यता रद्द कर सकती है देवेंद्र फडणवीस सरकार, मंत्री ने किया ऐलान
महाराष्ट्र के इन स्कूलों की मान्यता रद्द कर सकती है देवेंद्र फडणवीस सरकार, मंत्री ने किया ऐलान
LPG सिलेंडर का जिक्र कर संजय राउत बोले, 'लोगों के घर के पास जो गटर है, सरकार उस पर...'
LPG सिलेंडर का जिक्र कर संजय राउत बोले, 'लोगों के घर के पास जो गटर है, सरकार उस पर...'
Mumbai News: खाड़ी देशों में युद्ध से तरबूज-खरबूज का निर्यात ठप, भारत में फल हुए सस्ते, किसान परेशान
खाड़ी देशों में युद्ध से तरबूज-खरबूज का निर्यात ठप, भारत में फल हुए सस्ते, किसान परेशान

वीडियोज

Bollywood News: धुरंधर 2 का पहला गाना रिलीज, डायरेक्टर आदित्य धन के बर्थडे पर फैंस को मिला बड़ा सरप्राइज
Bollywood news: अक्षय कुमार फिर रचेंगे होली का जादू! विद्या बालन संग नई फिल्म में धमाकेदार होली एंथम की चर्चा
LPG Gas Emergency: 800 वाला गैस सिलेंडर 3000 में, भड़क उठी महिलाएं | Gas Shortage
LPG Gas Emergency: 800 वाला गैस सिलेंडर 3000 में, भड़क उठी महिलाएं | Gas Shortage | Breaking
Iran-Israel War Update: महायुद्ध के बीच US का यू-टर्न! रूसी तेल खरीद पर दी छूट! | Trump

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Iran US War: कौन हैं ईरान के वो साइलेंट साथी? जिनकी मदद से मुज्तबा खामनेई कर रहे इजरायल और US से मुकाबला
कौन हैं ईरान के वो साइलेंट साथी? जिनकी मदद से मुज्तबा खामनेई कर रहे इजरायल और US से मुकाबला
'हकीकत आप छिपा नहीं सकते...लोगों की शादियां रुक रही हैं', LPG संकट पर बोले अखिलेश यादव
'हकीकत आप छिपा नहीं सकते...लोगों की शादियां रुक रही हैं', LPG संकट पर बोले अखिलेश यादव
पाकिस्तानी रंग में रंगी सनराइजर्स हैदराबाद, अभिषेक शर्मा की वायरल फोटो ने मचाई सनसनी
पाकिस्तानी रंग में रंगी सनराइजर्स हैदराबाद, अभिषेक शर्मा की वायरल फोटो ने मचाई सनसनी
Inside Mika Singh Farmhouse: 100 एकड़ में फैला है मीका सिंह का लग्जरी फार्महाउस, गुरुद्वारा-मंदिर से लेकर हेलीपैड तक सब मौजूद
Inside Mika Singh Farmhouse: 100 एकड़ में फैला है मीका सिंह का लग्जरी फार्महाउस, गुरुद्वारा-मंदिर से लेकर हेलीपैड तक सब मौजूद
इंडिया के लिए खुल सकता है 'स्ट्रेट ऑफ होर्मुज', ईरान की ओर से मिला बड़ा संकेत, भारत को बताया दोस्त
इंडिया के लिए खुल सकता है 'स्ट्रेट ऑफ होर्मुज', ईरान की ओर से मिला बड़ा संकेत, भारत को बताया दोस्त
LPG Cylinder: सिलेंडर की सांस अटकी! कई शहरों में LPG की बुकिंग ठप, एजेंसियों पर लंबी कतारें, जानें कैसी है मौजूदा स्थिति
सिलेंडर की सांस अटकी! कई शहरों में LPG की बुकिंग ठप, एजेंसियों पर लंबी कतारें, जानें कैसी है मौजूदा स्थिति
गर्मियों में AC चलाने से पहले कर लें ये काम, सर्विस करवाएं तो इन 3 चीजों पर दें ध्यान
गर्मियों में AC चलाने से पहले कर लें ये काम, सर्विस करवाएं तो इन 3 चीजों पर दें ध्यान
Heart Disease Risk: कोलेस्ट्रॉल रिपोर्ट नॉर्मल, फिर भी हार्ट अटैक का खतरा? सावधान! ये कारण हो सकता है असली विलेन
कोलेस्ट्रॉल रिपोर्ट नॉर्मल, फिर भी हार्ट अटैक का खतरा? सावधान! ये कारण हो सकता है असली विलेन
Embed widget