एक्सप्लोरर

पालघर के विरार इलाके में पेड़ गिरने से महिला की मौत, दो दिनों से बुजुर्ग मां को ढूंढ रहा था शख्स

Palghar News: पालघर में बीते कई दिनों से बारिश हो रही है. इस दौरान एक बड़ा पेड़ विरार इलाके में गिर गया. दो दिन बाद पता चला कि इसके नीचे एक महिला दबी हुई है.

Palghar Accident News: पालघर जिले के विरार इलाके में स्थित पद्मावती नगर, ऋषभ टावर में रहने वाली बुजुर्ग महिला का शव दो दिनों तक पेड़ के नीचे दबा मिला. विरार इलाके में तेज हवा के कारण पेड़ गिरने से 70 साल की महिला की मौत हो गई है. इस महिला का नाम मंजुला झा है. खास बात यह है कि यह महिला दो दिन से लापता थी. 

शुक्रवार की सुबह उसकी तलाश के दौरान उसका शव इमली के पेड़ के नीचे दबा हुआ मिला. दिलचस्प बात यह है कि दो दिन तक इस बात की जानकारी किसी को नहीं हुई.

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मंजुला झा (70) नामक महिला 12 दिन पहले विरार पश्चिम के पद्मावती नगर स्थित ऋषभ टावर में अपने बेटे के साथ रहने आई थी. वह रोज सुबह अपने पोते को स्कूल छोड़कर मंदिर जाती थी. वह मंदिर में फूल ले जाने के लिए आसपास के क्षेत्र से फूल तोड़ती थी. बुधवार 19 जून को वह रोजाना की तरह अपने पोते को छोड़ने के लिए बाहर गई थी.

इसके बाद वह घर नहीं लौटी तो लापता की शिकायत नजदीकी अर्नाला सागरी पुलिस स्टेशन में की गई. जब पुलिस उसकी तलाश कर रही थी तो पता चला कि मंजुला मंदिर में भगवान को फूल चढ़ाने के लिए बोलिंज से फूल ला रही थी.

पुलिस ने बोलिंज क्षेत्र में इलाके की तलाशी ली तो एक बड़ा इमली का पेड़ गिरा हुआ नजर आया. वहां तलाश करने पर काफी दुर्गंध आई, जिसके कारण संदेह पर पेड़ को हटाया गया तो मंजुला झा का शव मिला. बुधवार की सुबह झमाझम बारिश हुई तो मंजुला झा अपनी सुरक्षा के लिए पेड़ के नीचे गई होंगी और वही पेड़ गिर गया होगा और हादसा हो गया. ऐसा पुलिस ने कहा है.

बुधवार की सुबह तेज बारिश बारिश के कारण पेड़ गिर गया. हैरानी के बात यह है कि स्थानीय निवासियों की शिकायत पर वसई विरार शहर महानगरपालिका की फायर ब्रिगेड और NDRF की टीम ने पेड़ काटकर सड़क के बगल में रख दिया, लेकिन उन्हें महिला का शव नहीं दिखाई दिया.

वसई विरार अग्निशमन विभाग के प्रमुख दिलीप पालव ने कहा की एनडीआरएफ की मदद से पेड़ हटाने का काम शुरू किया, लेकिन पेड़ की शाखाएं बड़ी होने के कारण महिला नजर नहीं आई.

ये भी पढ़ें: 'अगर शरद पवार ने ऐसा बयान दिया...', कांग्रेस नेता नाना पटोले ने सीट बंटवारे का जिक्र कही ये बात

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'जो मां का वही बच्चे का धर्म', 28 अगस्त से महाराष्ट्र में फ्रीडम ऑफ रिलीजन एक्ट
'जो मां का वही बच्चे का धर्म', 28 अगस्त से महाराष्ट्र में फ्रीडम ऑफ रिलीजन एक्ट
'दारू पीकर आता था प्रिंसिपल', दीपके की चेतावनी के बाद सस्पेंड
'दारू पीकर आता था प्रिंसिपल', दीपके की चेतावनी के बाद सस्पेंड
मराठी भाषा विवाद: RTO से हिंदी में बात करने वाले चालकों पर होगा एक्शन
मराठी भाषा विवाद: RTO से हिंदी में बात करने वाले चालकों पर होगा एक्शन
महाराष्ट्र की महिलाओं CM फडणवीस का राखी गिफ्ट, लागू होगा यह कानून
महाराष्ट्र की महिलाओं CM फडणवीस का राखी गिफ्ट, लागू होगा यह कानून

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता बने रहेंगे ऋतब्रत बनर्जी, HC से याचिका खारिज
बंगाल विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता बने रहेंगे ऋतब्रत बनर्जी, HC से याचिका खारिज
'जो मां का वही बच्चे का धर्म', 28 अगस्त से महाराष्ट्र में फ्रीडम ऑफ रिलीजन एक्ट
'जो मां का वही बच्चे का धर्म', 28 अगस्त से महाराष्ट्र में फ्रीडम ऑफ रिलीजन एक्ट
सनराइजर्स की मालकिन काव्या मारन की शादी फिक्स? सामने आई तारीख; जानें दूल्हा कौन
काव्या मारन की शादी फिक्स? सामने आई तारीख; जानें दूल्हा कौन
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
सरेआम मारी गोली फिर दुकान के बाहर रखा सिलेंडर ले उड़े चोर- देखें वीडियो
सरेआम मारी गोली फिर दुकान के बाहर रखा सिलेंडर ले उड़े चोर- देखें वीडियो
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
Embed widget