एक्सप्लोरर

Palghar Road Accident: पालघर में नशे में धुत टेंपो चालक ने पैदल यात्रियों पर चढ़ाई गाड़ी, बाइक को मारी टक्कर, दो की मौत

Palghar Accident News: महाराष्ट्र के पालघर में नशे में धुत टेंपो चालक ने पैदल यात्रियों और कई बाइक में टक्कर मारी. इस सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई है.

Maharashtra Accident News: महाराष्ट्र के पालघर जिले में नशे में धुत टेंपो चालक ने दोपहिया वाहनों और पैदल यात्रियों को टक्कर मार दी, जिससे दो लोगों की मौत हो गई और अन्य छह घायल हो गए. पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकरी दी. कुछ घायलों की हालत गंभीर बताई जाती है.

पुलिस के अनुसार, यह दुर्घटना बुधवार की रात वाडा इलाके में हुई. टेंपो चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है. एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि टेंपो चालक ने सबसे पहले, पैदल चल रहे 36 वर्षीय अशोक कलिंगदा और 35 वर्षीय अजिंक्य बेरडे को कुचला. दोनों की मौके पर ही मौत हो गई. इसके बाद नशे में धुत चालक ने कुछ दोपहिया वाहनों को भी टक्कर मार दी, जिससे छह लोग घायल हो गए.

उन्होंने बताया कि घायल व्यक्तियों को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनमें से कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है. वाडा पुलिस थाना प्रभारी ने बताया कि टेंपो चालक पर भारतीय दंड संहिता की धाराओं के तहत गैर इरादतन हत्या का और मोटर वाहन अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है.

नंदुरबार-विसेरवाड़ी में भी सड़क हादसा
राज्य परिवहन निगम की बस और कार की आमने-सामने टक्कर होने से भयानक हादसा हो गया. इस हादसे में एक लड़की की मौत हो गई और चार लोग घायल हो गए. यह हादसा नंदुरबार-विसेरवाड़ी रोड पर हुआ.

नंदुरबार-विसेरवाडी रोड पर वड्डा गांव के बाहरी इलाके में घुमावदार सड़क पर एक कार और एसटी बस की आमने-सामने टक्कर हो गई. अमलनेर से सूरत की ओर जा रही कार तेज रफ्तार में थी, तभी वड्डा गांव के बाहरी इलाके में कार और सामने से आ रही गुजरात आगरा बस के बीच आमने-सामने टक्कर हो गई. कार का अगला हिस्सा पिचक गया. इसमें जिग्निशा रवींद्र जाधव की मौत हो गई. चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गये.

ये भी पढ़ें: महाराष्ट्र में दूसरे चरण की वोटिंग का ताजा आंकड़ा, जानें- नवनीत राणा की सीट का हाल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'अगले साल अप्रैल में मोदी सरकार...', दशहरा रैली के मंच से संजय राउत का बड़ा दावा
'अगले साल अप्रैल में मोदी सरकार...', दशहरा रैली के मंच से संजय राउत का बड़ा दावा
अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, बोले- 'सौरव दास और आशुतोष रांका मुझसे...'
अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, बोले- 'सौरव दास और आशुतोष रांका मुझसे...'
'अगर आप में दम है...', दशहरा रैली में उद्धव ठाकरे का CM फडणवीस को चैलेंज!
'अगर आप में दम है...', दशहरा रैली में उद्धव ठाकरे का CM फडणवीस को चैलेंज!
'एकनाथ शिंदे आने वाले दिनों में होंगे CM', दशहरा रैली में शिवसेना के मंत्री का दावा
'एकनाथ शिंदे आने वाले दिनों में होंगे CM', दशहरा रैली में शिवसेना के मंत्री का दावा

वीडियोज

Sansani : साजिश की श्रद्धा....खेल खत्म ! | ABP
Ravana Dahan 2026 : विजयादशमी की धूम..देशभर में जश्न | Vijayadashami | Delhi | Ramlila Maidan
Janhit with Chitra Tripathi: फ्रांस की तरह भारत में भी 'आगजनी' की साजिश थी? | Rahul Gandhi | GenZ
Bharat ki Baat | UP Politics: राम के नाम से 2027 में किसकी 'विजय'? | UP News | Breaking | Akhilesh
Sandeep Chaudhary: यूरोप में विरोध का मंजर...भागवत को काहे का डर? | Delhi | Rahul Gandhi | Protest

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कश्मीर से लेकर पटना के गांधी मैदान तक दशहरे की धूम, पंचकूला में सबसे ऊंचे रावण का दहन
Photos: कश्मीर से लेकर पटना के गांधी मैदान तक दशहरे की धूम, पंचकूला में सबसे ऊंचे रावण का दहन
UP: फतेहपुर में दुर्गा विसर्जन के बाद बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से 3 की मौत
UP: फतेहपुर में दुर्गा विसर्जन के बाद बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से 3 की मौत
‘गुस्से में और निराश थे ट्रंप’, यूक्रेन वॉर पर US की पॉलिसी में बदलाव से रुबियो का इनकार
‘गुस्से में और निराश थे ट्रंप’, यूक्रेन वॉर पर US की पॉलिसी में बदलाव से रुबियो का इनकार
जिम्बाब्वे का सूपड़ा साफ, भारत ने 92 रनों से जीता तीसरा टी20; 3-0 से सीरीज
जिम्बाब्वे का सूपड़ा साफ, भारत ने 92 रनों से जीता तीसरा टी20; 3-0 से सीरीज
'रहना है तेरे दिल में' के 25 साल पूरे, दीया मिर्जा ने शेयर की फिल्म की पुरानी यादें
'रहना है तेरे दिल में' के 25 साल पूरे, दीया मिर्जा ने शेयर की फिल्म की पुरानी यादें
Explained: इस्लाम में किन-किन मामलों में मौत की सजा है, बांग्लादेशी कपल 'ताजीर' में क्यों फंसा?
इस्लाम में किन-किन मामलों में मौत की सजा है, बांग्लादेशी कपल 'ताजीर' में क्यों फंसा?
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
Embed widget