एक्सप्लोरर

Opposition Party Meeting: इंडिया अलायंस की बैठक पर देवेंद्र फडणवीस का वार, बोले-'इनके पास नहीं PM मोदी का तोड़'

Opposition Parties Meeting: महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में 28 विपक्षी पार्टियों का जमावड़ा लगा है. ये विपक्षी पार्टियां लोकसभा चुनाव को लेकर अपना संयुक्त अजेंडा तय करने के लिए बैठक कर रही हैं.

Devendra Fadnavis on INDIA Alliance Mumbai Meeting: मुंबई (Mumbai) में इंडिया गठबंधन (India Alliance) बैठक शुरू हो गई है. इस बैठक में कांग्रेस, शरद पवार (Sharad Pawar) की एनसीपी, टीएमसी, उद्धव ठाकरे (Uddhav Thackeray) की शिवसेना, आम आदमी पार्टी (Aam Aadmi Party) समेत 28 पार्टियां हिस्सा ले रही हैं. इस बैठक के बीच महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस (Devendra Fadnavis) ने तंज कसते हुए कहा कि इस गठबंधन का कोई असर नहीं होने वाला है. फडणवीस ने  साथ ही कहा कि वे चाहे कितनी भी कोशिश करें, मोदी जी को लोगों के मन से नहीं निकाल सकते.

डिप्टी सीएम फडणवीस ने गुरुवार को पत्रकारों से बातचीत में कहा, ''ये जो इंडिया अलायंस बना है. उसका कोई असर होने वाला नहीं है. ये लोग मुंबई आए हैं. इनका केवल एक अजेंडा है. मोदी जी को हटाओ, ये अजेंडा क्यों हैं. क्योंकि सारी परिवारवादी पार्टियों को ताला लगाने का काम मोदी जी के कारण हो रहा है. जो पार्टियां उनके परिवार की सेवा करती थीं, उन पार्टियों को लोग नकार रहे हैं.

जो पूरे देश को परिवार समझकर देश की सेवा करते हैं, ऐसे मोदी जी को देश स्वीकार रहा है. इसी डर से सारे लोग एक साथ आए हैं. इनके पास न नेता है ना नीति है और न नीयत है.  इसलिए ये कितना भी प्रयास करें ये लोगों के मन से मोदी जी को नहीं निकाल सकते.''

इंडिया अलायंस के पास नहीं मोदी जी का तोड़- फडणवीस
फडणवीस ने आगे कहा, 'जिस प्रकार का नेतृत्व मोदी जी ने देश को दिया है. जिस प्रकार देश उनके नेतृत्व में आगे बढ़ रहा है. देश में गरीबी को कम कर रहा है. जिस प्रकार से हमारा देश चांद की बुलंदियों को छू रहा है. सभी के मन में मोदी जी हैं. ये लोग यहां पर कितना भी आए हैं और कितना भी विचार विमर्श है, इनके पास न मोदी जी का कोई तोड़ है और न नेता है.''

इंडिया अलायंस पीएम का एक उम्मीदवार तय नहीं कर सकती- फडणवीस
फडणवीस ने इंडिया अलायंस के प्रधानमंत्री फेस को लेकर कहा, ''सबसे बड़ी बात यह है कि पांच पार्टियां प्रधानमंत्री पद के लिए दावा कर चुकी हैं. प्रधानमंत्री पद का एक उम्मीदवार तय नहीं कर सकते. तय करके करेंगे भी क्या. क्योंकि उनका एक भी उम्मीदवार ऐसा नहीं है जो जनता के मन में बस सके और जनता जिनको मन से चाहे. मुझे यह लग रहा है कि यह एक मीडिया इवेंट हो रहा है जिसे हम देख रहे हैं.''

य़े भी पढ़ें- Mumbai News: सीएम शिंदे से बात न कराने पर मुंबई में मंत्रालय को उड़ाने की धमकी, पुलिस ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

महाराष्ट्र SIR: पहला फेज पूरा, 2 करोड़ से अधिक लोग हो सकते हैं बाहर
महाराष्ट्र SIR: पहला फेज पूरा, 2 करोड़ से अधिक लोग हो सकते हैं बाहर
CM फडणवीस और ताकतवर! किसी भी मंत्री के फैसले को पलटने का मिला पावर
CM फडणवीस और ताकतवर! किसी भी मंत्री के फैसले को पलटने का मिला पावर
'जो मां का वही बच्चे का धर्म', 28 अगस्त से महाराष्ट्र में फ्रीडम ऑफ रिलीजन एक्ट
'जो मां का वही बच्चे का धर्म', 28 अगस्त से महाराष्ट्र में फ्रीडम ऑफ रिलीजन एक्ट
'दारू पीकर आता था प्रिंसिपल', दीपके की चेतावनी के बाद सस्पेंड
'दारू पीकर आता था प्रिंसिपल', दीपके की चेतावनी के बाद सस्पेंड

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Home Theatre Buying Guide : होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
Embed widget