एक्सप्लोरर

नेपाल के बवाल पर संजय राउत का बड़ा बयान, 'सावधान! ये स्थिति किसी भी देश में...'

Nepal Protest Update: नेपाल में प्रदर्शनकारियों ने संसद और सुप्रीम कोर्ट को फूंक दिया है. काठमांडू के मयर बालेन शाह को पीएम बनाने की मांग हो रही है.

नेपाल के बवाल पर शिवसेना (यूबीटी) के राज्यसभा सांसद संजय राउत ने प्रतिक्रिया दी. अपने एक्स पर मंगलवार (9 सितंबर) को उन्होंने कहा कि नेपाल में आज जो स्थिति है वो स्थिति किसी भी देश में पैदा हो सकती है. इसलिए सावधान होने की जरूरत है. नेपाल में हो रहे जेएन-जेड (जिनका जन्म 1997 से 2012 के बीच हुआ) के विरोध प्रदर्शन के पीछे की वजह सोशल मीडिया पर बैन और भ्रष्टाचार जैसे कई मुद्दे शामिल हैं. विरोध प्रदर्शनों के बाद सोमवार रात सोशल मीडिया से बैन हटा लिया गया. मंगलवार (9 सितंबर) को प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली ने अपने पद से इस्तीफा दिया है. अब कांडमाठू के मेयर बालेन शाह को अंतरिम प्रधानमंत्री बनाने की मांग हो रही है. 

संजय राउत का एक्स पोस्ट

संजय राउत ने एक्स पोस्ट में कहा, "Nepal today! ये स्थिती किसी भी देश मे पैदा हो सकती है! सावधान! भारत माता की जय! वंदे मातरम!"

नेपाल में हो रहे प्रदर्शन की बड़ी बातें

  • प्रदर्शनकारियों के हमले में पूर्व पीएम शेर बहादुर देउबा जख्मी हो गए
  • पूर्व प्रधानमंत्री पुष्प कमल दहल प्रचंड, संचार मंत्री पृथ्वी सुब्बा गुरुंग, पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक के आवासों पर हमला 
  • प्रदर्शनकारियों ने राष्ट्रपति पौडेल के निजी आवास पर भी हमला किया
  • देउबा की पत्नी को भी प्रदर्शनकारियों ने पीटा
  • नेपाल में प्रदर्शनकारियों की मांग है कि उन पर गोलियां चलाने वाले पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई हो
  • कार्रवाई होने तक आंदोलन जारी रहेगा
  • पुलिस की कार्रवाई में 23 प्रदर्शनकारियों की मौत हो गई है
  • प्रदर्शनकारियों ने भैरवा एयरपोर्ट को घेर लिया है
  • प्रदर्शनकारियों ने संसद भवन में लगाई आग
  • राष्ट्रपति के अलावा 9 मंत्रियो के घर भी जमकर तोड़फोड़ और आगजनी हुई
  • ओली के इस्तीफे के बाद नेपाल में नई सरकार के गठन के लिए हलचल तेज
  • आंदोलन के अगुवा नेता बालेन शाह और रवि लामिछाने के बीच हुई बातचीत
  • राष्ट्रपति ने अभी अधिकारियों से चर्चा की
  • प्रदर्शनकारियों से शांत होने की अपील
  • नेपाल में भारतीयों से सावधानी बरतने की सलाह
  • जरूरत पड़ने पर भारतीय दूतावास से संपर्क करने के लिए कहा गया है

सनातन कुमार 10 सालों से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे हैं. साल 2016 से एबीपी न्यूज़ से जुड़े हुए हैं और मौजूदा वक्त में एसोसिएट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. अपने एक दशक के अनुभव में उन्हें टीम लीड और डिजिटल मीडिया की बारीक समझ है. राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय डेस्क की भी जिम्मेदारी संभाल चुके हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय के रामलाल आनंद कॉलेज से 2015 में हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में स्नातक की डिग्री हासिल की. राजनीति, चुनाव, सामाजिक विषयों और साहित्य में रुचि है. तथ्यों की गहराई और भाषा की संवेदनशीलता पर जोर देते हैं. राजनीति से जुड़ी खबरों पर लगातार लिख रहे हैं. संपर्क करें: Email: sanatank@abpnetwork.com 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

साहिल लोचब की मां बोली- 'अगर राहुल गांधी न होते तो...'
साहिल लोचब की मां बोली- 'अगर राहुल गांधी न होते तो...'
वैष्णवी हगवणे सुसाइड केस में बंडू फाटक को राहत, आरोपों से डिस्चार्ज
वैष्णवी हगवणे सुसाइड केस में बंडू फाटक को राहत, आरोपों से डिस्चार्ज
मुंबई में 3.25 करोड़ की हेरोइन जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार
मुंबई में 3.25 करोड़ की हेरोइन जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार
नागपुर में लव ट्रैंगल का खूनी अंजाम, हिस्ट्रीशीटर की हत्या
नागपुर में लव ट्रैंगल का खूनी अंजाम, हिस्ट्रीशीटर की हत्या

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
बांकीपुर में BJP क्यों हारी? नीरज सिन्हा ने पहली बार बताया कारण
बांकीपुर में BJP क्यों हारी? नीरज सिन्हा ने पहली बार बताया कारण
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
यमन-सोमालिया के पास अगवा जहाजों पर 22 भारतीय मौजूद, सरकार बोली- सभी सुरक्षित
यमन-सोमालिया के पास अगवा जहाजों पर 22 भारतीय मौजूद, सरकार बोली- सभी सुरक्षित
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
कौन हैं साहिल लोचब, जिसे लेकर FIR दर्ज कराने थाना पहुंचे राहुल गांधी
कौन हैं साहिल लोचब, जिसे लेकर FIR दर्ज कराने थाना पहुंचे राहुल गांधी
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
Embed widget