एक्सप्लोरर

NDA की बैठक में लोकसभा चुनाव को लेकर अजित पवार का बड़ा एलान, कहा- 'साथ मिलकर...'

NDA Meeting: दिल्ली में एनडीए की बैठक में महाराष्ट्र के सीएम एकनाथ शिंदे और डिप्टी सीएम अजित पवार भी शामिल हुए. सूत्रों के मुताबिक, दोनों नेताओं ने 10-10 मिनट अपनी बात रखी.

NDA Meeting News: बेंगलुरू में जहां विपक्षी दलों की बैठक खत्म हो गई वहीं दिल्ली में एनडीए की बैठक हो रही है. इस बैठक में महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजित पवार शामिल हुए. उन्होंने बीजेपी के साथ लोकसभा में भी गठबंधन का एलान कर दिया. एनडीए की बैठक में उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव में हम साथ रहेंगे. साथ मिलकर लोकसभा की ज्यादा सीटें जीतेंगे.

हम लोकसभा की 45 सीटें जीतेंगे- सीएम एकनाथ शिंदे

वहीं सीएम एकनाथ शिंदे ने कहा कि एनडीए भविष्य में और मज़बूत होगा महाराष्ट्र में लोकसभा चुनाव में 45 सीटों पर चुनकर जीतेंगे. 45 सीटें जीतने के लिए देवेन्द्र फड़णवीस के साथ मिलकर चुनाव लड़ेंगे. सूत्रों के मुताबिक, इन दोनों नेताओं ने एनडीए की बैठक में 10-10 मिनट तक अपनी बात रखी. बता दें कि महाराष्ट्र में लोकसभा की 48 सीटें हैं.

विपक्षी दलों की बैठक में उद्धव ठाकरे बोले- 'एक फिल्म आई थी मैं हूं ना, उसी तरह हम हैं ना...डरो मत'

गौरतलब है कि महाराष्ट्र में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनावों और लोकसभा चुनावों से पहले बड़ा सियासी उलटफेर पूरे देश ने देखा. अजित पवार ने एनसीपी में बगावत कर दी. इससे शरद पवार की पार्टी में दो फाड़ हो गए. अजित पवार के साथ कुल नौ विधायकों ने महाराष्ट्र में एकनाथ शिंदे की सरकार में मंत्री पद की शपथ ली. बीते दिनों में अजित पवार सहित सभी नौ विधायकों को मंत्री पद भी आवंटित कर दिए गए. अजित पवार को वित्त और योजना विभाग का पदभार दिया गया. अजित पवार वित्त मंत्रालय की मांग कर रहे थे.

अब अजित पवार ने साथ लोकसभा चुनाव लड़ने का भी एलान कर दिया है. यानी अजित पवार का शिवसेना और बीजेपी के साथ गठबंधन 2024 तक बरकरार रहने वाला है. दिलचस्प है कि पिछले दिनों में अजित पवार के साथ उनके गुट के विधआयों ने एनसीपी प्रमुख शरद पवार से मुलाकात की थी और कोई रास्ता निकालने के लिए कहा था. इस बीच अब अजित पवार ने अपने इरादे साफ कर दिए हैं और वापसी की गुंजाइश पर एक तरह से विराम लगा दिया है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

महाराष्ट्र: लव जिहाद पर चोट! रक्षाबंधन से लागू होगा धार्मिक स्वतंत्रता कानून
महाराष्ट्र: लव जिहाद पर चोट! रक्षाबंधन से लागू होगा धार्मिक स्वतंत्रता कानून
'दारू पीकर आता था प्रिंसिपल', दीपके की चेतावनी के बाद सस्पेंड
'दारू पीकर आता था प्रिंसिपल', दीपके की चेतावनी के बाद सस्पेंड
मराठी भाषा विवाद: RTO से हिंदी में बात करने वाले चालकों पर होगा एक्शन
मराठी भाषा विवाद: RTO से हिंदी में बात करने वाले चालकों पर होगा एक्शन
महाराष्ट्र की महिलाओं CM फडणवीस का राखी गिफ्ट, लागू होगा यह कानून
महाराष्ट्र की महिलाओं CM फडणवीस का राखी गिफ्ट, लागू होगा यह कानून

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता बने रहेंगे ऋतब्रत बनर्जी, HC से याचिका खारिज
बंगाल विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता बने रहेंगे ऋतब्रत बनर्जी, HC से याचिका खारिज
महाराष्ट्र: लव जिहाद पर चोट! रक्षाबंधन से लागू होगा धार्मिक स्वतंत्रता कानून
महाराष्ट्र: लव जिहाद पर चोट! रक्षाबंधन से लागू होगा धार्मिक स्वतंत्रता कानून
सनराइजर्स की मालकिन काव्या मारन की शादी फिक्स? सामने आई तारीख; जानें दूल्हा कौन
काव्या मारन की शादी फिक्स? सामने आई तारीख; जानें दूल्हा कौन
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
सरेआम मारी गोली फिर दुकान के बाहर रखा सिलेंडर ले उड़े चोर- देखें वीडियो
सरेआम मारी गोली फिर दुकान के बाहर रखा सिलेंडर ले उड़े चोर- देखें वीडियो
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
Embed widget