एक्सप्लोरर

राहुल गांधी और देवेंद्र फडणवीस की 'आर्टिकल वॉर' पर सुप्रिया सुले बोलीं- 'EC ने किसी पत्र का जवाब...'

Supriya Sule News: महाराष्ट्र में चुनाव धांधली पर राहुल गांधी और सीएम फडणवीस के लेखों ने सियासी ताप बढ़ा दिया है. अब सुप्रिया सुले ने भी चुनाव आयोग की चुप्पी पर सवाल उठाते हुए राहुल का समर्थन किया है.

Supriya Sule on Rahul Gandhi Vs Devendra Fadnavis: महाराष्ट्र में इन दिनों आर्टिकल पर सियासी घमासान मचा हुआ है. जहां एक तरफ इसकी शुरूआत लोकसभा में नेता विपक्ष और कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने महाराष्ट्र चुनावों में धांधली को लेकर लिखते हुए कि, वहीं इसके पलटवार में सूबे के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने भी एक आर्टिकल लिखा दिया. 

इस आर्टिकल वर्सेस आर्टिकल में पर सियासी प्रतिक्रियाएं भी आने लगी है. शिवसेना (UBT) के प्रवक्ता संजय राउत के बाद अब NCP (SP) नेता सुप्रिया सुले ने भी अब इस पर अपनी प्रतिक्रिया दी है. 

चुनाव आयोग को कई पत्र भेजने के बाद राहुल ने लिखा लेख- सुप्रिया सुले
महाराष्ट्र के बारामती में एएनआई के मुताबिक, पत्रकारों से बात करते हुए सुप्रिया सुले ने कहा, "राहुल गांधी ने जो लिखा है, वह इसलिए लिखा क्योंकि उन्होंने चुनाव आयोग को कई पत्र भेजे, लेकिन किसी का जवाब नहीं मिला." उन्होंने आगे कहा कि मजबूत लोकतंत्र में हर किसी को अपनी बात कहने का अधिकार है, और दोनों नेताओं द्वारा अपने-अपने विचार रखने की यही प्रक्रिया लोकतंत्र को जीवित रखती है.

कहां से शुरू हुआ मामला?
बता दें कि राहुल गांधी ने नवंबर 2024 के महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव को लेकर एक अखबार में लेख लिखा. इसमें उन्होंने चुनाव प्रक्रिया पर गंभीर सवाल उठाते हुए कहा कि यह चुनाव लोकतंत्र के लिए "मैच फिक्सिंग जैसा जहर" था. राहुल गांधी ने इसे "औद्योगिक स्तर की धांधली" बताया और चुनाव आयोग समेत अन्य संवैधानिक संस्थाओं के दुरुपयोग के आरोप लगाए.

राहुल गांधी के इस लेख के जवाब में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस भी मैदान में उतर आए. उन्होंने भी एक अंग्रेजी अखबार में लंबा लेख लिखते हुए राहुल गांधी के आरोपों को नकारा. फडणवीस ने लिखा कि विपक्ष की यह रणनीति पूरी तरह निराधार है और यह जनादेश का अपमान है. उन्होंने अपने लेख में सुप्रीम कोर्ट और चुनाव आयोग का हवाला देते हुए कहा कि लोकतांत्रिक व्यवस्था पर इस तरह के आरोप लगाना राजनीतिक दुर्भावना से प्रेरित है और इससे जनता का विश्वास कमजोर होता है.

एबीपी लाइव में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रही हैं. झारखंड राइटर्स एसोसिएशन की पूर्व कवयित्री हैं. विषयों को सरलता में पिरोने का हुनर रखती हैं. खाली समय में आध्यात्म, समाजिक और संवेदनाओं की गहराइयों में डूबने का शौक है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

केतन अग्रवाल के दादा देवीचंद अग्रवाल का निधन, परिवार बोला- नहीं सह पाए पोते की मौत का सदमा
केतन अग्रवाल के दादा देवीचंद अग्रवाल का निधन, परिवार बोला- नहीं सह पाए पोते की मौत का सदमा
केतन हत्याकांड: सिया ने नहीं किया था गंदा इशारा? अब पिता ने दी सफाई, कहा- 'पुलिस वैन के...'
केतन हत्याकांड: सिया ने नहीं किया था गंदा इशारा? अब पिता ने दी सफाई, कहा- 'पुलिस वैन के...'
महाराष्ट्र में कई जगह तेज बारिश, CM देवेंद्र फडणवीस ने प्रदेश की जनता से की ये अपील
महाराष्ट्र में कई जगह तेज बारिश, CM देवेंद्र फडणवीस ने प्रदेश की जनता से की ये अपील
राज ठाकरे ने CM देवेंद्र फडणवीस को लिखा ओपन लेटर, कहा- आपकी चुप्पी नेताओं को बेशर्म बना रही है
राज ठाकरे ने CM देवेंद्र फडणवीस को लिखा ओपन लेटर, कहा- आपकी चुप्पी नेताओं को बेशर्म बना रही है

वीडियोज

Ram Mandir Chori News | Shastrarth: राम जी का धन.राम जी की जमीन,लुटेरे ले गए छीन! | UP News | ABP
Ram Mandir Donation Scam | Champat Rai | Mahadangal:भंग होने जा रहा है पूरा राम मंदिर ट्रस्ट?
Ram Mandir Chori Update | Janhit: राम मंदिर Trust Meeting का अघोषित एजेंडा क्या है? | Ayodhya | SIT
Ayatollah Ali Khamenei Funeral | Last Journey | Trump | Iran: ताबूत में Khamenei, खौफ में Trump?
Khamenei Funeral: ईरान के 'सुप्रीम लीडर' का अंतिम सफर | Ali Khamenei Last Rites | Trump | Iran

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
30 दिन जेल में रहे तो जाएगी PM-CM की कुर्सी! मोदी सरकार के इस बिल से संसद के मानसून सत्र में मचेगा गदर
30 दिन जेल में रहे तो जाएगी PM-CM की कुर्सी! केंद्र के इस बिल से संसद के मानसून सत्र में मचेगा गदर
केतन अग्रवाल के दादा देवीचंद अग्रवाल का निधन, परिवार बोला- नहीं सह पाए पोते की मौत का सदमा
केतन अग्रवाल के दादा देवीचंद अग्रवाल का निधन, परिवार बोला- नहीं सह पाए पोते की मौत का सदमा
टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा पिटने वाले बॉलर्स, अर्शदीप सिंह और रवि बिश्नोई के नाम शर्मनाक रिकॉर्ड
टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा पिटने वाले बॉलर्स, अर्शदीप सिंह और रवि बिश्नोई के नाम शर्मनाक रिकॉर्ड
Saturday BO Collection: 100 करोड़ के पार पहुंची 'वेलकम टू द जंगल', 'अल्फा' ने भी दिखाया दम, जानें सैटरडे कलेक्शन
100 करोड़ के पार पहुंची 'वेलकम टू द जंगल', 'अल्फा' ने भी दिखाया दम, जानें सैटरडे कलेक्शन
‘आरोपियों को अपने किए पर बहुत पछतावा’, राम मंदिर चंदा चोरी मामले में बड़ा खुलासा
‘आरोपियों को अपने किए पर बहुत पछतावा’, राम मंदिर चंदा चोरी मामले में बड़ा खुलासा
'नई ऊंचाइयों पर जाएगी हमारी दोस्ती', अमेरिका की आजादी के 250 साल, PM मोदी ने राष्ट्रपति ट्रंप को दी बधाई
'नई ऊंचाइयों पर जाएगी दोस्ती', अमेरिका की आजादी के 250 साल, PM मोदी ने ट्रंप को दी बधाई
फुल चार्ज पर 180 KM रेंज, भारत में लॉन्च हुआ ये स्कूटर, जानिए कितनी है कीमत और स्पीड?
फुल चार्ज पर 180 KM रेंज, भारत में लॉन्च हुआ ये स्कूटर, जानिए कितनी है कीमत और स्पीड?
सिर्फ तीन फीट का कद, लेकिन दुनिया से कहीं ऊंचा हौसला शिक्षक संजीव मजूमदार की प्रेरणादायक कहानी
सिर्फ तीन फीट का कद, लेकिन दुनिया से कहीं ऊंचा हौसला शिक्षक संजीव मजूमदार की प्रेरणादायक कहानी
Embed widget