एक्सप्लोरर

Maharashtra Politics: 'बूढ़ा नहीं हुआ, अब भी कुछ लोगों को सीधा कर सकता हूं', क्या शरद पवार का भतीजे पर है निशाना?

Sharad Pawar: एनसीपी अध्यक्ष शरद पवार ने एक कार्यक्रम के दौरान कहा, मैं बूढ़ा नहीं हुआ हूं, अब भी कुछ लोगों को सीधा करने की ताकत है. बता दें कुछ महीने पहले उनके भतीजे ने उन्हें "बूढ़ा" कहा था.

Ajit Pawar Vs Sharad Pawar: राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) के प्रमुख शरद पवार ने रविवार को कहा कि वह बूढ़े नहीं हुए हैं और उनमें अब भी ‘‘कुछ लोगों को सीधा’’ करने की ताकत है. पुणे की हवेली तहसील के चारकोली में एक बैलगाड़ी दौड़ के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पवार ने कहा, ‘‘मुझे आपसे शिकायत है. आप सभी अपने भाषणों में इस बात पर जोर देते रहते हैं कि मैं 83 साल का हूं, मैं 84 साल का हूं. आपने क्या देखा है? मैं बूढ़ा नहीं हुआ हूं. मेरे पास कुछ लोगों को सीधा करने की ताकत है. आप चिंता न करें.’’

अजित पवार ने कही थी ये बात
इस साल 2 जुलाई को अजित पवार और आठ अन्य विधायकों के एकनाथ शिंदे सरकार में शामिल होने के बाद शरद पवार के नेतृत्व वाली एनसीपी विभाजित हो गई थी. इसके तुरंत बाद अजित पवार ने कहा था कि उनके चाचा बूढ़े हो गए हैं और उन्हें पार्टी की बागडोर संभालने के लिए अगली पीढ़ी के लिए रास्ता बनाना होगा. रविवार को, पूर्व केंद्रीय कृषि मंत्री के जन्मदिन, जो 12 दिसंबर को था, को चिह्नित करने के लिए यहां बैलगाड़ी दौड़ का आयोजन किया गया था.

शरद पवार ने साधा निशाना
शरद पवार ने कहा कि खेल किसानों को संतुष्टि और आत्मविश्वास देता है. उन्होंने दावा किया कि सत्ता में बैठे लोगों को किसानों से कोई लगाव नहीं है और उन्होंने प्याज सहित कुछ कृषि उत्पादों के निर्यात पर प्रतिबंध जैसे फैसलों का उदाहरण दिया. उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार किसानों की मदद करने के बजाय बाधाएं पैदा करती है. बता दें, एनसीपी में जबसे अजित पवार ने बगावत की है इसके बाद दोनों एक दुसरे के आमने-सामने आ गए हैं.

ये भी पढ़ें: Shiv Sena MLA Case: अंतिम चरण में शिवसेना विधायकों की अयोग्यता का मामला? आज से दोनों गुटों के वकील पेश करेंगे दलील

तारिक अनवर एबीपी न्यूज़ में जनवरी 2022 से बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं. इससे पहले वे बतौर कंटेंट स्पेशलिस्ट काम कर चुके हैं. तारिक ने भोपाल के माखनलाल चतुर्वेदी नेशनल यूनिवर्सिटी ऑफ जर्नालिज्म एंड कम्यूनिकेशन से मास्टर डिग्री हासिल की है. वे बिहार के भागलपुर जिले से हैं. तारिक की रूचि पॉलिटिक्स, क्राइम और इनवेस्टिगेटिव जर्नलिज्म में ज्यादा है. 
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
शिंदे गुट के नेता रमेश म्हात्रे से जुड़े मामले में हाईकोर्ट की ठाणे पुलिस को फटकार, जानें क्या कहा?
शिंदे गुट के नेता रमेश म्हात्रे से जुड़े मामले में हाईकोर्ट की ठाणे पुलिस को फटकार, जानें क्या कहा?
Maharashtra: SIR ने पकड़ी रफ्तार, 84% वोटर्स तक पहुंचे इम्यूरेशन फॉर्म, 5 करोड़ से ज्यादा डिजिटल
महाराष्ट्र: SIR ने पकड़ी रफ्तार, 84% वोटर्स तक पहुंचे इम्यूरेशन फॉर्म, 5 करोड़ से ज्यादा डिजिटल
राहुल गांधी के PM आवास के पास प्रदर्शन के सवाल पर उद्धव ठाकरे का बड़ा बयान, 'इनसे अच्छे तो...'
राहुल गांधी के PM आवास के पास प्रदर्शन के सवाल पर उद्धव ठाकरे का बड़ा बयान, 'इनसे अच्छे तो...'

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
CJP Protest LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
Explained: 380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! इन दोनों से ज्यादा CJP को जन समर्थन क्यों?
380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! दोनों से ज्यादा CJP को समर्थन क्यों?
PM मोदी की माफी से लेकर स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
PM मोदी की माफी से स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
Embed widget