एक्सप्लोरर

Maharashtra: NCP अध्यक्ष का पद दोबारा संभालने के बाद एक्शन में शरद पवार, सीट बंटवारे पर दिया बड़ा बयान

Sharad Pawar News: शरद पवार ने कहा कि वह इस हफ्ते मुंबई की यात्रा के दौरान इस मुद्दे को शिवसेना यूबीटी प्रमुख उद्धव ठाकरे और महाराष्ट्र कांग्रेस पार्टी के प्रमुख नाना पटोले के समक्ष उठाएंगे.

Maharashtra Politics: एनसीपी प्रमुख शरद पवार ने मंगलवार को एनसीपी के सहयोगियों से फिर से लोकसभा चुनाव 2024 और महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में सीटों के बंटवारे को लेकर बातचीत शुरू करने का आह्वान किया. उन्होंने कहा कि इस विषय पर स्पष्टता बेहद जरूरी है. पिछले हफ्ते एनसीपी के अध्यक्ष पद से अपने  इस्तीफे को वापस लेने वाले पवार ने कहा कि  वह इस हफ्ते मुंबई की यात्रा के दौरान इस मुद्दे को शिवसेना यूबीटी प्रमुख उद्धव ठाकरे और महाराष्ट्र कांग्रेस पार्टी के प्रमुख नाना पटोले के समक्ष उठाएंगे.

'मुंबई जाकर उद्धव और पटोले से करूंगा बात'

सतारा में मंगलवार को मीडियाकर्मियों से बातचीत में शरद पवार ने कहा कि सीटों के बंटवारे पर अभी तक कोई बात नहीं हुई है लेकिन अब इस पर बातचीत शुरू होनी चाहिए. उन्होंने कहा कि मुंबई जाने के बाद में पार्टी में अपने सहयोगियों और गठबंधन के सहयोगियों जैसे उद्धव ठाकरे और नाना पटोले और अन्य पार्टियों से बात करूंगा क्योंकि जिस दिशा में हम जाना चाहते हैं, वहां स्पष्टता होनी जरूरी है, जिससे लोगों में विश्वास बढे़गा. उन्होंने कहा कि हमारे प्रयास उसी दिशा में होने चाहिए.

'प्रक्रिया पूरी करें और फिर चुनाव की तैयारियों में जुट जाएं'

दो दिनों में यह दूसरी बार है जब शरद पवार ने एमवीए के सहयोगियों से सीटों के बंटवारे को लेकर बातचीत शुरू करने की बात दोहराई है. सोमवार को सोलापुर के दो दिवसीय दौरे के दौरान पवार ने मीडियाकर्मियों से कहा था कि यह बहुत जरूरी हो गया है कि एमवीए के सहयोगी अब सीटों के बंटवारे पर बातचीत शुरू करें,  इस प्रक्रिया को पूरा करें और फिर इसके बाद चुनाव की तैयारियों में जुट जाएं.

सीटों के बंटवारे को लेकर इस बार एमवीए में हो सकती है खींचातान

बता दें कि 288 सदस्यीय महाराष्ट्र विधानसभा में एनसीपी के 58 विधायक हैं, वहीं लोकसभा में उसके चार सांसद हैं. वहीं शिवसेना यूबीटी के महाराष्ट्र विधानसभा में 16 विधायक हैं जबकि लोकसभा में उसके 5 सांसद हैं, वहीं कांग्रेस के महाराष्ट्र में 44 विधायक हैं. शिवसेना के टूटने के बाद माना जा रहा है कि इस बार एमवीए में सीटों के बंटवारे को लेकर खींचातान देखने को मिल सकती है. शरद पवार ने कहा कि  विधानसभा में अपने संख्या बल को देखते हुए पार्टी अपने गठबंधन सहयोगियों की तुलना में अधिक टिकट पाने की उम्मीद करेगी.

यह भी पढ़ें: Maharashtra: शरद पवार ने पृथ्वीराज चव्हाण पर किया करारा तंज, कहा- 'कांग्रेस में उनका कद...'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कौन है जसपाल सिंह? जिसने अकाली चीफ सुखबीर बादल पर किया हमला
कौन है जसपाल सिंह? जिसने अकाली चीफ सुखबीर बादल पर किया हमला
अब FDA ने मुंबई में Domino’s Pizza के आउटलेट्स पर मारी रेड, लाइसेंस सस्पेंड
अब FDA ने मुंबई में Domino’s Pizza के आउटलेट्स पर मारी रेड, लाइसेंस सस्पेंड
यात्री बोला 'बैग में बम है', मुंबई एयरपोर्ट पर मचा हड़कंप
यात्री बोला 'बैग में बम है', मुंबई एयरपोर्ट पर मचा हड़कंप
ठाणे: सरकारी अस्पताल में नाबालिग का टेस्ट कर बता दिया प्रेग्नेंट! अब खुला बड़ा राज
ठाणे: सरकारी अस्पताल में नाबालिग का टेस्ट कर बता दिया प्रेग्नेंट! अब खुला बड़ा राज

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
'अपमान सहने के मूड में नहीं...', खरगे की सभास्थल के शुद्धिकरण पर भड़के अखिलेश यादव
'अपमान सहने के मूड में नहीं...', खरगे की सभास्थल के शुद्धिकरण पर भड़के अखिलेश यादव
Friday OTT Release: 15 अगस्त को एंटरटेनमेंट की कमी, 'कॉकटेल 2' समेत इस फ्राइडे ओटीटी पर रिलीज होगी 5 धांसू फिल्में
15 अगस्त को एंटरटेनमेंट की कमी, 'कॉकटेल 2' समेत इस फ्राइडे ओटीटी पर रिलीज होगी 5 धांसू फिल्में
अफगानिस्तान चाहता है गणेश चतुर्थी पर हो मैच, शेड्यूल बदलने की मांग; जानें क्या है वजह
अफगानिस्तान चाहता है गणेश चतुर्थी पर हो मैच, शेड्यूल बदलने की मांग; जानें क्या है वजह
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
पश्चिम बंगाल के सरकारी अस्पताल में नर्स की संदिग्ध मौत, वॉशरूम में मिली लाश
पश्चिम बंगाल के सरकारी अस्पताल में नर्स की संदिग्ध मौत, वॉशरूम में मिली लाश
खरगे के मंच के शुद्धिकरण पर भड़कीं प्रियंका गांधी, देशभर में कांग्रेस करेगी सत्याग्रह
खरगे के मंच के शुद्धिकरण पर भड़कीं प्रियंका गांधी, देशभर में कांग्रेस करेगी सत्याग्रह
भीषण बिजली संकट में बांग्लादेश, पावर स्टेशन पर हमला, भारत से लगाई गुहार
भीषण बिजली संकट में बांग्लादेश, पावर स्टेशन पर हमला, भारत से लगाई गुहार
Embed widget