एक्सप्लोरर

No Confidence Motion: लोकसभा में नवनीत राणा बोलीं- 'विपक्ष पूछता है PM मोदी मौन क्यों हैं, मैं पूछती हूं कि...'

No Confidence Motion Debate: निर्दलीय सांसद नवनीत राणा ने अविश्वास प्रस्ताव पर केंद्र सरकार का समर्थन किया है. सदन में हो रही चर्चा में हिस्सा लेते हुए राणा ने विपक्षी पार्टियों से तीखे सवाल किए हैं.

No Confidence Motion Live: अमरावती से निर्दलीय सांसद नवनीत राणा (Navneet Rana) ने विपक्ष की तरफ से लाए गए अविश्वास प्रस्ताव का विरोध किया. उन्होंने कहा कि सुबह से विपक्ष के जितने भी सदस्यों ने अपनी बात रखी है उनका सिर्फ एक ही टारगेट प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) हैं. उन्होंने दावा किया कि मणिपुर (Manipur) में महिलाओं के साथ जो हुआ उसको लेकर किसी ने भी सहानुभूति नहीं दिखाई. महिलाओं को लेकर विपक्ष का एक भी शब्द सुनाई नहीं दिया. निर्दलीय सांसद ने कहा कि मणिपुर में हमारी महिलाओं के साथ जो हुआ वो निंदनीय है, सभी को इसका विरोध करना चाहिए. इसके साथ ही उन्होंने विपक्ष से सवाल पूछ दिया. उन्होंने पूछा कि घटना (वायरल वीडियो वाली) मई में हुई लेकिन विपक्षी दलों का प्रतिनिधिमंडल मानसून सत्र से पहले जुलाई में वहां क्यों गया?

नवनीत राणा ने कहा कि विपक्ष ये सुनने को तैयार नहीं है कि सरकार महिलाओं को लेकर कितनी संवेदनशील है. विपक्षी दल के नेता राजस्थान में महिलाओं के साथ हुए अत्याचार पर क्यों नहीं बोल रहे हैं? महिलाओं के मुद्दे पर राजनीति हो रही है. जब घटना मई में हुई तो जुलाई में क्या विपक्षी दलों का प्रतिनिधिमंडल वहां फोटो खिंचवाने गया था? राजस्थान में जहां पर विपक्ष की सरकार है, वहां पर नाबालिग लड़की के साथ अत्याचार होता है तो विपक्ष का डेलीगेशन वहां क्यों नहीं जाता है? सांसद ने कहा कि विपक्ष के नेताओं को इन सवालों के जवाब जरूर देने चाहिए. 

श्रीकांत शिंदे ने किया हनुमान चालीसा पाठ, यह बोली नवनीत राणा
अमरावती सांसद ने कहा, "विपक्ष पूछता है मोदी जी मौन क्यों हैं, मैं पूछती हूं राजस्थान की घटना पर विपक्ष मौन क्यों है?" उन्होंने शिवसेना सांसद श्रीकांत शिंदे के लोकसभा में हनुमान चालीसा पढ़ने का भी जिक्र किया. नवनीत राणा ने कहा कि आज श्रीकांत शिंदे ने लोकसभा में हनुमान चालीसा का पाठ किया. मैंने तो महाराष्ट्र में बस हनुमान चालीसा का नाम ही लिया था तो मुझे घर से घसीटकर 14 दिनों तक जेल में और दो दिनों तक लॉकअप में रखा गया था. लेकिन आज पीएम मोदी की सरकार है तो संसद में कोई ऐसा अत्याचार नहीं करेगा.

सिर्फ मोदी नाम पर करते हैं विरोध- नवनीत राणा
नवनीत ने कहा कि महाराष्ट्र में एसटी महामंडल की महिलाएं जब अपने हक के लिए आवाज उठा रही थीं तो उन्हें लॉकअप में करीब एक महीने तक सड़ने के लिए भेज दिया गया था. तब ये विपक्ष कहां गया था? तब इस विपक्ष ने मौन धारण क्यों किया था. इनका भी विपक्ष को जवाब देना चाहिए. मणिपुर, महिलाएं, महिलाओं पर अत्याचार, महिलाओं को होने वाली पीड़ा, ये इनका (विपक्ष) विषय नहीं है. सिर्फ पीएम मोदी का नाम है तो इनको विरोध करना है. यही इनका एजेंडा बन गया है. पूरा भारत प्रधानमंत्री के साथ है.

ये भी पढ़ें- No Confidence Motion: संसद में सुप्रिया सुले का BJP पर वार, कहा- 'नौ साल में नौ राज्य की सरकार गिराना...'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

VIDEO: मौन आंदोलन के दौरान फफक-फफक कर रोए अन्ना हजारे, तबीयत ठीक नहीं होने के बावजूद हुए शामिल
VIDEO: मौन आंदोलन के दौरान फफक-फफक कर रोए अन्ना हजारे, तबीयत ठीक नहीं होने के बावजूद हुए शामिल
'अगर दम है तो...', CJP आंदोलन को लेकर राहुल गांधी समेत विपक्ष पर भड़के CM देवेंद्र फडणवीस
'अगर दम है तो...', CJP आंदोलन को लेकर राहुल गांधी समेत विपक्ष पर भड़के CM देवेंद्र फडणवीस
'इस्तीफा लेने से सरकार नहीं गिरती', PM मोदी को लिखी चिट्ठी के बाद अब क्या बोले अन्ना हजारे
'इस्तीफा लेने से सरकार नहीं गिरती', PM मोदी को लिखी चिट्ठी के बाद अब क्या बोले अन्ना हजारे
'जेब में पाउडर डाल दूंगा, जिंदगी खराब हो जाएगी', प्रदर्शनकारी छात्रों को मुंबई पुलिसकर्मी ने दी धमकी
'जेब में पाउडर डाल दूंगा, जिंदगी खराब हो जाएगी', प्रदर्शनकारी छात्रों को मुंबई पुलिसकर्मी ने दी धमकी

वीडियोज

Bigg Boss 20 का नया लोगो जारी, Salman Khan की वापसी को लेकर बढ़ा उत्साह
Jana Nayagan Review: Thalapathy Vijay के स्वैग और एक्शन ने जीता फैंस का दिल
NEET Paper Leak पर Salman Khan ने तोड़ी चुप्पी, स्टूडेंट्स के लिए कही बड़ी बात
Lock Upp 2 में Yogesh Rawat की वापसी? Reports ने बढ़ाई फैंस की उम्मीद
Shah Rukh Khan की King का आखिरी शूट विदेश में? नई Reports आईं सामने

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जंतर-मंतर प्रदर्शन से जुड़ा पाकिस्तान कनेक्शन, दिल्ली पुलिस ने लिया ये एक्शन, लोगों से की अपील
जंतर-मंतर प्रदर्शन से जुड़ा पाकिस्तान कनेक्शन, दिल्ली पुलिस ने लिया ये एक्शन, लोगों से की अपील
दिल्ली में आज घर से निकलें तो संभल के! एक तरफ CJP का अनशन, दूसरी तरफ 17 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद
दिल्ली में आज घर से निकलें तो संभल के! एक तरफ CJP का अनशन, दूसरी तरफ 17 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद
Mumbai News: दादर में हिरासत में लिए गए छात्र का दावा, ' पुलिस ने कहा तुम्हारी जेब में 50-50 ग्राम ड्रग्स...'
मुंबई: दादर में हिरासत में लिए गए छात्र का दावा, ' पुलिस ने कहा तुम्हारी जेब में 50-50 ग्राम ड्रग्स...'
भारतीय टीम की नई टी20 सीरीज का जल्द हो सकता है एलान, इस पड़ोसी देश से होगी टक्कर
भारतीय टीम की नई टी20 सीरीज का जल्द हो सकता है एलान, इस पड़ोसी देश से होगी टक्कर
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
Exclusive: NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
'हम लड़ते रहेंगे', सुसाइड करने वाले NEET अभ्यर्थियों को राहुल गांधी-विपक्षी नेताओं की श्रद्धांजलि
'हम लड़ते रहेंगे', सुसाइड करने वाले NEET अभ्यर्थियों को राहुल गांधी-विपक्षी नेताओं की श्रद्धांजलि
CJP आंदोलन के दौरान लाठीचार्ज को लेकर आया पाकिस्तान का रिएक्शन, जानें क्या कहा
CJP आंदोलन के दौरान लाठीचार्ज को लेकर आया पाकिस्तान का रिएक्शन, जानें क्या कहा
Embed widget