एक्सप्लोरर

मुंबई की स्कूल टीचर ने छात्र को लगाया वीडियो कॉल, आपत्तिजनक स्थिति में की बात, अब गिरफ्तार

Mumbai News: नवी मुंबई में एक स्कूल टीचर को नाबालिग छात्र को आपत्तिजनक वीडियो कॉल करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है. बच्चे के पिता की शिकायत पर POCSO एक्ट के तहत मामला दर्ज हुआ है.

नवी मुंबई की एक 35 वर्षीय महिला स्कूल टीचर पर आरोप है कि उसने एक नाबालिग स्टूडेंट को आपत्तिजनक स्थिति में वीडियो कॉल की. शिकायत पर मुंबई पुलिस ने केस दर्द कर उसे गिरफ्तार कर लिया है. बच्चे के पिता की शिकायत पर आरोपी टीचर के खिलाफ POCSO की धाराओं में केस दर्ज हुआ है.

एडीटीवी की रिपोर्ट के मुताबिक, आरोपी टीचर उस बच्चे को इंस्टाग्राम आदि सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर आपत्तिजनक मैसेज भेजा करती थी. टेक्स्ट मैसेज करते-करते कुछ दिन बाद वह वीडियो कॉल करने लगी, जिस दौरान वह कम कपड़ों में दिखती थी. ये वीडियो कॉल कुछ दिन तक चले, फिर परेशान होकर बच्चे ने अपने माता-पिता से इसकी शिकायत की. 

बच्चे की मानसिक स्थिति पर बुरा असर
बच्चे के माता-पिता ने तुरंत पुलिस को सूचना दी. तहरीर में पिता ने बताया कि टीचर की ऐसी हरकतें बच्चे की मानसिक स्थिति पर प्रभाव डाल रही हैं. इसके बाद पुलिस ने पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज करते हुए आरोपी टीचर को हिरासत में ले लिया. 

पुलिस अब यह पता लगाने की भी कोशिश कर रही है कि क्या टीचर का ऐसा कोई इतिहास भी है? पुलिस ने उसका फोन जब्त कर लिया है और किसी सबूत के लिए सोशल मीडिया अकाउंट खंगालने में लगी है.

पहले भी आ चुका है स्कूल टीचर का ऐसा मामला
इससे पहले भी मुंबई के एक बड़े स्कूल की महिला टीचर को 16 साल के स्टूडेंट के यौन उत्पीड़न के आरोप में गिरफ्तार किया गया था. 40 वर्षीय आरोपी महिला टीचर शादी शुदा है. आरोपी महिला ने पुलिस को बताया था कि उसे वह स्टूडेंट बहुत पसंद था. 

पीड़ित बच्चा लगातार टीचर को इग्नोर कर रहा था और उनसे दूर रहता था. इसके बाद आरोपी टीचर ने बच्चे की फीमेल फ्रेंड से मदद मांगी. उस दोस्त ने लड़के को यह समझा दिया कि बड़ी औरतों और टीनेज लड़कों के बीच ऐसे रिलेशनशिप कॉमन हो गए हैं. पुलिस ने उस लड़की पर भी कार्रवाई की है. 

निमिषा श्रीवास्तव ने लखनऊ यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन करने के बाद माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्यूनिकेशन में मास्टर्स की डिग्री ली है. इनको पत्राकारिता के क्षेत्र  में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. इस दौरान निमिषा ने राजनीति, क्राइम, पॉलिटिकल एनालिसिस और इलेक्शन रीसर्च पर काम किया है. अभी निमिषा एबीपी लाइव में स्टेट्स सेक्शन में बतौर शिफ्ट हेड अपनी सेवाएं दे रही हैं. निमिषा इतिहास और साहित्य की किताबों में रुचि रखती हैं और खबरों से हटकर भी लिखना पसंद करती हैं. 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

महाराष्ट्र में इन छात्राओं को पॉकेट मनी देगी सरकार! मिलेंगे 2000 रुपये
महाराष्ट्र में इन छात्राओं को पॉकेट मनी देगी सरकार! मिलेंगे 2000 रुपये
Gen Z प्रोटेस्ट की वायरल गर्ल रिया अहीर के खिलाफ वापस होगा केस! जानें- क्यों?
Gen Z प्रोटेस्ट की वायरल गर्ल रिया अहीर के खिलाफ वापस होगा केस! जानें- क्यों?
मुंब्रा में चोरी हुआ 10 हजार लीटर पेट्रोल! पकड़ा गया टैंकर ड्राइवर
मुंब्रा में चोरी हुआ 10 हजार लीटर पेट्रोल! पकड़ा गया टैंकर ड्राइवर
'CJP की सबसे बड़ी कामयाबी यह है कि...', महात्मा गांधी के पर-पोते का बड़ा बयान
'CJP की सबसे बड़ी कामयाबी यह है कि...', महात्मा गांधी के पर-पोते का बड़ा बयान

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CM रेवंत रेड्डी पर भड़कीं मंत्री की बेटी, कहा- 'तुम्हारे भाई...'
CM रेवंत रेड्डी पर भड़कीं मंत्री की बेटी, कहा- 'तुम्हारे भाई...'
महाराष्ट्र में इन छात्राओं को पॉकेट मनी देगी सरकार! मिलेंगे 2000 रुपये
महाराष्ट्र में इन छात्राओं को पॉकेट मनी देगी सरकार! मिलेंगे 2000 रुपये
6,6,6,6,6,6... पप्पू यादव के बेटे ने DPL में खेली एक और तूफानी पारी
6,6,6,6,6,6... पप्पू यादव के बेटे ने DPL में खेली एक और तूफानी पारी
'दुनिया मुझे 'ट्रेटर' की नजर से देखती है’, मुश्किल दौर याद कर छलका रिया चक्रवर्ती का दर्द
'दुनिया मुझे 'ट्रेटर' की नजर से देखती है’, छलका रिया चक्रवर्ती का दर्द
BCI चीफ मनन मिश्रा के खिलाफ CJP और वकीलों का प्रदर्शन, क्या है मांग?
BCI चीफ मनन मिश्रा के खिलाफ CJP और वकीलों का प्रदर्शन, क्या है मांग?
Sawan Putrada Ekadashi 2026: पुत्रदा एकादशी का व्रत केवल बेटे के लिए क्यों? बेटी की कामना करने वाले क्या करें
पुत्रदा एकादशी का व्रत केवल बेटे के लिए क्यों? बेटी की कामना करने वाले क्या करें
Facial Cleansing: कोरियन या हाइड्रा, कौन-सा फेशियल करेगा आपकी स्किन पर काम?
कोरियन या हाइड्रा, कौन-सा फेशियल करेगा आपकी स्किन पर काम?
माल ढुलाई में आएगी तेजी! 130 की रफ्तार से दौड़ी वंदे भारत फ्रेट, कब शुरू होगी सेवा?
माल ढुलाई में आएगी तेजी! 130 की रफ्तार से दौड़ी वंदे भारत फ्रेट, कब शुरू होगी सेवा?
Embed widget