एक्सप्लोरर

महाराष्ट्र: दोस्त को मारने के लिए दी 50 लाख की सुपारी लेकिन नहीं दिए पैसे, अब खुद की गंवानी पड़ी जान

Maharashtra Crime News: नवी मुंबई में दो रियल एस्टेट एजेंटों की हत्या के मामले में पुलिस ने 5 लोगों को गिरफ्तार किया है. इनमें से विठ्ठल नाकाडे ने अपने दोस्त अमीर खानजादा की हत्या की सुपारी दी.

Navi Mumbai Murder Case: नवी मुंबई नेरुल के 2 रियल एस्टेट एजेंट के हत्या मामले में पुलिस ने 5 लोगों को गिरफ्तार किया है. इस मामले में जमीन की खरीदी बिक्री के व्यवहार में हत्या की घटना को अंजाम देने का खुलासा पुलिस ने किया है. चौकाने वाली बात ये सामने आई की एक रियल एस्टेट एजेंट ने अपने दोस्त की हत्या करवा कर खुद के पैर पर गोली मारने की  50 लाख रुपये की सुपारी दी थी लेकिन जब हत्यारों को पैसे नहीं मिले तो सुपारी देने वाले की ही हत्या हो गई.

नवी मुंबई पुलिस की गिरफ्त में आए विठठ्ल बबन नाकाडे (43), जयसिंग उर्फ राजा मधु मुदलीयार (38), आनंद उर्फ एंड्री राजन कुज (39), विरेंद्र उर्फ गोर्या भरत कदम (24)और अंकुश उर्फ अंक्या प्रकाश सितापुरे उर्फ सिताफे (35) को नवी मुंबई के दो रियल एस्टेट एजेंट की हत्या के मामले में गिरफ्तार किया है. आगे की जांच नेरुल पुलिस स्टेशन के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक ब्रम्हानंद नाईकवाडी कर रहे हैं.

मीटिंग के सिलसिले में कार से निकले थे बाहर
नवी मुंबई पुलिस के अतिरिक्त आयुक्त दीपक साकोरे ने बताया कि पिछले सप्ताह 21 अगस्त को नेरुल के रहने वाले रियल एस्टेट एजेंट अमिर खानजादा और सुमित जैन प्रोपर्टी डील की मीटिंग के सिलसिले में कार से निकले थे. लेकिन जब वह वापस नहीं लौटे तो गुरुवार (22 अगस्त) को मिसिंग की शिकायत दर्ज की गई थी. इस दौरान पुलिस ने कार में लगी जीपीएस सिस्टम की मदद से कार को खोज निकाला. उक्त कार खोपोली में लावारिस मिली थी. इस दौरान जब पुलिस ने जांच की तो कार में खून के निशान और तमंचे के दो खाली कारतूस मिले थे. जिसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच तेज की. 

प्राथमिक जांच में यह आया सामने
इस मामले की जांच के लिए दोनों परिमंडल की आठ टीम तैयार की गई थी. इस टीम ने जांच कर पेण पुलिस की हद से सुमित जैन की बॉडी जप्त की. इस दौरान जैन पर गोली मारकर हत्या किए जाने का पुलिस के निर्देश में आया. इसके बाद पुलिस ने सोमवार (26 अगस्त) को पांचों आरोपी को गिरफ्तार कर बुधवार (28 अगस्त)को कर्नाळा अभयारण्य से अमिर खानजादा का शव बरामद की है. पुलिस ने बताया के मृतक सुमित जैन, अमीर खानजादा एवं आरोपी विठ्ठल नाकाडे के साथ जमीन की खरीद-बिक्री में आर्थिक लेन-देन के कारण उक्त घटना को अंजाम देने का मामला प्राथमिक जांच में सामने आया है.

क्या है विवाद और क्यों दी सुपारी ? 
खानजादा और जैन लंबे समय से रियल एस्टेट कारोबार से जुड़े थे. खानजादा प्लॉट की जानकारी लाता था  और जैन निवेशक ढूंढ कर बेचता है. हत्या का आरोपी विठठ्ल नाकाडे और सुमित जैन ने हाल ही में रायगढ़ जिले के पाली में 3.5 एकड़ जमीन का सौदा किया था. पुलिस के मुताबिक नाकाडे ने जैन के माध्यम से जमीन बेचने के लिए जाली दस्तावेज बनाए. प्रारंभ में, उन्हें निवेशकों से 60 लाख रुपये और चेक के माध्यम से लगभग 9 लाख रुपये प्राप्त हुए.

जब निवेशकों को पता चला कि दस्तावेज़ नकली हैं, तो उन्होंने चेक पर भुगतान रोक दिया. पुलिस ने बताया कि पाली भूमि पार्सल के मूल मालिक की कोरोना -19 महामारी के दौरान मृत्यु हो गई थी और बिक्री के लिए दूसरे नाम के तहत नकली दस्तावेज बनाए गए थे.

पुलिस ने आगे कहा कि रियल एस्टेट में जैन के साथ काम करने वाले आमिर खानजादा ने पाली भूमि सौदे में अपने कमीशन की मांग की. आमिर की मांगों के बावजूद, खानजादा और जैन ने बिना किसी घोषित दुश्मनी के अपना रियल एस्टेट कारोबार एक साथ चलाना जारी रखा. निवेशकों के रुके हुए भुगतान और जैन के 14 से 15 करोड़ रुपये कर्ज के कारण, सुमित जैन का मानना था कि आमिर खानजादा ने पाली भूमि के बारे में विवरण का खुलासा किया था.

विवियाना मॉल में रची गई मारने की साजिश
20 अगस्त को विट्ठल नाकाडे और सुमित जैन ठाणे के विवियाना मॉल में मिले और खानजादा को मारने की साजिश रची. उन्होंने आरोपी आनंद की मदद ली और 50 लाख रुपये में दो कॉन्ट्रैक्ट किलर को काम पर रखा. शुरुआत में उन्हें 1.5 लाख और 3 लाख रुपये का भुगतान किया . 21 अगस्त को, जैन और खानजादा शाम को बिज़नेस काम से घर से निकले और बाद में लापता हो गए. 

सुपारी हत्यारों से भुगतान को लेकर छिड़ गई बहस
पुलिस ने बताया, खानजादा की नेरुल में उनकी कार में हत्या कर दी गई और उनके शव को करनाला इलाके में फेंक दिया गया. इसे हमले का रूप देने के लिए जैन ने खालापुर पुलिस स्टेशन क्षेत्र के पास अपने पैर में गोली मार ली. हालांकि, सुपारी हत्यारों को लाखों रुपये के सुपारी के भुगतान को लेकर बहस छिड़ गई, जिसके बाद हत्यारों ने जैन के पैर में चाकू मार दिया और भाग गए. जैन का काफी खून बह गया और पेन तालुका के गागोडे गांव में उनकी मृत्यु हो गई.

ये भी पढ़ें: 'मैं 10 बार नहीं, 100 बार झुककर माफी मागूंगा...' आखिर क्यों बोले सीएम एकनाथ शिंदे?

मृत्युंजय सिंह वरिष्ठ पत्रकार हैं, जिनका पत्रकारिता में 18 वर्षों का अनुभव है. वर्तमान में ABP News में कार्यरत हैं और महाराष्ट्र में डिप्टी ब्यूरो चीफ के रूप में कार्यरत हैं. वे अपराध, राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर गहरी रिपोर्टिंग करते हैं. उनकी डिफेंस में काफी रुचि है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार में नितीश कुमार के इस्तीफे पर संजय राउत का सवाल- 'अब क्यों हो रही नए CM में देरी?'
बिहार में नितीश कुमार के इस्तीफे पर संजय राउत का सवाल- 'अब क्यों हो रही नए CM में देरी?'
मुंबई: लाइव कॉन्सर्ट में ड्रग्स ओवरडोज से 2 छात्रों की मौत, आयोजक समेत 6 गिरफ्तार
मुंबई: लाइव कॉन्सर्ट में ड्रग्स ओवरडोज से 2 छात्रों की मौत, आयोजक समेत 6 गिरफ्तार
सावधान! पुणे में 'दिव्य शक्ति' के नाम पर घिनौना खेल, ढोंगी बाबा ने महिला से लूटे 50 लाख और किया यौन शोषण
सावधान! पुणे में 'दिव्य शक्ति' के नाम पर घिनौना खेल, ढोंगी बाबा ने महिला से लूटे 50 लाख और किया यौन शोषण
MPSC भर्ती के नियमों में किए बड़े बदलाव, महाराष्ट्र सरकार ने 18 नई सेवाओं का किया गठन
MPSC भर्ती के नियमों में किए बड़े बदलाव, महाराष्ट्र सरकार ने 18 नई सेवाओं का किया गठन

वीडियोज

होर्मुज के पानी मेें 'मौत का जाल' !
Noida Labour Protest Update: नोएडा में हिंसक प्रदर्शन, कई सेक्टर में फैली टेंशन ! | Noida News
Chitra Tripathi: ट्रंप का 'होर्मुज' प्रहार ईरान भी तैयार! | Hormuz | IranUSCeasefire | Janhit
Bharat Ki Baat: होर्मुज़ को लेकर Trump की अगली चाल क्या? | Strait Of Hormuz | Iran- Irael
Sandeep Chaudhary: गैस और महंगाई पर क्यों गरमाई जनता ? सटीक विश्लेषण | Labour Protest | Seedha Sawal

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CM पद से इस्तीफे के बाद नीतीश कुमार की पहली प्रतिक्रिया, 'नई सरकार को मेरा पूरा सहयोग मिलेगा'
CM पद से इस्तीफे के बाद नीतीश कुमार की पहली प्रतिक्रिया, 'नई सरकार को मेरा पूरा सहयोग मिलेगा'
खरगे ने मिलाया हाथ, फिर पीएम मोदी ने कही ऐसी बात, खिलखिला कर हंस पड़े दोनों, देखें मजेदार वीडियो
खरगे ने मिलाया हाथ, फिर पीएम मोदी ने कही ऐसी बात, खिलखिला कर हंस पड़े दोनों, देखें मजेदार वीडियो
Noida Protest LIVE: नोएडा में श्रमिक आंदोलन के बीच कई कंपनियों में काम ठप, अब तक 350 गिरफ्तार, 7 FIR
LIVE: नोएडा में श्रमिक आंदोलन के बीच कई कंपनियों में काम ठप, अब तक 350 गिरफ्तार, 7 FIR
US Iran War: चीन के जिस जहाज को US ने लौटाया, उसी ने तोड़ा ट्रंप का चक्रव्यूह, रिच स्टार्री ने पार किया होर्मुज स्ट्रेट
चीन के जिस जहाज को US ने लौटाया, उसी ने तोड़ा ट्रंप का चक्रव्यूह, रिच स्टार्री ने पार किया होर्मुज स्ट्रेट
Wisden Award Winners 2026 List: विजडन अवार्ड्स में भारत का दबदबा, 9 मुख्य अवार्ड में 7 भारतीय क्रिकेटर्स ने जीते
विजडन अवार्ड्स में भारत का दबदबा, 9 मुख्य अवार्ड में 7 भारतीय क्रिकेटर्स ने जीते
‘क्या मैं अच्छी मां हूं?’ राहा की पैरेंटिंग को लेकर आलिया भट्ट चिंता में, सदगुरु की सलाह वायरल
‘क्या मैं अच्छी मां हूं?’ राहा की पैरेंटिंग को लेकर आलिया भट्ट चिंता में, सदगुरु की सलाह वायरल
US Iran War News Live: 'होर्मुज कोई सोशल मीडिया नहीं', अमेरिका की नाकेबंदी पर भड़का ईरान, कहा- अगर किसी ने आपको ब्लॉक किया तो...
Live: 'होर्मुज कोई सोशल मीडिया नहीं', US की नाकेबंदी पर भड़का ईरान, कहा- अगर किसी ने आपको ब्लॉक किया तो...
समंदर की केबल से एक देश से दूसरे देश जाता है इंटरनेट, कभी सोचा है Internet बनता कैसे है?
समंदर की केबल से एक देश से दूसरे देश जाता है इंटरनेट, कभी सोचा है Internet बनता कैसे है?
Embed widget