एक्सप्लोरर

'मैं 10 बार नहीं, 100 बार झुककर माफी मागूंगा...' आखिर क्यों बोले सीएम एकनाथ शिंदे?

Shivaji Maharaj Statue: महाराष्ट्र के सिंधुदुर्ग में शिवाजी की मूर्ति ढहने के मामले में सीएम शिंदे ने प्रतिक्रिया दी है. सीएम शिंदे ने इस मामले में विपक्ष से राजनीति नहीं करने की अपील की है.

Eknath Shinde on Shivaji Maharaj Statue: महाराष्ट्र के सीएम एकनाथ शिंदे ने सिंधुदुर्ग में शिवाजी की मूर्ति ढहने के मामले में प्रतिक्रिया दी है. सीएम शिंदे ने विपक्ष से अपील करते हुए कहा कि, विपक्ष से विनती है कि छत्रपति शिवाजी महाराज का विषय राजनीति करने के लिए नहीं है. छत्रपति शिवाजी महाराज हमारे भगवान हैं. उनके पैर पर 10 बार नहीं 100 बार झुककर माफी मांगूंगा.

मुख्यमंत्री ने क्या कहा?
सीएम शिंदे ने आगे कहा कि वहां की हवाओं, वातावरण और समग्र स्थिति की समीक्षा के बाद महाराज की एक नई मजबूत प्रतिमा लगाई जाएगी. विपक्ष के लिए इसका राजनीतिकरण करना ठीक नहीं है. क्योंकि मैं महाराष्ट्र के आराध्य देव महाराज के चरणों में एक बार नहीं, 100 बार झुकने को तैयार हूं. अजित पवार ने माफी भी मांगी है. शिवाजी महाराज हमारे लिए राजनीति का विषय नहीं हैं. विपक्ष को भी इस पर राजनीति नहीं करनी चाहिए. नौसेना ने दुर्घटनास्थल का निरीक्षण किया है.

मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा कि कल रात एक महत्वपूर्ण बैठक हुई. इस बैठक में सिंधुदुर्ग में हुई मूर्ति घटना को लेकर चर्चा हुई. ये वाकई बहुत दर्दनाक घटना है. कल हुई बैठक में सरकार के मंत्रियों के साथ-साथ नौसेना और पुलिस के अधिकारी भी शामिल हुए. बैठक के बाद एक समिति का गठन किया गया है और इस समिति में नौसेना अधिकारी, विशेषज्ञ आर्किटेक्ट और अन्य विषयों के विशेषज्ञों को शामिल किया गया है. उन्होंने कहा कि यह कमेटी जल्द से जल्द काम शुरू कर देगी. 

जांच के लिए बनाई है तकनीकी समिति
महाराष्ट्र सरकार ने तटीय कोंकण क्षेत्र के मालवण में शिवाजी महाराज की प्रतिमा के ढहने के कारणों का पता लगाने के लिए इंजीनियर, भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) के विशेषज्ञों और नौसेना अधिकारियों की एक तकनीकी समिति गठित की है. मुख्यमंत्री कार्यालय द्वारा बुधवार रात जारी एक विज्ञप्ति में बताया गया है कि सरकार ने योद्धा राजा के ‘‘कद के अनुरूप एक भव्य प्रतिमा’’ बनाने के लिए एक समिति भी गठित की है.

ये भी पढ़ें: Chhatrapati Shivaji Statue: छत्रपति शिवाजी महाराज की मूर्ति बनाने वाला जयदीप आप्टे फरार, पुलिस कर रही तलाश

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

महाराष्ट्र के वर्धा में हैवानियत, 12 साल की मासूम बच्ची का रेप करने के बाद पत्थर से कुचला सिर
महाराष्ट्र के वर्धा में हैवानियत, 12 साल की मासूम बच्ची का रेप करने के बाद पत्थर से कुचला सिर
सोनम वांगचुक की बिगड़ती सेहत पर भड़के संजय राउत, पूछा- 'क्या कैबिनेट में एक भी मर्द नहीं जो...'
सोनम वांगचुक की बिगड़ती सेहत पर भड़के संजय राउत, पूछा- 'क्या कैबिनेट में एक भी मर्द नहीं जो...'
चेंबूर पेड़ हादसे की रिपोर्ट पर सियासत! BMC में सत्ता पक्ष और प्रशासन आमने-सामने, लीक किए जाने का दावा
चेंबूर पेड़ हादसे की रिपोर्ट पर सियासत! BMC में सत्ता पक्ष और प्रशासन आमने-सामने
एकनाथ शिंदे के साथ आएंगे शरद पवार! NDA का हिस्सा कैसे बनेगी NCP-SP, तय हो गया फॉर्मूला
एकनाथ शिंदे के साथ आएंगे शरद पवार! NDA का हिस्सा कैसे बनेगी NCP-SP, तय हो गया फॉर्मूला

वीडियोज

Lionel Messi: 39 साल की फुटबॉल मशीन! ABPLIVE
Kiku Sharda ने खोला Kapil Sharma Show का बड़ा राज
Jennifer Winget की दूसरी शादी की खबरों ने बढ़ाई फैंस की खुशी
अफवाह या सच? Kiara Advani की दूसरी प्रेग्नेंसी की चर्चा तेज
'The Odyssey' Review: Christopher Nolan का विजुअल मास्टरपीस, IMAX में मिलेगा असली रोमांच

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जीवन रक्षक दवाओं तक हर व्यक्ति की पहुंच सुनिश्चित करने पर सुनवाई करेगा SC, केंद्र-ड्रग्स कंट्रोलर को नोटिस जारी
जीवन रक्षक दवाओं तक हर व्यक्ति की पहुंच सुनिश्चित करने पर सुनवाई करेगा SC, केंद्र-ड्रग्स कंट्रोलर को नोटिस जारी
यूपी से निकला जिन्ना का जिन्न, सीएम योगी बोले- कांग्रेस और सपा के लोग इनके उपासक
यूपी से निकला जिन्ना का जिन्न, सीएम योगी बोले- कांग्रेस और सपा के लोग इनके उपासक
'ये जो फोटो-वोटो लाए हैं...', हाइड्रोजन ट्रेन को रवाना करते वक्त SPG को पीएम मोदी ने क्या दिया आदेश?
'ये जो फोटो-वोटो लाए हैं...', हाइड्रोजन ट्रेन को रवाना करते वक्त SPG को पीएम मोदी ने क्या दिया आदेश?
विराट से गले मिले रोहित, ड्रेसिंग रूम की तस्वीरों ने मचाई हलचल, ऐसी फोटो जब पहले आई थी तो किस खिलाड़ी ने लिया था संन्यास
विराट से गले मिले रोहित, ड्रेसिंग रूम की तस्वीरों ने मचाई हलचल, ऐसी फोटो जब पहले आई थी तो किस खिलाड़ी ने लिया था संन्यास
Lenin Box Office Day 7 Worldwide: 'धमाल 4' के आगे 'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
ISRO Scientist Resign: ISRO में 100 से ज्यादा वैज्ञानिकों के इस्तीफों पर केंद्र सख्त! अब लिया बड़ा फैसला
ISRO में 100 से ज्यादा वैज्ञानिकों के इस्तीफों पर केंद्र सख्त! अब लिया बड़ा फैसला
Climate Change Sleep Loss: सावधान! बढ़ते तापमान ने उड़ाई इंसानों की नींद, साल में 56 घंटे कम सो रहे हैं लोग
सावधान! बढ़ते तापमान ने उड़ाई इंसानों की नींद, साल में 56 घंटे कम सो रहे हैं लोग
New Delhi Police Commissioner: कितने पढ़े-लिखे हैं दिल्ली पुलिस के नए कमिश्नर IPS अनुराग कुमार, कितनी मिलेगी उन्हें सैलरी? 
कितने पढ़े-लिखे हैं दिल्ली पुलिस के नए कमिश्नर IPS अनुराग कुमार, कितनी मिलेगी उन्हें सैलरी? 
Embed widget