एक्सप्लोरर

Nashik Swine Flu Case: नासिक में स्वाइन फ्लू की दस्तक, एक की मौत, सामने आए इतने केस

Swine Flu in Nashik: नासिक में स्वाइन फ्लू के तीन मामले सामने आने के बाद प्रशासन अलर्ट हो चुका है. इसकी रोकथाम के लिए दिशा-निर्देश भी जारी किए गए हैं. संक्रमण से एक की मौत की भी खबर है.

Maharashtra Swine Flu News: स्वाइन फ्लू (एच1एन1) ने नासिकवासियों की चिंता बढ़ा दी है. शहर और जिले में स्वाइन फ्लू का खतरा दिन-ब-दिन बढ़ता जा रहा है. नासिक में स्वाइन फ्लू के तीन मामले सामने आए हैं. ABP माझा के अनुसार स्वाइन फ्लू से एक की मौत भी हो गई है. इसके चलते अब स्वास्थ्य प्रशासन अलर्ट मोड पर है और जिले में स्वाइन फ्लू से बचाव के लिए दिशा-निर्देश जारी कर दिए गए हैं.

नासिक में स्वाइन फ्लू के केस
नासिक में स्वाइन फ्लू की फिर से दस्तक हो गई है. जैसे-जैसे गर्मी बढ़ती है, वैसे-वैसे स्वाइन फ्लू का खतरा भी बढ़ता है. स्वाइन फ्लू से एक व्यक्ति की मौत हो गई और दो अन्य लोगों का इलाज चल रहा है. सिन्नर में एक महिला की मौत हो गई जबकि शहर में दो लोगों का इलाज चल रहा है. इलाज करा रहे मरीजों की हालत स्थिर है. नागरिकों से अपील की गई है कि वे भीड़-भाड़ वाली जगहों पर जाते समय, कोल्ड ड्रिंक पीते समय सावधानी बरतें.

जिले में हर तरफ वायरल फीवर फैल रहा है और अब स्वाइन फ्लू की दस्तक के बाद जिले की स्वास्थ्य व्यवस्था अलर्ट मोड पर है. अगले कुछ दिनों में स्वाइन फ्लू को फैलने से रोकने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने जिले में दिशा-निर्देश भी जारी कर दिए हैं. 

स्वाइन फ्लू एक संक्रामक श्वसन (रेस्पिरेटरी) रोग है जो इन्फ्लुएंजा ए1 वायरस के कारण होता है. यह बीमारी सूअरों में पाई जाती है, लेकिन यह बहुत ही दुर्लभ मामले में मनुष्यों में भी फैल सकती है. इसके कुछ अन्य उपप्रकार (सब-टाइप्स) भी हो सकते हैं जैसे एच1एन2, एच3एन1 और एच3एन2.

स्वाइन फ्लू के लक्षण?
शरीर में ठंड लगना, बुखार, खांसना, गले में खरास, थकान, मतली और उल्टी, शरीर दर्द, सिरदर्द, बहती नाक आदि इसके लक्षण हो सकते हैं.

ये भी पढ़ें: VBA Manifesto 2024: प्रकाश आंबेडकर ने जारी किया घोषणापत्र, CAA और NRC को बताया हिंदू विरोधी, की ये बड़ी घोषणाएं

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पुणे: प्यार, धोखा और कत्ल! हिंजवड़ी PG में दिल दहला देने वाले मर्डर की कहानी
पुणे: प्यार, धोखा और कत्ल! हिंजवड़ी PG में दिल दहला देने वाले मर्डर की कहानी
छात्र आंदोलन पर राज ठाकरे का बड़ा दावा, 'BJP की अंदरूनी लड़ाई...'
छात्र आंदोलन पर राज ठाकरे का बड़ा दावा, 'BJP की अंदरूनी लड़ाई...'
CJP का हिस्सा रहे युवकों ने अभिजीत दीपके के घर के बाहर दिया धरना, बोले- 'जब तक...'
CJP का हिस्सा रहे युवकों ने अभिजीत दीपके के घर के बाहर दिया धरना, बोले- 'जब तक...'
CSMT के फ्री Wi-Fi से साइबर हमला! बैंक जीएम को फर्जी चालान भेजकर लाखों की ठगी
CSMT के फ्री Wi-Fi से साइबर हमला! बैंक जीएम को फर्जी चालान भेजकर लाखों की ठगी

वीडियोज

Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी
R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब
Bhojpuri Bawaal में Pawan Singh ने छोड़ा शो, Amrapali Dubey और Kajal Raghwani में बड़ी बहस
Bollywood News: उल्टा पड़ा दांव! 'आवारापन 2' के मेकर्स का ही दांव पड़ा उन पर भारी, घिरे विवादों में! (07.06.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पंजाब-दिल्ली को दहलाने का पाकिस्तानी प्लान फेल! NIA ने की बड़ी कार्रवाई
पंजाब-दिल्ली को दहलाने का पाकिस्तानी प्लान फेल! NIA ने की बड़ी कार्रवाई
रांची प्रोटेस्ट का 15वां दिन: देवेंद्र नाथ महतो गुट की सरकार से आज होगी बात
रांची प्रोटेस्ट का 15वां दिन: देवेंद्र नाथ महतो गुट की सरकार से आज होगी बात
भारत में 6 नवंबर को रिलीज नहीं होगी रणबीर कपूर की 'रामायण', प्रोड्यूसर ने बताई चौंकाने वाली वजह
भारत में 6 नवंबर को रिलीज नहीं होगी रणबीर कपूर की 'रामायण', प्रोड्यूसर ने बताई चौंकाने वाली वजह
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
यूपी में बदलने वाला है मौसम का मिजाज, 63 जिलों में बारिश का अलर्ट
यूपी में बदलने वाला है मौसम का मिजाज, 63 जिलों में बारिश का अलर्ट
US का नया बिल, रूस से तेल-गैस खरीदा तो लगेगा 100% टैरिफ! भारत समेत किस पर होगा असर
US का नया बिल, रूस से तेल-गैस खरीदा तो लगेगा 100% टैरिफ! भारत समेत किस पर होगा असर
AIIMS Delhi: AIIMS के डॉक्टरों का चमत्कार, 209 kg के मरीज को दी नई जिंदगी
AIIMS के डॉक्टरों का चमत्कार, 209 kg के मरीज को दी नई जिंदगी
देश में सिर्फ 5.67% स्कूलों में पहली से 12वीं तक की पढ़ाई, सरकार ने दी जानकारी
देश में सिर्फ 5.67% स्कूलों में पहली से 12वीं तक की पढ़ाई, सरकार ने दी जानकारी
Embed widget