एक्सप्लोरर

चुनावी राज्य महाराष्ट्र पर मोदी सरकार मेहरबान, इस प्रोजेक्ट के लिए दिए 7827 करोड़ रुपये

Nashik Phata Khed Corridor: महाराष्ट्र में इसी साल विधानसभा चुनाव होने हैं. बजट के बाद से विपक्ष सरकार पर आरोप लगा रही है कि महाराष्ट्र को कुछ नहीं मिला. इस बीच केंद्र ने बड़ा ऐलान किया है.

केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार ने चुनावी राज्य महाराष्ट्र के लिए खजाना खोल दिया है. मोदी सरकार ने नासिक फाटा-खेड कॉरिडोर के लिए 7827 करोड़ रुपये का ऐलान किया है. 30 किमी लंबा ये कॉरिडोर पुणे के पास बनेगा. कैबिनेट की बैठक के बाद केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने इसकी जानकारी दी. उन्होंने कहा कि पुणे बहुत तेजी से उभरता हुआ शहर है. हाल ही में रेलवे के कई नए प्रोजेक्ट्स को वहां के लिए मंजूरी दी गई है.

क्या होगा फायदा?

नासिक फाटा-खेड कॉरिडोर आठ लेन वाला होगा. एलिवेटेड कॉरिडोर पुणे और नासिक के बीच NH-60 पर चाकन, भोसरी जैसे औद्योगिक केंद्रों से आने-जाने वाले लोगों को हाई स्पीड कनेक्टिविटी देगा. ये कॉरिडोर पिंपरी-चिंचवड़ के आसपास गंभीर भीड़भाड़ को भी कम करेगा.

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने क्या कहा?

वहीं केंद्रीय मंत्री ने सरकार के इस फैसले पर कहा कि इससे ऑटोमोबाइल सेक्टर और दूसरे क्षेत्र की लॉजिस्टिक्स क्षमता बढ़ेगी. साथ ही इस इलाके में जाम की समस्या से भी निजात मिलेगा.

साल के अंत में होने हैं विधानसभा चुनाव

बता दें कि महाराष्ट्र में इसी साल के अंत में विधानसभा चुनाव होने हैं. विपक्ष सरकार पर आरोप लगाती रही है कि महाराष्ट्र के कई प्रोजेक्ट्स राज्य के बाहर चले गए हैं. पूर्व सीएम उद्धव ठाकरे ने कई मौकों पर इस मुद्दे को उठाया है. इसके अलावा बजट के लेकर भी महाराष्ट्र के प्रमुख विपक्षी दलों ने केंद्र सरकार पर 'सौतेला' व्यवहार करने का आरोप लगाया है. 

लोकसभा में एनडीए को लगा झटका

ऐसे में चुनावी मौसम में केंद्र सरकार ने महाराष्ट्र के लिए इस ऐलान के सियासी मायने-मतलब भी हैं. खासकर जब लोकसभा चुनावों में विपक्षी गठबंधन ने एनडीए को राज्य में बड़ा झटका दिया.

विधानसभा चुनाव से पहले चढ़ा सियासी पारा

विधानसभा चुनाव को लेकर सभी दलों ने कमर कस ली है. आरोप-प्रत्यारोप ने राज्य का सियारी पारा चढ़ा दिया है. मुख्य मुकाबला महायुति जिसमें सीएम एकनाथ शिंदे की शिवसेना, बीजेपी और अजित पवार की एनसीपी और महाविकास आघाड़ी जिसमें शरद पवार, उद्धव ठाकरे और कांग्रेस शामिल है, के बीच होगा. 

कब तक पूरा हो जाएगा मुंबई-दिल्ली एक्सप्रेसवे का काम? केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने दी जानकारी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कौन है जसपाल सिंह? जिसने अकाली चीफ सुखबीर बादल पर किया हमला
कौन है जसपाल सिंह? जिसने अकाली चीफ सुखबीर बादल पर किया हमला
अब FDA ने मुंबई में Domino’s Pizza के आउटलेट्स पर मारी रेड, लाइसेंस सस्पेंड
अब FDA ने मुंबई में Domino’s Pizza के आउटलेट्स पर मारी रेड, लाइसेंस सस्पेंड
यात्री बोला 'बैग में बम है', मुंबई एयरपोर्ट पर मचा हड़कंप
यात्री बोला 'बैग में बम है', मुंबई एयरपोर्ट पर मचा हड़कंप
ठाणे: सरकारी अस्पताल में नाबालिग का टेस्ट कर बता दिया प्रेग्नेंट! अब खुला बड़ा राज
ठाणे: सरकारी अस्पताल में नाबालिग का टेस्ट कर बता दिया प्रेग्नेंट! अब खुला बड़ा राज

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पश्चिम बंगाल के सरकारी अस्पताल में नर्स की संदिग्ध मौत, वॉशरूम में मिली लाश
पश्चिम बंगाल के सरकारी अस्पताल में नर्स की संदिग्ध मौत, वॉशरूम में मिली लाश
भरत तिवारी का एनकाउंटर फेक था? नौकरी के ऐलान से निशाने पर सम्राट सरकार
भरत तिवारी का एनकाउंटर फेक था? नौकरी के ऐलान से निशाने पर सम्राट सरकार
Friday OTT Release: 15 अगस्त को एंटरटेनमेंट की कमी, 'कॉकटेल 2' समेत इस फ्राइडे ओटीटी पर रिलीज होगी 5 धांसू फिल्में
15 अगस्त को एंटरटेनमेंट की कमी, 'कॉकटेल 2' समेत इस फ्राइडे ओटीटी पर रिलीज होगी 5 धांसू फिल्में
अफगानिस्तान चाहता है गणेश चतुर्थी पर हो मैच, शेड्यूल बदलने की मांग; जानें क्या है वजह
अफगानिस्तान चाहता है गणेश चतुर्थी पर हो मैच, शेड्यूल बदलने की मांग; जानें क्या है वजह
PM मोदी ने हमले के बाद सुखबीर बादल का जाना हाल, पत्नी हरसिमरत कौर को किया फोन
PM मोदी ने हमले के बाद सुखबीर बादल का जाना हाल, पत्नी हरसिमरत कौर को किया फोन
खरगे के मंच के शुद्धिकरण पर भड़कीं प्रियंका गांधी, देशभर में कांग्रेस करेगी सत्याग्रह
खरगे के मंच के शुद्धिकरण पर भड़कीं प्रियंका गांधी, देशभर में कांग्रेस करेगी सत्याग्रह
भीषण बिजली संकट में बांग्लादेश, पावर स्टेशन पर हमला, भारत से लगाई गुहार
भीषण बिजली संकट में बांग्लादेश, पावर स्टेशन पर हमला, भारत से लगाई गुहार
NCERT में 1596 और CBSE 933 पद खाली, संसदीय समिति ने उठाए सवाल
NCERT में 1596 और CBSE 933 पद खाली, संसदीय समिति ने उठाए सवाल
Embed widget