एक्सप्लोरर

कब तक पूरा हो जाएगा मुंबई-दिल्ली एक्सप्रेसवे का काम? केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने दी जानकारी

Delhi-Mumbai Expressway: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे के बन जाने से दोनों शहरों के बीच की दूरी काफी घट जाएगी और ट्रैवल टाइम करीब 50 प्रतिशत कम हो जाएगा. इस पर काम अगले साल तक पूरा हो जाएगा.

Mumbai News: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे अक्टूबर 2025 में पूरी हो जाएगी. यह जानकारी खुद परिवहन मंत्री नितिन गडकरी (Nitin Gadkari) ने दी है. इस एक्सप्रेसवे के बनने के बाद मुंबई और दिल्ली के बीच की दूरी सिमट कर 12 घंटे की रह जाएगी. यह एक्सप्रेसवे दिल्ली, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, राजस्थान, मध्य प्रदेश, गुजरात और महाराष्ट्र को जोड़ेगा. यह दिल्ली से जवाहरलाल नेहरू पोर्ट ट्रस्ट यानी जेएनपीटी की दूरी को करीब 180 किलोमीटर कम कर देगा और ट्रैवल टाइम भी करीब 50 प्रतिशत कम हो जाएगा. 

टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक नितिन गडकरी ने राज्यसभा में जानकारी दी कि मुंबई-दिल्ली एक्सप्रेसवे के 1386 किलोमीटर में से 1136 किलोमीटर का काम लगभग पूरा हो गया है. उन्होंने कहा कि लगभग 82 प्रतिशत काम पूरा हो गाय है. ऐसा बताया जा रहा है कि जमीन अधिग्रहण के कारण गुजरात के हिस्से वाले एक्सप्रेसवे में देरी हो रही है. गुजरात में 62  किलोमीटर का रास्ता गुजरेगा जिसके लिए नवंबर 2023 में बिडिंग ही शुरू हुई थी. हालांकि बीडिंग का काम अप्रैल तक खत्म हो पाया और जुलाई में काम शुरू ही हुआ है. 

ये मार्ग हो गए हैं ऑपरेशनल
बता दें कि 1386 किलोमीटर में से 630 किलोमीटर का रास्ता ट्रैफिक के लिए खोल दिया गया है. उदहारण के लिए सोहना, दौसा और सवाई माधोपुर  के बीच 293 किलोमीटर का यह एक्सप्रेसवे खोल दिया गया है जबकि झालावाड़ और मध्य प्रदेश/गुजरात सीमा के बीच के 245 किलोमीटर के रास्ते पर भी वाहनों की आवाजाही जारी है. 

देश में हाइवे का लंबाई बढ़कर हो गई इतनी
बताया जा रहा है कि मार्च 2025 तक सोहना से वडोदरा के बीच का 845 किलोमीटर का रास्ता पूरा तरह से खोल दिया जाएगा. इसके अलावा एक्सप्रेसवे का अन्य रास्ता जिसमें मुंबई के जेएनपीटी, यूपी के जेवर एयरपोर्ट और दिल्ली के डीएनडी फ्लाईओवर मौजूद है, उसे भी ट्रैफिक के लिए खोल दिया जाएगा. केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने जानकारी दी है कि देश में हाईवे का आकार 1.6 गुना बढ़ गया है जो कि 2014 में राष्ट्रीय राजमार्ग की लंबाई 91,287 किलोमीटर थी वह अब 1,46,126 किलोमीटर हो गई है.

ये भी पढ़ें- पूर्व IAS पूजा खेडकर की मां को राहत, जमीन विवाद में धमकी देने के मामले में मिली जमानत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

VIDEO: मौन आंदोलन के दौरान फफक-फफक कर रोए अन्ना हजारे, तबीयत ठीक नहीं होने के बावजूद हुए शामिल
VIDEO: मौन आंदोलन के दौरान फफक-फफक कर रोए अन्ना हजारे, तबीयत ठीक नहीं होने के बावजूद हुए शामिल
'अगर दम है तो...', CJP आंदोलन को लेकर राहुल गांधी समेत विपक्ष पर भड़के CM देवेंद्र फडणवीस
'अगर दम है तो...', CJP आंदोलन को लेकर राहुल गांधी समेत विपक्ष पर भड़के CM देवेंद्र फडणवीस
'इस्तीफा लेने से सरकार नहीं गिरती', PM मोदी को लिखी चिट्ठी के बाद अब क्या बोले अन्ना हजारे
'इस्तीफा लेने से सरकार नहीं गिरती', PM मोदी को लिखी चिट्ठी के बाद अब क्या बोले अन्ना हजारे
'जेब में पाउडर डाल दूंगा, जिंदगी खराब हो जाएगी', प्रदर्शनकारी छात्रों को मुंबई पुलिसकर्मी ने दी धमकी
'जेब में पाउडर डाल दूंगा, जिंदगी खराब हो जाएगी', प्रदर्शनकारी छात्रों को मुंबई पुलिसकर्मी ने दी धमकी

वीडियोज

Bigg Boss 20 का नया लोगो जारी, Salman Khan की वापसी को लेकर बढ़ा उत्साह
Jana Nayagan Review: Thalapathy Vijay के स्वैग और एक्शन ने जीता फैंस का दिल
NEET Paper Leak पर Salman Khan ने तोड़ी चुप्पी, स्टूडेंट्स के लिए कही बड़ी बात
Lock Upp 2 में Yogesh Rawat की वापसी? Reports ने बढ़ाई फैंस की उम्मीद
Shah Rukh Khan की King का आखिरी शूट विदेश में? नई Reports आईं सामने

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जंतर-मंतर प्रदर्शन से जुड़ा पाकिस्तान कनेक्शन, दिल्ली पुलिस ने लिया ये एक्शन, लोगों से की अपील
जंतर-मंतर प्रदर्शन से जुड़ा पाकिस्तान कनेक्शन, दिल्ली पुलिस ने लिया ये एक्शन, लोगों से की अपील
दिल्ली में आज घर से निकलें तो संभल के! एक तरफ CJP का अनशन, दूसरी तरफ 17 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद
दिल्ली में आज घर से निकलें तो संभल के! एक तरफ CJP का अनशन, दूसरी तरफ 17 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद
Mumbai News: दादर में हिरासत में लिए गए छात्र का दावा, ' पुलिस ने कहा तुम्हारी जेब में 50-50 ग्राम ड्रग्स...'
मुंबई: दादर में हिरासत में लिए गए छात्र का दावा, ' पुलिस ने कहा तुम्हारी जेब में 50-50 ग्राम ड्रग्स...'
भारतीय टीम की नई टी20 सीरीज का जल्द हो सकता है एलान, इस पड़ोसी देश से होगी टक्कर
भारतीय टीम की नई टी20 सीरीज का जल्द हो सकता है एलान, इस पड़ोसी देश से होगी टक्कर
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
Exclusive: NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
'हम लड़ते रहेंगे', सुसाइड करने वाले NEET अभ्यर्थियों को राहुल गांधी-विपक्षी नेताओं की श्रद्धांजलि
'हम लड़ते रहेंगे', सुसाइड करने वाले NEET अभ्यर्थियों को राहुल गांधी-विपक्षी नेताओं की श्रद्धांजलि
CJP आंदोलन के दौरान लाठीचार्ज को लेकर आया पाकिस्तान का रिएक्शन, जानें क्या कहा
CJP आंदोलन के दौरान लाठीचार्ज को लेकर आया पाकिस्तान का रिएक्शन, जानें क्या कहा
Embed widget