एक्सप्लोरर

Maharashtra: नांदेड़ लंपी वायरस से पीड़ित जिला घोषित, अब तक 466 मवेशियों की लील चुका है जिंदगी

Maharashtra Lumpy Case: लंपी वायरस ने देशभर में अब तक कई मवेशियों की जान ले ली हैं. महाराष्ट्र का नांदेड़ भी इस रोग से पीड़ित है जिसमें मवेशियों की त्वचा पर गांठें बन जाती हैं और बुखार रहता है.

Maharashtra News: महाराष्ट्र के नांदेड़ (Nanded) को लंपी (Lumpy) प्रभावित जिला घोषित कर दिया गया है. दरअसल, नांदेड़ में चर्मरोग से ग्रस्त मवेशियों की  बढ़कर 3,618 तक पहुंच गई है. इस वजह से सरकार ने यह फैसला किया गया है. एक अधिकारी ने गुरुवार को यह जानकारी दी. नांदेड़ में अब तक 400 से अधिक मवेशियों की लंपी बीमारी के कारण मौत हो चुकी है. 

अधिकारी ने बताया कि जिले इस बीमारी से अब तक 466 मवेशियों की मौत हो चुकी है जबकि 2638 संक्रमित मवेशी स्वस्थ भी हुए हैं और फिलहाल 513 का इलाज चल रहा है. उन्होंने आगे बताया, ‘‘नांदेड़ में (इस रोग से) कुल 197 गांव प्रभावित हुए हैं. इन 197 गांवों के पांच किलोमीटर के दायरे में कुल 643 गांव हैं. इस बीमारी पर अंकुश के लिए जिलाधिकारी ने इस जिले को लंपी चर्मरोग प्रभावित जिला घोषित कर दिया है. इस रोग की रोकथाम के लिए अबतक 3.67 लाख मवेशियों को टीका लगाया गया है.’’

प्रभावित गांवों से मवेशियों को बाहर ले जाने पर लगी रोक
अधिकारी ने बताया कि जिलाधिकारी के आदेश के अनुसार इन 197 गांवों से मवेशियों को बाहर ले जाने पर रोक लगाई गई है. उन्होंने बताया कि जिलाधिकारी ने लोगों से संक्रमित और गैर संक्रमित मवेशियों को एक-दूसरे से अलग रखने और संक्रमण नाशकों का छिड़काव कराने की अपील की है जबकि अधिकारियों से स्थिति की कड़ी निगरानी करने को कहा गया है.

सीमा पर निगरानी के लिए बनी चौकियां
अधिकारी ने बताया कि राज्य की सीमा पर चौकियां बनाई गई हैं ताकि संक्रमित मवेशियों को नांदेड़ से पड़ोसी राज्य तेलंगाना नहीं ले जाया जा सके. लंपी चर्मरोग एक वायरस जनित रोग है जिसमें मवेशी को बुखार हो जाता है और त्वचा पर गांठें उत्पन्न हो जाती हैं. यह एक जानलेवा बीमारी है, अब तक पूरे देश में इस बीमारी से कई मवेशियों की जान जा चुकी है.

ये भी पढ़ें- Onion Export Duty: सुप्रिया सुले ने शिंदे सरकार को घेरा, लेकिन अजित पवार पर बोलीं- 'एक व्यक्ति के काम करने से...'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Exclusive: केतन हत्याकांड चार्जशीट में खुलासा, Sonam Case भी किया था सर्च
Exclusive: केतन हत्याकांड चार्जशीट में खुलासा, Sonam Case भी किया था सर्च
NDA में जाने की अटकलों पर शरद पवार का बड़ा बयान, 'हां, मेरे बारे में...'
NDA में जाने की अटकलों पर शरद पवार का बड़ा बयान, 'हां, मेरे बारे में...'
संजय राउत ने तुकाराम को लिखा पत्र, अधिकारियों पर लगाए वसूली के आरोप
संजय राउत ने तुकाराम को लिखा पत्र, अधिकारियों पर लगाए वसूली के आरोप
कलवा-ऐरोली रेल लिंक से शटल सेवा तक, 48 यात्री संगठनों ने रखीं 8 मांगें
कलवा-ऐरोली रेल लिंक से शटल सेवा तक, 48 यात्री संगठनों ने रखीं 8 मांगें

वीडियोज

एक सोशल मीडिया स्टार की 'सुसाइड मिस्ट्री' !
चालान नहीं भरेंगे तो बिजली कटेगी!
प्रवेश वर्मा थप्पड़ कांड की पूरी क्रोनोलॉजी, कब क्या हुआ?
भारी बारिश से नेपाल में तबाही, पलभर में जमींदोज हुई इमारतें!
मस्जिद पर एक्शन, खड़े हनुमान पर सवाल...उज्जैन में क्यों बढ़ा विवाद?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
उज्जैन शाही मस्जिद को लेकर ओवैसी पर भड़के गिरिराज, कहा- ‘पाकिस्तान बनाने की...’
उज्जैन शाही मस्जिद को लेकर ओवैसी पर भड़के गिरिराज, कहा- ‘पाकिस्तान बनाने की...’
2027 वर्ल्ड कप के लिए इस दिन होगा शेड्यूल का एलान, नोट कर लें तारीख
2027 वर्ल्ड कप के लिए इस दिन होगा शेड्यूल का एलान, नोट कर लें तारीख
Exclusive: केतन हत्याकांड चार्जशीट में खुलासा, Sonam Case भी किया था सर्च
Exclusive: केतन हत्याकांड चार्जशीट में खुलासा, Sonam Case भी किया था सर्च
'दृश्यम 3' को CBFC से मिली हरी झंडी, नहीं लगा एक भी कट, 'दृश्यम 2' से है 8 मिनट बड़ी
'दृश्यम 3' को CBFC से मिली हरी झंडी, नहीं लगा एक भी कट, 'दृश्यम 2' से है 8 मिनट बड़ी
दिल्ली की झुग्गी में 728 में से 727 नाम काटे, राहुल ने SIR पर उठाए सवाल
दिल्ली की झुग्गी में 728 में से 727 नाम काटे, राहुल ने SIR पर उठाए सवाल
Exclusive: PoK में प्रदर्शनकारियों का बड़ा ऐलान, शहबाज-मुनीर की उड़ेगी नींद!
Exclusive: PoK में प्रदर्शनकारियों का बड़ा ऐलान, शहबाज-मुनीर की उड़ेगी नींद!
चुनाव आयोग विवाद पर शथि थरूर का बड़ा बयान, कहा - 'सच कहें तो हमें...'
चुनाव आयोग विवाद पर शथि थरूर का बड़ा बयान, कहा - 'सच कहें तो हमें...'
केंद्र सरकार लाई पशुधन बीमा पोर्टल, जानें क्या मिलेंगी सुविधाएं?
केंद्र सरकार लाई पशुधन बीमा पोर्टल, जानें क्या मिलेंगी सुविधाएं?
Embed widget