एक्सप्लोरर

Nagpur Violence: नागपुर में कैसे भड़की हिंसा, कहां से शुरू हुआ विवाद, क्या फैली थी अफवाह?

Riots In Nagpur: पीटीआई के मुताबिक नागपुर में औरंगजेब की कब्र को हटाने की मांग को लेकर वीएचपी और बजरंग दल के विरोध प्रदर्शन के दौरान धर्मग्रंथ को जलाने की अफवाह फैलने के बाद हिंसा भड़की.

Nagpur Violence News Today: महाराष्ट्र के नागपुर में सोमवार (17 मार्च) की रात को हिंसा भड़क उठी और कुछ ही देर में यह अशांति कोतवाली और गणेशपेठ सहित कई इलाकों में फैल गई. हालात को काबू में करने के लिए हिंसा से सबसे ज्यादा प्रभावित इलाकों में कर्फ्यू लागू कर दिया गया. इस घटना के बाद से लोग यह जानना चाह रहे हैं कि आखिर नागपुर में हिंसा कैसे भड़की, विवाद कहां से शुरू हुआ. क्या प्रदर्शन के दौरान क्या अफवाह फैली थी?

न्यूज एजेंसी पीटीआई के मुताबिक औरंगजेब की कब्र को हटाने की मांग कर रहे हिंदूवादी संगठनों के विरोध प्रदर्शन के दौरान सोमवार को यह अफवाह फैली कि पवित्र पुस्तक को जला दिया गया. इसको लेकर तनाव बढ़ गया. उसके बाद शाम करीब 7:30 बजे महल के चिटनिस पार्क इलाके में झड़पें हुईं, जिसमें पुलिस पर पत्थर फेंके गए, जिसमें छह नागरिक और तीन अधिकारी घायल हो गए. बाद में यह अशांति कोतवाली और गणेशपेठ तक फैल गई, जो शाम को और बढ़ गई. 

लगभग एक हजार लोग बड़े पैमाने पर पथराव, तोड़फोड़ और आगजनी में शामिल थे, जिसमें कई वाहन और घर क्षतिग्रस्त हो गए. एएनआई नागपुर पुलिस कमिश्नर के हवाल से बताया कि हिंसा रात 8 से 8:30 बजे के बीच चरम पर थी, जिसके बाद सुरक्षा बलों को हस्तक्षेप करना पड़ा. हिंसा नागपुर के हंसपुरी इलाके में फैल गई, जहां अज्ञात व्यक्तियों ने दुकानों में तोड़फोड़ की, वाहनों को आग लगा दी. 

दंगाइयों ने कई वाहनों में लगा दी आग  

नागपुर में रात 10.30 बजे से 11.30 बजे के बीच ओल्ड भंडारा रोड के पास एक ताजा झड़प हुई, जिसके दौरान भीड़ ने कई वाहनों को आग लगा दी. इस दौरान घरों और एक क्लिनिक में तोड़फोड़ की घटना को अंजाम दिया गया. 

अफवाह के बाद फैली हिंसा 

पीटीआई ने पुलिस के हवाले से बताया कि हिंसा दोपहर बाद उस समय शुरू हुई, जब बजरंग दल के सदस्यों ने महल में छत्रपति शिवाजी महाराज की मूर्ति के पास प्रदर्शन किया. अफवाह फैली कि विरोध प्रदर्शन के दौरान धर्मग्रंथ को जलाया गया, जिससे मुस्लिम समुदाय में आक्रोश फैल गया. शाम को गणेशपेठ पुलिस स्टेशन में पवित्र ग्रंथ को जलाने का आरोप लगाते हुए शिकायत दर्ज कराई गई. 

यह भी पढ़ें:  Nagpur Violence: 'उन लोगों ने अपने...', नागपुर में भड़की हिंसा को लेकर क्या बोले प्रत्यक्षदर्शी?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूक्रेन के 2 बड़े शहरों पर रूस ने किया अटैक, 13 लोग घायल, कीव के मेयर ने क्या बताया?
यूक्रेन के 2 बड़े शहरों पर रूस ने किया अटैक, 13 लोग घायल, कीव के मेयर ने क्या बताया?
'पेशाब किया और नग्न कर वीडियो बनाया', BJP विधायक अंकुर राज तिवारी पार मारपीट का आरोप, FIR दर्ज
'पेशाब किया और नग्न कर वीडियो बनाया', BJP विधायक अंकुर राज तिवारी पार मारपीट का आरोप, FIR दर्ज
ओशिवारा फायरिंग मामले में मुंबई पुलिस ने KRK को किया गिरफ्तार, एक्टर ने कबूला जुर्म
मुंबई पुलिस ने केआरके को किया गिरफ्तार, एक्टर ने कबूला जुर्म
10 चौके और 9 छक्के…इस खिलाड़ी ने जब सिर्फ 21 मिनट में जड़ा शतक, अबतक कायम है ये अनोखा रिकॉर्ड
10 चौके और 9 छक्के…इस खिलाड़ी ने जब सिर्फ 21 मिनट में जड़ा शतक, अबतक कायम है ये अनोखा रिकॉर्ड

वीडियोज

Weather Update: बर्फीली हवाओं से कांपा Delhi-NCR, मौसम विभाग ने दे दी चेतावनी! | Winter | Snowfall
Sansani: Gorakhpur की बैड गर्ल का मायाजाल! | Crime News
UP Mock Drill: यूपी के 75 जिलों में हवाई हमलों से बचने के लिए मॉक ड्रिल.. | Mock Drill | Hindi News
Janhit: संतों का अखिल भारतीय 'ओपिनियन' पोल! | Yogi Vs Shankaracharya | Magh Mela | ABP News
Shankaracharya Controversy: Chitra ने खोल दिए Avimukteshwaranand विवाद के सारे पन्ने ! | Mahadangal

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
यूक्रेन के 2 बड़े शहरों पर रूस ने किया अटैक, 13 लोग घायल, कीव के मेयर ने क्या बताया?
यूक्रेन के 2 बड़े शहरों पर रूस ने किया अटैक, 13 लोग घायल, कीव के मेयर ने क्या बताया?
'पेशाब किया और नग्न कर वीडियो बनाया', BJP विधायक अंकुर राज तिवारी पार मारपीट का आरोप, FIR दर्ज
'पेशाब किया और नग्न कर वीडियो बनाया', BJP विधायक अंकुर राज तिवारी पार मारपीट का आरोप, FIR दर्ज
ओशिवारा फायरिंग मामले में मुंबई पुलिस ने KRK को किया गिरफ्तार, एक्टर ने कबूला जुर्म
मुंबई पुलिस ने केआरके को किया गिरफ्तार, एक्टर ने कबूला जुर्म
10 चौके और 9 छक्के…इस खिलाड़ी ने जब सिर्फ 21 मिनट में जड़ा शतक, अबतक कायम है ये अनोखा रिकॉर्ड
10 चौके और 9 छक्के…इस खिलाड़ी ने जब सिर्फ 21 मिनट में जड़ा शतक, अबतक कायम है ये अनोखा रिकॉर्ड
'जंगलराज का उद्घाटन हो चुका है', ओडिशा में भीड़ ने पादरी पर किया हमला तो भड़के ओवैसी, गिनाईं यूपी की घटनाएं
'जंगलराज का उद्घाटन हो चुका है', भीड़ ने पादरी पर किया हमला तो भड़के ओवैसी, गिनाईं UP की घटनाएं
खालिदा जिया और शेख हसीना के नेतृत्व का इतिहास फिर भी बांग्लादेश की सियासत में महिला नापसंद, आगामी चुनाव में महज 4.24% उम्मीदवार
खालिदा जिया और शेख हसीना के नेतृत्व का इतिहास फिर भी बांग्लादेश की सियासत में महिला नापसंद, आगामी चुनाव में महज 4.24% उम्मीदवार
प्लेटफॉर्म पर खड़ी पैसेंजर ट्रेन का इंजन क्यों चलता रहता है, क्या इससे ईंधन बर्बाद नहीं होता या कुछ और है वजह?
प्लेटफॉर्म पर खड़ी पैसेंजर ट्रेन का इंजन क्यों चलता रहता है, क्या इससे ईंधन बर्बाद नहीं होता या कुछ और है वजह?
Republic Day 2026: 77वें गणतंत्र दिवस पर घर और ऑफिस सजाने के लिए ये हैं 6 खूबसूरत तिरंगा रंगोली डिजाइन
77वें गणतंत्र दिवस पर घर और ऑफिस सजाने के लिए ये हैं 6 खूबसूरत तिरंगा रंगोली डिजाइन
Embed widget