एक्सप्लोरर

Nagpur: पार्टी में डांस करने से किया इनकार तो दंपति को चाकू मार कर दिया घायल, केस दर्ज

Nagpur Crime News: नागपुर में बच्चे के नामकरण संस्कार में पड़ोसियों को बुलाया गया था. इस बीच नाच-गाना चल रहा था. नाच गाने के बीच एक व्यक्ति अचानक हिंसक हो गया और दो लोगों पर हमला कर दिया.

Nagpur News: महाराष्ट्र (Maharashtra) के एक गांव में एक समारोह के दौरान डांस (Dance) करने से इनकार करने पर एक व्यक्ति ने एक दंपति पर हमला कर दिया. यह घटना नागपुर (Nagpur) के एक गांव में हुई है. हमलावर ने दंपति को चाकू मारकर घायल कर दिया. पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी. फिलहाल आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. 

हुडकेश्वर पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि यह घटना रविवार रात को खरसोली गांव में हुई है. पुलिस अधिकारी ने बताया कि आरोपी की पहचान दिनेश सुभाषराव पाटिल (45) के रूप में हुई है जिसने कथित तौर पर अपने पड़ोसी सुखदेव उइके (55) और उनकी पत्नी रेखा (50) पर हमला कर दिया. तीनों लोग एक नामकरण समारोह में शामिल होने आए थे. इस दौरान नाचने-गाने का कार्यक्रम चल रहा था. डांस करने से जब पति-पत्नी ने इनकार कर दिया तो दिनेश ने उनपर हमला कर दिया. 

मेजबान के कहने पर किया डांस तो कर दिया हमला
अधिकारी ने बताया कि दिनेश ने सुखदेव उइके से उनके साथ डांस करने का अनुरोध किया, लेकिन उइके ने इससे इनकार कर दिया. हालांकि, जब पीड़ित ने बाद में मेजबान के अनुरोध पर डांस करना शुरू कर दिया तो वह नाराज हो गया. जिसके बाद उसने कथित तौर पर उइके के साथ दुर्व्यवहार किया और जब वह समारोह से बाहर निकल रहे थे तो दिनेश ने दंपति पर धारदार हथियार से वार कर दिया.

अस्पताल में भर्ती कराए गए उइके
अधिकारी ने आगे बताया कि उइके के घायल होने के कारण उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है जबकि दिनेश पाटिल के खिलाफ भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 307 (हत्या का प्रयास) और 324 (जानबूझकर खतरनाक हथियारों या साधनों से चोट पहुंचाना) के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है. 

ये भी पढ़ें-  Maharashtra: पूर्व कृषि मंत्री दादा भुसे का विवादित बयान, बोले- 'किसान को 2 रुपये भी मिले तो बुराई नहीं'

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UCC पर शिवसेना नेता संजय निरुपम का बड़ा दावा, 'ये किसी धर्म के खिलाफ...'
UCC पर शिवसेना नेता संजय निरुपम का बड़ा दावा, 'ये किसी धर्म के खिलाफ...'
नासिक के ‘गॉडमैन’ अशोक खरात के ठगी से जुटाए गए पैसों का क्या हुआ? ED कसेगी शिकंजा
नासिक के ‘गॉडमैन’ अशोक खरात के ठगी से जुटाए गए पैसों का क्या हुआ? ED कसेगी शिकंजा
महाराष्ट्र के ठाणे में बड़ा हादसा, सीमेंट मिक्सर और टैक्सी की भीषण टक्कर में 10 लोगों की मौत
महाराष्ट्र के ठाणे में बड़ा हादसा, सीमेंट मिक्सर और टैक्सी की भीषण टक्कर में 10 लोगों की मौत
केयरटेकर को किया बंद, सुरक्षाकर्मी को काटा...पुणे में रेस्क्यू संस्था से 13 बांग्लादेशी लड़कियां फरार
केयरटेकर को किया बंद, सुरक्षाकर्मी को काटा...पुणे में रेस्क्यू संस्था से 13 बांग्लादेशी लड़कियां फरार

वीडियोज

Saharanpur में बड़ा हादसा, 5 गाड़ियों की टक्कर, कई घायल | ABP NEWS
US Iran Peace Talk Update: फिर बम बरसेंगे या बातचीत का नया रास्ता खुलेगा? | Iarael | Ceasefire |News
Sandeep Chaudhary : शांतिवार्ता फेल...Trump करने लगे जंग की तयारी? |US Iran Peace Talks | Pak
US Iran Peace Talk Update: बातचीत के बीच क्यों भागे JD Vance? बड़ा खुलासा! | Iarael | Ceasefire | US
Janhit: 21 घंटे की वार्ता फेल, क्या अब बारूद बोलेगा?| Iran US Peace Talk | Islamabad | Hormuz

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राज्यसभा उपसभापति चुनाव पर सियासी संग्राम, 17 अप्रैल को फैसला, क्या बनेगी सहमति या होगा मुकाबला
राज्यसभा उपसभापति चुनाव पर सियासी संग्राम, 17 अप्रैल को फैसला, क्या बनेगी सहमति या होगा मुकाबला
नोएडा में श्रमिक प्रदर्शन के बीच कैसे भड़की हिंसा? पुलिस कमिश्नर ने किया बड़ा दावा, अब तक हुआ ये एक्शन
नोएडा में श्रमिक प्रदर्शन के बीच कैसे भड़की हिंसा? पुलिस कमिश्नर ने किया बड़ा दावा, अब तक हुआ ये एक्शन
Bhooth Bangla Box Office: 'भूत बंगला' से अक्षय-प्रियदर्शन रच सकते हैं इतिहास? 16 साल बाद जोड़ी को मिल सकती है सबसे बड़ी ओपनिंग!
'भूत बंगला' से अक्षय-प्रियदर्शन की जोड़ी रचेगी इतिहास? 16 साल बाद मिलेगी सबसे बड़ी ओपनिंग!
IPL 2026 : मुंबई इंडियंस को हराकर आरसीबी ने पॉइंट टेबल में कहां पहुंची, जानिए कौन टॉप पर
IPL 2026 : मुंबई इंडियंस को हराकर आरसीबी ने पॉइंट टेबल में कहां पहुंची, जानिए कौन टॉप पर
इधर ईरान के होर्मुज की ट्रंप ने की नाकाबंदी, इजरायल की सीजफायर तोड़ने की धमकी, उधर रूस उठाने जा रहा बड़ा कदम
इधर ईरान के होर्मुज की ट्रंप ने की नाकाबंदी, इजरायल की सीजफायर तोड़ने की धमकी, उधर रूस उठाने जा रहा बड़ा कदम
Noida Protest Live: नोएडा में कैसे फैली आग? पुलिस कमिश्नर ने किया ये दावा, अखिलेश यादव बोले- झूठ बोलने में सरकार नंबर 1
नोएडा में कैसे फैली आग? पुलिस कमिश्नर ने किया ये दावा, अखिलेश यादव बोले- झूठ बोलने में सरकार नंबर 1
Bengal SIR: बंगाल में 34 लाख मतदाता नहीं डाल पाएंगे वोट, SC का राहत से इनकार, ममता को लग सकता है झटका
बंगाल में 34 लाख मतदाता नहीं डाल पाएंगे वोट, SC का राहत से इनकार, ममता को लग सकता है झटका
अरविंद केजरीवाल हाई कोर्ट में खुद बने अपने 'वकील', सभी पक्षों की जिरह के बाद फैसला सुरक्षित
अरविंद केजरीवाल हाई कोर्ट में खुद बने अपने 'वकील', सभी पक्षों की जिरह के बाद फैसला सुरक्षित
Embed widget