एक्सप्लोरर

मुंबई के विक्रोली में भारी बारिश के बीच लैंडस्लाइड, पहाड़ के किनारे वाला घर ढहा, पिता-बेटी की मौत

Mumbai Vikhroli Landslide: विक्रोली में भारी बारिश के बीच भूस्खलन से एक घर ढह गया, जिसमें पिता और बेटी की मौत हो गई. मां और एक बेटा घायल हैं. BMC ने पहले ही सुरक्षित स्थानों पर जाने की चेतावनी दी थी.

मुंबई में भारी बारिश का सिलसिला लगातार जारी है. इस बीच विक्रोली इलाके में शुक्रवार (15 अगस्त) की रात लैंडस्लाइड आने से बड़ा हादसा हो गया. बारिश के चलते विक्रोली में लैंडस्लाइड के बीच पहाड़ी के पास बना एक घर ढह गया, जिसमें दो लोगों की मौत हो गई है. बाकी घायलों को राजवाड़ी अस्पताल भेजा गया है.

हादसा देर रात करीब 2.00 बजे हुआ. विक्रोली पार्क साइट के वर्षा नगर एरिया में बनी जनकल्याण सोसाइटी में एक घर ढह गया. तेज बरसात के कारण मिश्रा परिवार का घर पहाड़ के किनारे था, जो गिर गया. एक ही परिवार के 2 लोगों की मौत से दहशत फैल गई. मरने वालों में पिता और बेटी शामिल हैं. 

पहाड़ी से भारी मात्रा में गिरे पत्थर
रेस्क्यू टीम ने जानकारी दी कि पहाड़ी से भारी मात्रा में मिट्टी और पत्थर नीचे गिरे, जिसमें चार लोग दब गए थे. सभी को अस्पताल पहुंचाया गया. दो की मौत हो गई और दो लोगों का इलाज जारी है. मरने वालों में 19 वर्षीय शालू मिश्रा और 50 वर्षीय पिता सुरेश मिश्रा शामिल हैं. वहीं, 45 वर्षीय आरती मिश्रा और 20 साल के ऋतुराज घायल हैं, जिनका रजवाड़ी अस्पताल में इलाज चल रहा है. 

टीम ने बताया कि अब मलबे में कोई फंसा नहीं है. सारा मलबा हटाया जाएगा. वहीं, BMC ने इस तरह के इलाको में रहने वालों को पहले ही चेतावनी दी थी. BMC ने स्थानीय लोगों को बताया था कि जब तक मॉनसून चल रहा है, कुछ समय के लिए कहीं और शिफ्ट हो जाएं. 

मुंबई में बारिश की ऑरेंज अलर्ट
मुंबई शहर में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है. मुंबई पुलिस ने भी इसकी जानकारी सार्वजनिक करते हुए लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है. मुंबई पुलिस ने एक्स हैंडल पर लिखा है, "मुंबई में भारी बारिश हो रही है और ऑरेंज अलर्ट लागू है. कई इलाकों में जलभराव और दृश्यता कम होने की सूचना मिली है. मुंबईवासियों को सलाह दी जाती है कि वे अनावश्यक यात्रा न करें और बाहर निकलते समय सावधानी बरतें."

इसके अलावा, यह भी बताया गया है कि पुलिस को हाई अलर्ट पर रहने के निर्देश दिए गए हैं और पुलिस की टीम मुंबईवासियों की मदद के लिए पूरी तरह तैयार है. किसी भी आपात स्थिति में, 100/112/103 पर डायल करें.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

उद्धव ठाकरे के सांसदों के बाद नगरसेवकों के भागने का डर? आदित्य ठाकरे ने ली तत्काल बैठक, दी यह सलाह
उद्धव ठाकरे के सांसदों के बाद नगरसेवकों के भागने का डर? आदित्य ठाकरे ने ली तत्काल बैठक, दी यह सलाह
महाराष्ट्र में झोपड़ियों पर सरकार का बड़ा फैसला, 3 महीने में सर्वे; पात्र लोगों को मिलेगा घर
महाराष्ट्र में झोपड़ियों पर सरकार का बड़ा फैसला, 3 महीने में सर्वे; पात्र लोगों को मिलेगा घर
Maharashtra News: मॉल में चलने वाले गेमिंग जोन रडार पर, फायर ऑडिट के साथ होगी सरप्राइज चेकिंग
महाराष्ट्र: मॉल में चलने वाले गेमिंग जोन रडार पर, फायर ऑडिट के साथ होगी सरप्राइज चेकिंग
NDA में शामिल हुए बिना भी BJP को फायदा पहुंचाएंगे शरद पवार? जानें अंदर की बात
NDA में शामिल हुए बिना भी BJP को फायदा पहुंचाएंगे शरद पवार? जानें अंदर की बात

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain
UP Election 2027: रोजगार और महंगाई के मुद्दे छोड़ 'सनातन' पर होगा यूपी चुनाव? | Akhilesh Yadav
PM Modi in Australia: Melbourne में पीएम ने गिनाईं भारत की उपलब्धियां | Operation Sindoor |

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM मोदी के पीछे खड़ी लड़की ने ऐसा क्या किया इशारा, पलटकर देखने लगे प्रधानमंत्री, रिएक्शन वायरल
PM मोदी के पीछे खड़ी लड़की ने ऐसा क्या किया इशारा, पलटकर देखने लगे प्रधानमंत्री, रिएक्शन वायरल
ड्रग्स नेटवर्क मामले में जीतू पटवारी के भाई से पुलिस ने घंटों की पूछताछ, कांग्रेस ने लगाए आरोप
ड्रग्स नेटवर्क मामले में जीतू पटवारी के भाई से पुलिस ने घंटों की पूछताछ, कांग्रेस ने लगाए आरोप
Monsoon Update: बारिश ने पूरे देश को रुलाया ! दिल्ली, यूपी, हिमाचल समेत देश में कितने लोगों की हुई मौत? जानें
बारिश ने पूरे देश को रुलाया ! दिल्ली, यूपी, हिमाचल समेत देश में कितने लोगों की हुई मौत? जानें
Thursday Box Office Collection: गुरुवार को 'वेलकम टू द जंगल' हुई 125 करोड़ के पार, 'अल्फा' की घटी कमाई, जानें- बाकी फिल्मों का कलेक्शन
गुरुवार को 'वेलकम टू द जंगल' हुई 125 करोड़ के पार, 'अल्फा' की घटी कमाई, जानें- कलेक्शन
Share Market Today: IT शेयरों में जोरदार खरीदारी, सेंसेक्स 694.83 अंक और निफ्टी 195.95 अंक चढ़कर खुला, जानें बाजार में क्यों लौटी रौनक
Share Market Today: IT शेयरों में जोरदार खरीदारी, सेंसेक्स 694.83 अंक और निफ्टी 195.95 अंक चढ़कर खुला, जानें बाजार में क्यों लौटी रौनक
VIDEO: शपूर जादरान की आखिरी विदाई में छलके आंसू, राशिद खान बोले- 'तुम्हारे बिना जिंदगी पहले जैसी नहीं रहेगी'
VIDEO: शपूर जादरान की आखिरी विदाई में छलके आंसू, राशिद खान बोले- 'तुम्हारे बिना जिंदगी पहले जैसी नहीं रहेगी'
Explained: पहले हरदीप सिंह पुरी ने कहा- 'सब ठीक', फिर नितिन गडकरी ने माना- 'माइलेज घटेगा', आखिर क्या है सच?
पहले हरदीप सिंह पुरी ने कहा- 'सब ठीक', फिर गडकरी ने माना- 'माइलेज घटेगा', आखिर क्या है सच?
Big Bash League: चेन्नई में होगा बिग बैश लीग का मैच, पीएम मोदी ने किया ऐलान, स्टीव वॉ संग मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पहुंचे
चेन्नई में होगा बिग बैश लीग का मैच, पीएम मोदी ने किया ऐलान, स्टीव वॉ संग मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पहुंचे
Embed widget