एक्सप्लोरर

Mumbai: शराब के नशे में धुत 3 महिलाओं ने पुलिसकर्मियों पर हमला कर फाड़ी यूनिफॉर्म, पहुंचीं हवालात

Women Attacked Mumbai Cops: मुंबई की सड़कों पर पुलिस के साथ हाथापाई करती और उनसे उलझती हुई तीन महिलाओं का वीडियो सामने आया है. यह घटना के रात के वक्त हुई है.

Maharashtra News: मुंबई (Mumbai) में पार्टी करके बार से वापस घर जा रही तीन महिलाएं इतने नशे (Inebriated State) में थीं कि उन्होंने पुलिसकर्मियों से ही हाथापाई कर दी. इतना ही नहीं उनके यूनिफॉर्म भी फाड़ दिए.  यह घटना विरार के गोकुल इलाके के एक रेस्तरां-बार के बाहर हुई. घटना के बाद तीनों महिलाओं को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया और न्यायिक हिरासत में भेज दिया है.. 

एनडीटीवी की रिपोर्ट के मुताबिक इन महिलाओं का बार में ही कुछ अन्य ग्राहकों के साथ बहस हो रहा था. इसके बाद किसी ने पुलिस को इसकी जानकारी दी. उन्हें बताया गया कि कुछ महिलाएं बार के बाहर हंगामा कर रही हैं. पुलिस मौके पर पहुंची और मामले को शांत कराने की कोशिश करने लगी. तीनों महिलाओं की पहचान पूनम, काव्या और अश्विनी के रूप में हुई है. 

महिला कॉन्स्टेबल का फाड़ा यूनिफॉर्म
हालांकि नशे में धुत महिलाएं पुलिस अधिकारियों से भी बहस करने लगीं, इस बीच उन्होंने एक महिला कॉन्स्टेबल के हाथ में न केवल काटा बल्कि उनके यूनिफॉर्म को भी फाड़ दिया. एक अन्य पुलिस कॉन्स्टेबल के सिर पर हमला किया और उनकी कलाई पर भी काट लिया. हालांकि इस बीच एक लड़की ने उन्हें शांत करने की कोशिश की. यह लड़की उन तीनों की दोस्त थी.

बार से सीधे पहुंचीं जेल
पुलिसकर्मियों के साथ अभद्रता और हमला करने के आरोप में तीनों महिलाओं को गिरफ्तार कर लिया गया है. सभी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. इस घटना का वीडियो भी सामने आया है जिसमें तीनों महिलाएं पुलिसकर्मियों से उलझती और उनपर हमला करती दिख रही हैं. यह इस तरह की पहली घटना नहीं है. पहले भी ऐसी घटना आई है जिसमें नशे में धुत महिलाएं या पुरुष राहगीरों से बहस करते और मारपीट करते देखे गए हैं. सार्वजनिक स्थान पर ऐसी हरकत करने पर उनके खिलाफ कार्रवाई भी की गई है

य़े भी पढ़ें- 'करण पवार के खिलाफ जीत सुनिश्चित, केवल मार्जिन कम', जलगांव सीट को लेकर मंत्री गुलाबराव का दावा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP की टीम बनने पर अभिजीत दीपके बोले, 'सबसे बड़ी चुनौती...'
CJP की टीम बनने पर अभिजीत दीपके बोले, 'सबसे बड़ी चुनौती...'
तरुण तेजपाल की सजा पर वकील उज्ज्वल निकम बोले, 'पीड़िता का...'
तरुण तेजपाल की सजा पर वकील उज्ज्वल निकम बोले, 'पीड़िता का...'
क्या सुनेत्रा पवार के संकटमोचक बनेंगे प्रशांत किशोर! मुंबई में मुलाकात के क्या मायने?
क्या सुनेत्रा पवार के संकटमोचक बनेंगे प्रशांत किशोर! मुंबई में मुलाकात के क्या मायने?
महाराष्ट्र: डॉक्टरों की हड़ताल पर बॉम्बे हाईकोर्ट सख्त, तुरंत काम पर लौटने का आदेश
महाराष्ट्र: डॉक्टरों की हड़ताल पर बॉम्बे हाईकोर्ट सख्त, तुरंत काम पर लौटने का आदेश

वीडियोज

Jannat Zubair ने Elvish Yadav संग Dating Rumours पर तोड़ी चुप्पी, बताया रिश्ते का सच
Prince Narula ने Shivangi-Harshad की Bonding को बताया 'Nibba Nibbi Wala Pyaar'
Shreya Kalra की Controversies ने मचाया बवाल, फिर भी बनीं Lock Upp 2 की Winner
Dipika Kakar हुईं Emotional, Cancer Treatment के दौरान बोलीं- अभी हिम्मत नहीं हार सकती
Mannat: 😱Vikrant की याददाश्त हुई वापस, Dhairya को बेनकाब करने के लिए छुपाया सच। #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM मोदी, राहुल गांधी, अभिजीत दीपके..., Gen-G के लोकप्रिय नेता कौन, सर्वे ने चौंकाया
PM मोदी, राहुल गांधी, अभिजीत दीपके..., Gen-G के लोकप्रिय नेता कौन, सर्वे ने चौंकाया
CJP की टीम बनने पर अभिजीत दीपके बोले, 'सबसे बड़ी चुनौती...'
CJP की टीम बनने पर अभिजीत दीपके बोले, 'सबसे बड़ी चुनौती...'
बारिश में राहुल-प्रियंका की बातचीत, अमित शाह खुद थामे दिखे छाता
बारिश में राहुल-प्रियंका की बातचीत, अमित शाह खुद थामे दिखे छाता
पाकिस्तानी क्रिकेटर पर लगा 2 साल का बैन, जानिए क्यों मिली इतनी बड़ी सजा
पाकिस्तानी क्रिकेटर पर लगा 2 साल का बैन, जानिए क्यों मिली इतनी बड़ी सजा
गृह मंत्री अमित शाह से मिले TMC के 3 बागी मुस्लिम सांसद, की ये बड़ी मांग
गृह मंत्री अमित शाह से मिले TMC के 3 बागी मुस्लिम सांसद, की ये बड़ी मांग
'अपनी आत्मा बेची', 'गोलमाल' एक्ट्रेस के ऊपर था 1 करोड़ का लोन, चुकाने के लिए करनी पड़ी सी ग्रेड फिल्में
'गोलमाल' एक्ट्रेस के ऊपर था 1 करोड़ का लोन, चुकाने के लिए करनी पड़ी सी ग्रेड फिल्में
अभिजीत दीपके ने CJP में रखा ये बड़ा पद, 13 नेताओं को क्या मिला?
अभिजीत दीपके ने CJP में रखा ये बड़ा पद, 13 नेताओं को क्या मिला?
तरुण तेजपाल को 10 साल की सजा, रेप केस में हाई कोर्ट ने पलटा फैसला
तरुण तेजपाल को 10 साल की सजा, रेप केस में हाई कोर्ट ने पलटा फैसला
Embed widget