एक्सप्लोरर

Mumbai Terrorist Attack: मुंबई हमले की 14वीं बरसी आज, शहीदों के परिजनों ने कहा- 'भुलाया नहीं जा सकता वो काला दिन'

26/11 Mumbai Attack: 26/11 Terror Attacks: 26 नवंबर 2008 को मुंबई में पाकिस्तानी आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा के दस आतंकियों ने हमला किया था. शहीदों के परिजनों ने कहा वो दहशत भरी रात आज भी याद है.

26/11 Mumbai Attack: मुंबई में 14 साल पहले 26 नवंबर को भारत ने सबसे भयानक आतंकवादी हमलों में से एक को देखा था. आज भारत के इतिहास में सबसे भयानक आतंकवादी हमले की बरसी है, जिसमें कई लोग मारे गए और कई घायल हुए थे. वहीं आतंकी हमले की 14वीं बरसी पर शहीदों के परिजनों ने उन्हें याद किया और कभी न भूलने वाली घटना की भयावह यादों को ताजा किया. मुंबई पुलिस के कांस्टेबल जयवंत पाटिल की भतीजी का कहना है कि आतंकी हमले से हुए नुकसान को वह अब भी नहीं भूल सकती हैं.

मुंबई पुलिस कांस्टेबल जयवंत पाटिल की भतीजी दिव्या पाटिल ने बताया "मैंने अपने चाचा जयवंत पाटिल को खो दिया. कई साल बीत चुके हैं और हम अभी भी इसे भूल नहीं सकते हैं, लेकिन सरकार ने कम से कम बहुत सी चीजों को याद रखा है, जो हमारे लिए एक सकारात्मक नोट है."

परिजनों ने कहा
वहीं पुलिस अधिकारी विजय सालस्कर की बेटी दिव्या सालस्कर ने मुंबई को झकझोर देने वाली घटना की यादों के बारे में बात करते हुए मुंबई के लोगों की प्रशंसा की और कहा कि शहर के लोगों ने बहुत प्यार और करुणा दी है, जिससे वह और उनकी मां जीवित हैं. "मैं इसे याद नहीं रखने की कोशिश करती हूं, लेकिन निश्चित रूप से यह हर जगह है, शहर के लोगों ने बहुत प्यार और करुणा दी है जो मुझे और मेरी मां को हर दिन जीवित रखती है."

डिप्टी सीएम ने दी श्रद्धांजलि
इससे पहले एनसीपी सांसद सुप्रिया सुले ने मुंबई आतंकी हमले की 14वीं बरसी पर मुंबई में तुकाराम ओंबले स्मारक पर श्रद्धांजलि अर्पित की. गेटवे ऑफ इंडिया और ताज होटल के बाहर शहीदों को श्रद्धांजलि देने के लिए महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस भी शामिल हुए. 2008 में लश्कर-ए-तैयबा के 10 आतंकवादियों (एलईटी) ने 12 समन्वित गोलीबारी और बमबारी हमलों को अंजाम दिया, जिसमें कम से कम 166 लोग मारे गए और 300 घायल हुए थे.

यह भी पढ़ें:

Maharashtra: मनसे नेताओं की गुंडागर्दी, मराठी गाना न बजाने पर की होटल मैनेजर की पिटाई

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

महाराष्ट्र में बस और बाइक की भीषण टक्कर, दो युवकों की मौत
महाराष्ट्र में बस और बाइक की भीषण टक्कर, दो युवकों की मौत
पुणे: केंद्र सरकार की लाइब्रेरी में उमर खालिद की किताब होने पर विवाद, उठाया गया यह कदम
पुणे: केंद्र सरकार की लाइब्रेरी में उमर खालिद की किताब, खड़ा हुआ विवाद
महाराष्ट्र: चाचा के 15 तोले गहने चुराकर खरीदी थार, फिर उन्हें पूजा में बुलाया, गिरफ्तार
महाराष्ट्र: चाचा के 15 तोले गहने चुराकर खरीदी थार, फिर उन्हें पूजा में बुलाया, गिरफ्तार
'PoK के लोग भी भारत में...', फारूक अब्दुल्ला के बयान पर बोले सीएम फडणवीस
'PoK के लोग भी भारत में...', फारूक अब्दुल्ला के बयान पर बोले सीएम फडणवीस

वीडियोज

Sansani: दरिंदे पति ने हैवानियत की सारी हदें की पार!
Mallikarjun Kharge Statement: खरगे का विवादित बयान..सियासत में उबाल | Congress | Bihar | Patna
Mallikarjun Kharge Statement: कांग्रेस 'बाप' तक क्यों पहुंच गई? | Bihar News | Patna | Janhit
Anant Singh Inside Story: अनंत सिंह ने क्यों कहा JDU खत्म? | Nitish Kumar | Mokama | Bihar
Sandeep Chaudhary: रामलीला मैदान रैली पर बवाल..लोकतंत्र का है सवाल? | Congress Rally | INDIA Bloc

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सही वक्त पर...' PM मोदी के पिता पर खरगे की आपत्तिजनक टिप्पणी पर बोले नितिन गडकरी
'सही वक्त पर...' PM मोदी के पिता पर खरगे की आपत्तिजनक टिप्पणी पर बोले नितिन गडकरी
पुणे: केंद्र सरकार की लाइब्रेरी में उमर खालिद की किताब होने पर विवाद, उठाया गया यह कदम
पुणे: केंद्र सरकार की लाइब्रेरी में उमर खालिद की किताब, खड़ा हुआ विवाद
CJP नेताओं को सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जज ने बताया 'कायर', कहा- 'जेल जाने से...'
CJP नेताओं को सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जज ने बताया 'कायर', कहा- 'जेल जाने से...'
फिल्मों से संन्यास लेने के बाद क्या कर रही हैं 'गजनी' फेम असीन? पति राहुल बोले- बेटी को नहीं देखने देतीं मोबाइल-टीवी
फिल्मों से संन्यास लेने के बाद क्या कर रही हैं 'गजनी' फेम असीन? पति राहुल ने किया खुलासा
देवदत्त पडिक्कल 199 पर आउट, अंपायर के कारण 'डबल सेंचुरी' से चूके
देवदत्त पडिक्कल 199 पर आउट, अंपायर के कारण 'डबल सेंचुरी' से चूके
बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान 'अर्नब', हाई अलर्ट पर भारत, इन राज्यों में दिखेगा असर
बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान 'अर्नब', हाई अलर्ट पर भारत, इन राज्यों में दिखेगा असर
'कंप्यूटर जातिवादी नहीं है', वोटर लिस्ट की गलती पर चुनाव आयोग की सफाई
'कंप्यूटर जातिवादी नहीं है', वोटर लिस्ट की गलती पर चुनाव आयोग की सफाई
घंटों बाद मां से मिला बिछड़ा हाथी का बच्चा, भावुक कर देगा वायरल वीडियो
घंटों बाद मां से मिला बिछड़ा हाथी का बच्चा, भावुक कर देगा वायरल वीडियो
Embed widget