एक्सप्लोरर

मुंबई में पिता कर रहा था कई महीनों से अपनी ही दो नाबालिग बेटियों का रेप, पुलिस तलाश में जुटी

Mumbai Rape Case: मुंबई में एक पिता पर अपनी दो नाबालिग बेटियों के साथ रेप करने का आरोप लगा है, जिसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है.

Mumbai Rape News: मुंबई की समता नगर पुलिस स्टेशन में एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसे सुनकर हर कोई सन्न है. पुलिस ने बताया कि यहां एक पिता के खिलाफ पिछले छह महीनों से अपनी 10 और 8 साल की दो नाबालिग बेटियों का रेप करने का मामला सामने आया है. पुलिस ने पिता के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश में जुट गई है. आरोपी पिता मामला दर्ज होने के बाद से फरार है.

मां की शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपी पिता के खिलाफ बीएनएस की धारा 65,65(2),126 (2), 351 (2), 74,75 और पोक्सो की धारा 10 और 6 के तहत FIR दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

दोनों लड़कियों का करता था रेप
समता नगर पुलिस ने बताया कि जांच के दौरान और पूछताछ में हमें बताया गया कि जब भी लड़की की मां काम पर जाती थी तो आरोपी पिता घर का दरवाजा बंद कर लेता था और दोनों लड़कियों का रेप करता था, नवंबर 2024 से लड़कियों के साथ रेप कर रहा था और धमकी देता था कि अगर उन्होंने किसी को कुछ भी बताया तो वह उन्हें और उनकी मां को मार डालेगा.

मां ने मामला कराया दर्ज
दो लड़कियों ने अपने पिता के रेप की बातें अपनी मां को बताई, जिसके बाद उन्होंने नजदीकी समता नगर पुलिस स्टेशन में संपर्क किया और मामला दर्ज कराया.

हाल ही में मुंबई के धारावी में भी ऐसा मामला सामने आया था, जहां एक पिता पर उसकी 15 वर्षीय बेटी के साथ पिछले एक महीने से रेप करने का आरोप लगा था. आरोपी पिता को धारावी पुलिस ने मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया गया था.

धारावी पुलिस स्टेशन ने आरोपी पिता के खिलाफ BNS की धारा 63, 64(2)(च), 64(2)(झ), 64(2)(ड), 65, 351(2) और पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया था और आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया था, जहां कोर्ट ने 13 मई तक पुलिस कस्टडी में भेज दिया था.

ये भी पढ़ें: राज ठाकरे से शिवसेना यूबीटी के गठबंधन पर संजय राउत का चौंकाने वाला दावा, 'कोई अंदाजा नहीं है कि...'

About the author सूरज ओझा

सूरज ओझा 2021 से एबीपी न्यूज से जुड़े हैं. अंडरवर्ल्ड, साइबर जगत से जुड़े मामलों और केंद्रीय एजेंसियों द्वारा जांच किए जाने वाले संवेदनशील केसों पर बारीकी से नजर रखते हैं. लॉरेंस बिश्नोई गैंग, आतंकी संगठन आईएसआईएस, जैश-ए-मोहम्मद और अन्य आतंकवादी संगठनों से जुड़ी खबरें भी कवर करते रहे हैं. पत्रकारिता करियर के दौरान तीन क्षेत्रीय न्यूज़ चैनलों और दो राष्ट्रीय न्यूज़ चैनलों में काम किया है. इसके अलावा टैब्लॉयड और ब्रॉडशीट अख़बारों में भी काम करने का अनुभव रहा है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'तुमसा कोई झूठा और बेईमान नहीं...', पुणे में राहुल गांधी के मंच से बोलीं नेहा राठौर
'तुमसा कोई झूठा और बेईमान नहीं...', पुणे में राहुल गांधी के मंच से बोलीं नेहा राठौर
महाराष्ट्र: CJP के फाउंडर अभिजीत दीपके पर केस दर्ज, क्या हैं आरोप?
महाराष्ट्र: CJP के फाउंडर अभिजीत दीपके पर केस दर्ज, क्या हैं आरोप?
'राहुल गांधी से डरी BJP, पुणे में कार्यक्रम कर रही बाधित', बोले रोहित पवार
'राहुल गांधी से डरी BJP, पुणे में कार्यक्रम कर रही बाधित', बोले रोहित पवार
संभाजीनगर: iPhone नहीं बल्कि इस वजह से उजड़ा परिवार, पुलिस का चौंकाने वाला दावा
संभाजीनगर: iPhone नहीं बल्कि इस वजह से उजड़ा परिवार, पुलिस का चौंकाने वाला दावा

वीडियोज

यूपी पुलिस का एक्सपर्ट गालीबाज अफसर !
राखी से पहले लुधियाना में बड़ी कार्रवाई, गंदगी में बन रही थीं मिठाइयां!
UP से Bengaluru तक सड़कें बेहाल! आखिर कब सुधरेगी हालत?
एथेनॉल की कीमत...चीनी पर असर?
Akhilesh Yadav के चवन्नी वाले बयान से बवाल,Jayant ही नहीं अब जाट के सम्मान पर बात !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भूकंप के झटकों से दहला जापान, 5.9 की तीव्रता से कांप उठा टोक्यो
भूकंप के झटकों से दहला जापान, 5.9 की तीव्रता से कांप उठा टोक्यो
यूपी में मायावती का मंदिर बनाने की मांग, BSP सुप्रीमो को लिखा प्रार्थना पत्र
यूपी में मायावती का मंदिर बनाने की मांग, BSP सुप्रीमो को लिखा प्रार्थना पत्र
निरहुआ ने बताया फैन ने काट लिया था हाथ, तो रानी चटर्जी-रवि किशन पर बरसे थे पत्थर
निरहुआ ने बताया फैन ने काट लिया था हाथ, तो रानी चटर्जी-रवि किशन पर बरसे थे पत्थर
किस चैनल पर होगा दलीप ट्रॉफी के मैच का लाइव प्रसारण? जानिए डिटेल्स
किस चैनल पर होगा दलीप ट्रॉफी के मैच का लाइव प्रसारण? जानिए डिटेल्स
'छात्रों को पीटे जाने की घटना शर्मनाक', बाबूलाल मरांडी का सोरेने सरकार पर हमला
'छात्रों को पीटे जाने की घटना शर्मनाक', बाबूलाल मरांडी का सोरेने सरकार पर हमला
'मनुस्मृति में यह शर्मनाक है कि महिला को पिता, पति और...', राहुल गांधी का बड़ा बयान
'मनुस्मृति में यह शर्मनाक है कि महिला को पिता, पति और...', राहुल गांधी का बड़ा बयान
कैटरिंग कर्मचारियों की बिगड़ी तबियत, अपनी ही शादी में डॉक्टर बनी दुल्हन
कैटरिंग कर्मचारियों की बिगड़ी तबियत, अपनी ही शादी में डॉक्टर बनी दुल्हन
देर तक रोककर रखते हैं टॉयलेट, शरीर में ये हो सकती हैं दिक्कतें
देर तक रोककर रखते हैं टॉयलेट, शरीर में ये हो सकती हैं दिक्कतें
Embed widget