एक्सप्लोरर

मुंबई 'स्पा' मर्डर केस में बड़ा खुलासा, पांच व्यक्ति गिरफ्तार, जानें गुरु वाघमारे हत्याकांड की पूरी कहानी

Mumbai Spa Murder Case: मुंबई के 'स्पा' में मर्डर मामले में पुलिस ने पांच लोगों को गिरफ्तार किया है. इस दौरान पुलिस ने बताया कि वाघमारे ने 22 लोगों के नाम अपनी जांघ पर गुदवाए थे.

Guru Waghmare Murder News: मुंबई के वर्ली इलाके में एक ‘स्पा’ में ‘हिस्ट्रीशीटर’ की हत्या के सिलसिले में पुलिस ने पांच व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार किये गए व्यक्तियों में स्पा का मालिक और राजस्थान के कोटा के तीन लोग शामिल हैं. अधिकारियों ने गुरूवार को यह जानकारी दी.

पुलिस ने किया चौंकाने वाला दावा
अधिकारियों ने बताया कि मंगलवार-बुधवार की दरम्यानी रात दो लोगों ने गुरु वाघमारे (52) की हत्या स्पा के अंदर कर दी. उन्होंने बताया कि वाघमारे खुद को पुलिस का खबरी और सूचना का अधिकार कार्यकर्ता बताता था, हालांकि उसके खिलाफ बलात्कार और जबरन वसूली समेत कई मामले दर्ज थे.

पुलिस ने बताया कि वाघमारे ने ऐसे 22 लोगों के नाम गुदवाए थे, जो उसे नुकसान पहुंचा सकते थे. एक अधिकारी ने बताया कि पोस्टमार्टम के दौरान पता चला कि उसने अपनी जांघों पर अपने संभावित दुश्मनों के नाम गुदवाये हुए थे. एक अधिकारी ने बताया, 'वर्ली पुलिस ने स्पा के मालिक को पकड़ लिया है.'

उन्होंने बताया कि शहर पुलिस की अपराध शाखा ने पालघर जिले के नालासोपारा से 26 वर्षीय मोहम्मद फिरोज अंसारी और राजस्थान के कोटा से साकिब अंसारी को दो अन्य संदिग्धों के साथ गिरफ्तार किया है.

पुलिस अधिकारी ने कहा, 'यह सुपारी देकर हत्या कराने का मामला है. स्पा मालिक ने कथित तौर पर आरोपियों को वाघमारे की हत्या करने की सुपारी दी थी.' मामले के विवरण के अनुसार, मुंबई के विले पार्ले का रहने वाला वाघमारे नियमित रूप से वर्ली नाका स्थित स्पा में जाता था और वहां काम करने वाले लोग उसे जानते थे.

पुलिस ने बताया कि मंगलवार शाम को जब वाघमारे स्पा गया, तो उसकी 21 वर्षीय महिला मित्र और तीन पुरुष मित्रों ने पार्टी देने के लिए कहा, क्योंकि उसने हाल ही में अपना जन्मदिन मनाया था. पुलिस ने बताया कि इसके बाद पांच लोगों का समूह पार्टी के लिए सायन के एक होटल में गया. पुलिस ने बताया कि मंगलवार रात करीब 12.30 बजे वे सभी स्पा में वापस आए. पुलिस ने बताया कि कुछ देर बाद तीनों लोग चले गए, जबकि वाघमारे और उसकी महिला मित्र वहीं रुक गए.

पुलिस ने बताया कि करीब दो घंटे बाद दो अलग-अलग लोग स्पा में आए और वाघमारे पर धारदार हथियारों से हमला किया. पुलिस ने बताया कि घटना की जानकारी करीब 2.30 बजे वर्ली पुलिस को दी गई. पुलिस मौके पर पहुंची और वाघमारे को खून से लथपथ पाया. उसका गला रेता गया था. पुलिस ने बताया कि पीड़ित के खिलाफ कम से कम 10 मामले दर्ज थे, जिनमें मुलुंड पुलिस थाने में दर्ज बलात्कार का मामला भी शामिल है.

ये भी पढ़ें: महाराष्ट्र में सीएम शिंदे ने महिलाओं को दिया एक और तोहफा, मुफ्त में मिलेंगे इतने सिलेंडर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

महाराष्ट्र: नासिक और पालघर भूकंप के झटकों से दहला, रिक्टर स्केल पर 3.1 दर्ज की गई तीव्रता
महाराष्ट्र: नासिक और पालघर भूकंप के झटकों से दहला, रिक्टर स्केल पर 3.1 दर्ज की गई तीव्रता
TET पेपर लीक केस का मुख्य आरोपी गिरफ्तार, बिहार से दोबाचा मास्टरमाइंड बिजेंद्र कुमार गुप्ता
TET पेपर लीक केस का मुख्य आरोपी गिरफ्तार, बिहार से दोबाचा मास्टरमाइंड बिजेंद्र कुमार गुप्ता
CJP की मांग पर रामदास अठावले का बड़ा बयान, 'धर्मेंद्र प्रधान अगर इस्तीफा भी दे देते हैं तो...'
CJP की मांग पर रामदास अठावले का बड़ा बयान, 'धर्मेंद्र प्रधान अगर इस्तीफा भी दे देते हैं तो...'
सोनम वांगचुक के अनशन खत्म करने पर संजय राउत का बड़ा बयान, 'अगर तोड़ना ही था तो...'
सोनम वांगचुक के अनशन खत्म करने पर संजय राउत का बड़ा बयान, 'अगर तोड़ना ही था तो...'

वीडियोज

Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—
Udne ki Asha: Renuka को चौखट पर देख हक्के-बक्के रहे Sachin-Sailee, बीते दुखों की यादें ताजा
Badshah-Isha Rikhi के Viral Post ने बढ़ाई हलचल, क्या शादी में सब कुछ ठीक नहीं?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पेपर लीक पर देशभर में उबाल, राजस्थान से यूपी तक जोरदार प्रदर्शन, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग
पेपर लीक पर देशभर में उबाल, राजस्थान से यूपी तक प्रदर्शन, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग
बिहार बंद के दौरान हिरासत में लिए गए तेज प्रताप यादव, बोले- 'मैं स्टूडेंट्स और…'
बिहार बंद के दौरान हिरासत में लिए गए तेज प्रताप यादव, बोले- 'मैं स्टूडेंट्स और…'
विराट कोहली से विवाद की खबरों पर ट्रेविस हेड ने तोड़ी चुप्पी, सोशल मीडिया ट्रोलिंग पर भी जताया दर्द
विराट कोहली से विवाद की खबरों पर ट्रेविस हेड ने तोड़ी चुप्पी, सोशल मीडिया ट्रोलिंग पर भी जताया दर्द
'जो डर गया सो मर गया…', सलमान खान ने सुबह-सुबह लिख दी ऐसी बात, फैंस बोले- 'भाई से पंगा नहीं'
'सलमान खान डर गया...', एक्टर ने सुबह-सुबह तस्वीरें शेयर कर लिख दी ऐसी बात
जंतर-मंतर प्रोटेस्ट: 18 मेट्रो स्टेशन बंद, सरकार संग आज फिर बैठक; जानें CJP का नया प्लान?
जंतर-मंतर प्रोटेस्ट: 18 मेट्रो स्टेशन बंद, सरकार संग आज फिर बैठक; जानें CJP का नया प्लान?
'पूरे देश में होगा...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अड़ी CJP, मीटिंग से ठीक पहले केंद्र सरकार को दिया अल्टीमेटम
'पूरे देश में होगा...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अड़ी CJP, मीटिंग से ठीक पहले केंद्र सरकार को दिया अल्टीमेटम
Cab Driver Viral Video : मैं पूरा किराया लूंगा'... कैब ड्राइवर की इस बात पर भड़की महिला, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल
मैं पूरा किराया लूंगा'... कैब ड्राइवर की इस बात पर भड़की महिला, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल
IRCTC Goa Tour Package: मात्र ₹18,680 में गोवा की फ्लाइट, 4-स्टार होटल और खाना! IRCTC का 'गोवा डिलाइट' पैकेज
मात्र ₹18,680 में गोवा की फ्लाइट, 4-स्टार होटल और खाना! IRCTC का 'गोवा डिलाइट' पैकेज
Embed widget