एक्सप्लोरर

समीर वानखेड़े ने महिला के खिलाफ किया मानहानि का मुकदमा, सुशांत सिंह राजपूत केस में उछाला नाम

Mumbai News: मुंबई में, एडवोकेट मलिका शिरज़ादे और एडवोकेट ज़हरा बल्दीवाला ने अपने मुवक्किल आईआरएस अधिकारी समीर वानखेडे की ओर से एक महिला के खिलाफ मानहानि का मुकदमा दायर किया है.

Sameer Wankhede News: मुंबई की अंधेरी कोर्ट में एडवोकेट मलिका शिरज़ादे और एडवोकेट ज़हरा बल्दीवाला ने अपने मुवक्किल IRS अधिकारी समीर वानखेडे की ओर से एक महिला के खिलाफ मानहानि का मुकदमा दायर किया है, जो सोशल मीडिया पर समीर वानखेडे के खिलाफ झूठे और अपमानजनक आरोप फैला रही है.

यह मुकदमा उस महिला के खिलाफ दर्ज किया गया है, जो ट्विटर (एक्स) पर बिना किसी ठोस आधार के समीर वानखेडे का नाम दिवंगत सुशांत सिंह राजपूत के मामले से जोड़ने की कोशिश कर रही है. याचिका के मुताबिक, सोशल मीडिया पर तेजी से फैल रहे इन भ्रामक और अपमानजनक बयानों से न केवल समीर वानखेड़े की प्रतिष्ठा को ठेस पहुंची है, बल्कि उन्हें मानसिक तनाव और पेशेवर नुकसान भी हुआ है.

'वानखेड़े के खिलाफ किए गए दावे पूरी तरह निराधार हैं'
एडवोकेट मलिका शिरज़ादे ने कहा, “हमने इस झूठे प्रचार को रोकने के लिए कड़ा क़ानूनी कदम उठाया है. अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता का मतलब यह नहीं है कि कोई भी मनगढ़ंत बातें फैलाकर किसी की छवि धूमिल करे. वानखेड़े के खिलाफ किए गए दावे पूरी तरह निराधार हैं और जनता को गुमराह करने के उद्देश्य से किए गए हैं.”

'कानूनी रूप से की जाए सख्त कार्रवाई'
वहीं, एडवोकेट ज़हरा बल्दीवाला ने कहा, “मानहानि कानून किसी भी व्यक्ति को लक्षित उत्पीड़न और चरित्र हनन से बचाने के लिए बनाए गए हैं. हम यह सुनिश्चित करेंगे कि न्याय मिले और हमारे मुवक्किल के खिलाफ इस तरह के झूठे आरोप लगाने वालों पर कानूनी रूप से सख्त कार्रवाई की जाए.”

'जल्द पूरी की जाएगी आगे की कानूनी प्रक्रिया'
मुकदमे में मानहानि के लिए मुआवजे की मांग की गई है और आरोपी को भविष्य में इस तरह के झूठे बयान देने से रोकने के लिए तत्काल निषेधाज्ञा (इंजंक्शन) जारी करने की अपील की गई है. मामला संबंधित न्यायिक मंच पर दर्ज किया गया है और आगे की कानूनी प्रक्रिया जल्द पूरी की जाएगी.

ये भी पढ़ें: कुणाल कामरा की बढ़ी मुसीबत! महाराष्ट्र विधान परिषद में विशेषाधिकार हनन का प्रस्ताव लाई BJP

मृत्युंजय सिंह वरिष्ठ पत्रकार हैं, जिनका पत्रकारिता में 18 वर्षों का अनुभव है. वर्तमान में ABP News में कार्यरत हैं और महाराष्ट्र में डिप्टी ब्यूरो चीफ के रूप में कार्यरत हैं. वे अपराध, राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर गहरी रिपोर्टिंग करते हैं. उनकी डिफेंस में काफी रुचि है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सोनम वांगचुक का जिक्र कर शरद पवार गुट का बड़ा बयान, 'ये अनशन इतने दिन नहीं चलता लेकिन...'
सोनम वांगचुक का जिक्र कर शरद पवार गुट का बड़ा बयान, 'ये अनशन इतने दिन नहीं चलता लेकिन...'
CJP के प्रदर्शन पर महाराष्ट्र के मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले बोले, 'सिस्टम में कभी-कभी...'
CJP के प्रदर्शन पर महाराष्ट्र के मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले बोले, 'सिस्टम में कभी-कभी...'
Mumbai News: बिना OTP के 10 करोड़ रुपये की ठगी, मुंबई में 'बॉस स्कैम' का भंडाफोड़, ऐसे मिटाते थे सबूत
बिना OTP के 10 करोड़ रुपये की ठगी, मुंबई में 'बॉस स्कैम' का भंडाफोड़, ऐसे मिटाते थे सबूत
CJP के प्रदर्शन पर AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'इस आंदोलन को किसी पॉलिटिकल...'
CJP के प्रदर्शन पर AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'इस आंदोलन को किसी पॉलिटिकल...'

वीडियोज

DGP की '​मौत मिस्ट्री'!
BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?
Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा; जानें क्या कहा
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
Explained: जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में कूदे सपा नेता! मोहिबुल्लाह से लेकर अखिलेश तक, कैसे बनाया राजनीतिक मुद्दा?
जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में खपे सपा नेता! मोहिबुल्ला से लेकर अखिलेश तक, कैसे बना राजनीतिक मुद्दा
CJP के प्रदर्शन पर राहुल गांधी बोले, 'सत्ता हमेशा के लिए नहीं रहती, जवाबदेही जरूर तय की जाएगी'
CJP के प्रदर्शन पर राहुल गांधी बोले, 'सत्ता हमेशा के लिए नहीं रहती, जवाबदेही जरूर तय की जाएगी'
Embed widget