एक्सप्लोरर

Mumbai Corona Update: मुंबई में कोरोना वायरस ने फिर पकड़ी रफ्तार, 6 हजार के पार पहुंचे नए मामले

मुंबई में कोरोना ताजा मामलों में एक बार फिर बढ़त दर्ज की गई है. मंगलवार को मुंबई में कोरोना के 6 हजार से भी ज्यादा मामले दर्ज किए गए. बीते 24 घंटों में कोरोना के 6,149 मामले सामने आए.

Mumbai Corona Update: मुंबई में कोरोना ताजा मामलों में एक बार फिर बढ़त दर्ज की गई है. मंगलवार को मुंबई में कोरोना के 6 हजार से भी ज्यादा मामले दर्ज किए गए. बीते 24 घंटों में कोरोना के 6,149 मामले सामने आए. साथ ही इस संक्रमण की चपेट में आने से 7 लोगों ने अपनी जान भी गंवा दी. सोमवार के आंकड़ों से तुलना करें तो मंगलवार को 193 मामले ज्यादा आए हैं. वहीं, बीते 24 घंटों में कोरोना से 12,810 लोग ठीक होकर अपने घर भी गए हैं. इस ताजा आंकड़े के साथ मुंबई में कोरोना से ठीक होने वालों का आंकड़ा 9, 48, 744 हो गया है. 

शहर की रिकवरी रेट लगातार बेहतर हो रही है और ये अब बढ़कर 94 प्रतिशत पर पहुंच गई है. वहीं सिटी में एक्टिव मामले भी अब 50 हजार से नीचे चले गए हैं. मुंबई में इस समय 44,084 एक्टिव केस मौजूद हैं. वहीं, शहर में किए गए टेस्ट की बात करें तो बीते 24 घंटों में कुल 47,700 टेस्ट किए गए. 

आने वाले दो हफ्ते हैं बेहद अहम

राज्य में कोरोना की रफ्तार अब धीमी पड़ती दिख रही है. सोमवार को महाराष्ट्र में कोरोना के 31,111 नए मामले मिले. विशेषज्ञों ने कहा कि कोरोना की तीसरी लहर के खिलाफ राज्य की लड़ाई में अगले दो सप्ताह महत्वपूर्ण होंगे क्योंकि ओमिक्रोन वेरिएंट के फैलने के कारण राज्य में मामलों में बढ़ोतरी देखी जा सकती है. 

बिना वैक्सीन लगवाए रहना सुरक्षित नहीं'

बता दें कि राज्य में 1 दिसंबर से लेकर 17 जनवरी तक सरकारी और प्राइवेट अस्पतालों में कोरोना से मरने वालों की संख्या 807 थी. इनमें से 151 मौतें सरकारी अस्पतालों में हुईं. अधिकारियों ने बताया कि इन 151 में से 102 मरीज ऐसे थे जिनको वैक्सीन की एक भी डोज नहीं लगी थी. बाकी 49 लोगों को या तो एक डोज लगी थी या दोनों डोज.

यह भी पढ़ें

Bulli Bai App Case: तीनों आरोपियों की जमानत याचिका का पुलिस ने किया विरोध, कोर्ट ने सुरक्षित रखा फैसला

Maharashtra News: सेक्स वर्कर्स के लिए महाराष्ट्र सरकार की बड़ी पहल, अब इस सरकारी योजना का मिलेगा लाभ

Bombay High Court: दोनों बहनों ने किए थे दिल दहला देने वाले सीरियल मर्डर, अब कोर्ट से मिली राहत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'हम सत्ता परिवर्तन...', रिजीम चेंज को लेकर BJP सरकार पर संजय राउत की दो टूक
'हम सत्ता परिवर्तन...', रिजीम चेंज को लेकर BJP सरकार पर संजय राउत की दो टूक
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
अभिजीत दीपके पर संजय निरुपम का दावा, 'तिरंगा तो एक बहाना है इनका इरादा...'
अभिजीत दीपके पर संजय निरुपम का दावा, 'तिरंगा तो एक बहाना है इनका इरादा...'
अभिजीत दीपके को मिली जमानत तो मां बोलीं, 'जब बच्चे को डिटेन कर लिया जाए तो...'
अभिजीत दीपके को मिली जमानत तो मां बोलीं, 'जब बच्चे को डिटेन कर लिया जाए तो...'

वीडियोज

ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Janhit | Congress Protest | Gyanesh Kumar: विरोध के नाम पर 'अराजकता'..क्या सही है ? | Neha Bora
रेलवे स्टेशन पर 510 रुपए का 'घमासान' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
FIR दर्ज, आयोजक गिरफ्तार, कोलकाता हादसे में अब तक क्या-क्या एक्शन?
FIR दर्ज, आयोजक गिरफ्तार, कोलकाता हादसे में अब तक क्या-क्या एक्शन?
ग्वालियर हादसे में 15 लोगों की मौत, परिजनों का फूटा गुस्सा; प्रशासन पर लगाए आरोप
ग्वालियर हादसे में 15 लोगों की मौत, परिजनों का फूटा गुस्सा; प्रशासन पर लगाए आरोप
नमन धीर ने तोड़ा युवराज सिंह का 19 साल पुराना रिकॉर्ड, सिर्फ 6 गेंद खेलकर रचा इतिहास
नमन धीर ने तोड़ा युवराज सिंह का 19 साल पुराना रिकॉर्ड, सिर्फ 6 गेंद खेलकर रचा इतिहास
ओटीटी पर कब और कहां देख पाएंगे नानी की 'द पैराडाइज'? रिलीज डेट आई सामने
ओटीटी पर कब और कहां देख पाएंगे नानी की 'द पैराडाइज'? रिलीज डेट आई सामने
'बहुत दुख हुआ...', PM मोदी ने ग्वालियर हादसे के परिजनों के लिए की मुआवजे की घोषणा
'बहुत दुख हुआ...', PM मोदी ने ग्वालियर हादसे के परिजनों के लिए की मुआवजे की घोषणा
'ऐसे मर नहीं सकता...', स्मिच मच्छार ने बयां की सबसे खौफनाक पलों की कहानी
'ऐसे मर नहीं सकता...', स्मिच मच्छार ने बयां की सबसे खौफनाक पलों की कहानी
बीच सड़क अकेली गरबा करती दिखी महिला, वीडियो वायरल
बीच सड़क अकेली गरबा करती दिखी महिला, वीडियो वायरल
पुरुषों को भी हो सकता है ब्रेस्ट कैंसर, छाती की गांठ को न करें नजरअंदाज
पुरुषों को भी हो सकता है ब्रेस्ट कैंसर, छाती की गांठ को न करें नजरअंदाज
Embed widget