एक्सप्लोरर

Mumbai Rains News: मुंबई में बारिश का रेड अलर्ट, स्कूल-कॉलेज बंद, लोगों से घरों में रहने की अपील | 10 बड़ी बातें

Mumbai Rains News: मुंबई में भारी बारिश के बाद रेड अलर्ट जारी किया गया है. इस बीच बीएमसी ने स्कूल और कॉलेज में दोपहर के सत्र के लिए छुट्टी का ऐलान किया है. लोगों को बाहर निकलने से बचने की सलाह दी है.

आर्थिक राजधानी मुंबई समेत पूरे महाराष्ट्र में बारिश से हाल बेहाल है. मौसम विभाग ने राज्य के कई जिलों के लिए रेड अलर्ट जारी किया है. मौसम विभाग के रेड अलर्ट का मतलब है कि आने वाले समय में गंभीर या अत्यधिक खतरनाक मौसम की स्थिति बन सकती है. रेड अलर्ट में लोगों को बाहर निकलने से बचना चाहिए. बड़ी बातें-

1. मुंबई में शनिवार से लगातार भारी बारिश हो रही है. सोमवार रातभर हुई भारी बारिश के बाद सुबह 9 बजे से बारिश और तेज हो गई.

2. मौसम विभाग ने अगले 48 घंटों के लिए मुंबई और ठाणे के लिए रेड अलर्ट जारी किया है. सुबह करीब 11 बजे जारी बुलेटिन के मुताबिक, ठाणे, मुंबई, रायगढ़, रत्नागिरी, पुणे, कोल्हापुर और सतारा के लिए रेड अलर्ट जारी किया गया है. सोमवार व मंगलवार को सिंधुदुर्ग जिले के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया.

3. छात्रों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए मुंबई के सभी स्कूलों और महाविद्यालयों में आज, सोमवार (18 अगस्त 2025) को दोपहर के सत्र में छुट्टी घोषित की गई है. 

4 मुंबई महानगरपालिका आयुक्त ने सभी आपातकालीन सेवाओं को सतर्क और तैयार रहने के निर्देश दिए हैं. साथ ही नागरिकों से अपील की गई है कि जरूरत पड़ने पर ही घर से बाहर निकलें.

5. भारी बारिश की वजह से लोकल ट्रेनें देर हो रही है. ट्रेनें 15 से 20 मिनट की देरी से चल रही है. कई जगहों पर ट्रैक पर पानी देखा गया. मानखुर्द, गोवंडी, कुर्ला और तिलक नगर में रेलवे ट्रैक पर पानी भर जाने के कारण लोकल ट्रेनें देरी से चल रही हैं. BEST की बस सेवाओं के किसी भी मार्ग में बदलाव नहीं किया गया है.

6. कुर्ला, सायन, किंग्स सर्कल, हिंदमाता, अंधेरी, परेल, किंग्स सर्कल, जेपी रोड, मिलन सबवे और एलबीएस रोड में घुटनों तक पानी जमा हो गया है. इसके चलते जाम लग गया. ऑफिस टाइम होने की वजह से लोगों को सड़कों पर जूझते देखा गया. 

7. मुंबई के समुद्र में हाई टाइड का भी खतरा है. शाम के करीब सात बजे 3.18 मीटर ऊंचा हाई टाइड आ सकता है. ऐसे में समुद्र किनारे नहीं जाएं.

8. मुंबई सहित राज्य में भारी बारिश को देखते हुए आपदा प्रबंधन मंत्री गिरीश महाजन समीक्षा करेंगे. मराठवाड़ा के कुछ हिस्सों में बाढ़ की स्थिति भी है. 

9. 16 अगस्त को मुंबई उपनगरों में रिकॉर्ड 244.7 मिमी बरसात दर्ज हुई, जो पिछले 13 वर्षों में अगस्त महीने की तीसरी सबसे अधिक एक-दिन की बारिश थी. 

10. मुंबई पुलिस ने एक्स पर बयान जारी कर कहा कि शहर के कई इलाकों से जलभराव और दृश्यता कम होने की घटनाएं सामने आ रही हैंय कृपया गैर-ज़रूरी यात्रा से बचें, अपनी यात्रा की योजना सावधानी से बनाएं और केवल आवश्यकता होने पर ही बाहर निकलें. हमारे अधिकारी और कर्मचारी पूरी तरह सतर्क हैं और सहायता के लिए तैयार हैं. किसी भी आपात स्थिति में 100/112/103 पर कॉल करें.

जीवन प्रकाश एबीपी लाइव में बतौर इनपुट लीड काम कर रहे हैं. वो करीब 8 सालों से एबीपी में कार्यरत है. ब्रेकिंग न्यूज के साथ चुनाव और राजनीतिक मुद्दों पर खास ध्यान रखते हैं. पत्रकारिता जगत में करीब 10 सालों का अनुभव है. माखनलाल चतुर्वेदी पत्रकारिता विश्वविद्यालय (MCU) से मास कम्युनिकेशन में 2015 में मास्टर की डिग्री ली. पत्रकारिता में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के बढ़ते प्रभाव को समझने की कोशिश कर रहे हैं. फैक्ट चेक और सोशल मीडिया को लेकर कई वर्कशॉप किए हैं. संपर्क के लिए मेल आईडी- jeevanp@abpnetwork.com.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पुणे के सिंहगढ़ किले में कपड़ों को लेकर विवाद, पर्यटकों में मारपीट
पुणे के सिंहगढ़ किले में कपड़ों को लेकर विवाद, पर्यटकों में मारपीट
सर्जियो गोर ने की CM फडणवीस की तारीफ तो अमृता बोलीं, 'देश की...'
सर्जियो गोर ने की CM फडणवीस की तारीफ तो अमृता बोलीं, 'देश की...'
महाराष्ट्र SIR: पहला फेज पूरा, 2 करोड़ से अधिक लोग हो सकते हैं बाहर
महाराष्ट्र SIR: पहला फेज पूरा, 2 करोड़ से अधिक लोग हो सकते हैं बाहर
CM फडणवीस और ताकतवर! किसी भी मंत्री के फैसले को पलटने का मिला पावर
CM फडणवीस और ताकतवर! किसी भी मंत्री के फैसले को पलटने का मिला पावर

वीडियोज

Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React
Kangana Ranaut के ‘Generation Gutter’ बयान पर Baba Ramdev नाराज, BJP को दी सख्त नसीहत
Ramayana के ₹4000 करोड़ Budget पर Yash ने दिया बड़ा Clarification, बताया रकम का पूरा गणित

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘हॉरर फिल्म जैसा था मंजर’, कोलकाता होटल अग्निकांड की आपबीती
‘हॉरर फिल्म जैसा था मंजर’, कोलकाता होटल अग्निकांड की आपबीती
तेजस्वी यादव पर भड़के गिरिराज सिंह, 'अपने ही गुट की सरकार का…'
तेजस्वी यादव पर भड़के गिरिराज सिंह, 'अपने ही गुट की सरकार का…'
श्रीलंका से जीतकर भारत को WTC पॉइंट्स टेबल में मिला बंपर फायदा, देखें तालिका में क्या हुआ बदलाव
श्रीलंका से जीतकर भारत को WTC पॉइंट्स टेबल में मिला बंपर फायदा, देखें तालिका में क्या हुआ बदलाव
Box Office: 6ठे दिन दोपहर 3 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का कलेक्शन
6ठे दिन 3 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
CM विजय का यू-टर्न, छात्रों का प्रोटेस्ट से दूर रहने का आदेश लिया वापस
CM विजय का यू-टर्न, छात्रों का प्रोटेस्ट से दूर रहने का आदेश लिया वापस
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
Guru Gochar 2026: सुबह मोबाइल देखने की आदत पड़ सकती है भारी
सुबह उठते ही देखते हैं मोबाइल? आज 19 अगस्त से ये आदत पड़ सकती है भारी
Viral Video: सालों बाद पत्नी के क्लिनिक पर मरीज बनकर पहुंचा पति, सरप्राइज देख चीख उठी बीवी
सालों बाद पत्नी के क्लिनिक पर मरीज बनकर पहुंचा पति, सरप्राइज देख चीख उठी बीवी
Embed widget