एक्सप्लोरर

Mumbai Rains Live: मुंबई में भारी बारिश से बुरा हाल, किन जिलों में आज स्कूल-कॉलेज बंद? परीक्षाएं भी स्थगित

Mumbai Rain Updates Live: मुंबई में भारी बारिश के कारण जगह-जगह जलजमाव हो गया है. कई ट्रेनों को रद्द कर दिया गया है. इस स्थिति को देखते हुए स्कूल को भी बंद कर दिया गया है.

Key Events
Mumbai Rains Live Updates Waterlogging Traffic Jam Local Train Services Affected IMD Mumbai Weather Mumbai Rains Live: मुंबई में भारी बारिश से बुरा हाल, किन जिलों में आज स्कूल-कॉलेज बंद? परीक्षाएं भी स्थगित
मुंबई में बारिश का लाइव अपडेट
Source : PTI

Background

Mumbai Rains Live: महाराष्ट्र के विभिन्न क्षेत्रों में भारी बारिश ने जनजीवन को गंभीर रूप से प्रभावित कर दिया है. मुंबई में सोमवार सुबह से ही मध्य रेलवे के मार्गों पर उपनगरीय रेल सेवाएं बाधित रहीं और शहर की सड़कों पर जलजमाव हो गया. ठाणे में अलग-अलग इलाकों में कई घरों में पानी घुस जाने के बाद 54 लोगों को सुरक्षित निकाला गया.

अधिकारियों के अनुसार, बारिश के कारण एक पुल बहने की भी खबर है. मुंबई के कई इलाकों में रात भर में 300 मिलीमीटर से अधिक बारिश दर्ज की गई, जबकि ठाणे जिले में रविवार को 65 मिलीमीटर बारिश हुई. बृहन्मुंबई महानगर पालिका (बीएमसी) ने एक बयान में कहा कि सोमवार को भी भारी बारिश की संभावना है.

बीएमसी ने मुंबई नगर निकाय सीमा में आने वाले सभी बीएमसी स्कूलों, सरकारी स्कूलों, निजी स्कूलों और कॉलेजों के लिए पहले सत्र की छुट्टी की घोषणा की है. बयान में कहा गया है कि स्थिति की समीक्षा के बाद अगले सत्र के लिए निर्णय लिया जाएगा. अधिकारियों ने बताया कि मूसलाधार बारिश के कारण मुख्य और हार्बर कॉरिडोर पर रेल की पटरियों के पानी में डूब जाने से मध्य रेलवे की उपनगरीय सेवाएं बुरी तरह प्रभावित हुई हैं.

निकाय के आपदा प्रबंधन विभाग ने कहा कि दोनों कॉरिडोर पर उपनगरीय सेवाएं सुबह छह बजकर 45 मिनट पर फिर से चालू हो गईं. बीएमसी के अनुसार, मुंबई के कुछ इलाकों में रविवार आधी रात एक बजे से सोमवार सुबह सात बजे तक 300 मिलीमीटर से अधिक बारिश हुई. इस अवधि में गोवंडी क्षेत्र में सबसे अधिक 315 मिलीमीटर और पवई क्षेत्र में 314 मिलीमीटर बारिश हुई.

ठाणे जिले के प्रशासन के अनुसार, रविवार को भारी बारिश के कारण विभिन्न क्षेत्रों में कम से कम 275 मकान क्षतिग्रस्त हो गए और लगभग 20 वाहन बह गए. स्थानीय निकाय के आपदा प्रबंधन प्रकोष्ठ के प्रमुख यासीन तडवी ने बताया कि ठाणे शहर में सोमवार को सुबह छह बजकर 30 मिनट तक पिछले 24 घंटे की अवधि में 120.87 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई.

विज्ञप्ति के अनुसार, ठाणे जिले का शाहपुर तालुका बारिश से सबसे अधिक प्रभावित हुआ है, जहां आसनगांव-माहुरी रोड पर एक पुल बह गया और गुजराती बाग क्षेत्र में बारंगी नदी में बाढ़ आ गई. बाढ़ का पानी इलाके के 70 घरों में घुस गया जिससे कई घरेलू सामान नष्ट हो गए, जबकि 20 दोपहिया और चार पहिया वाहन बह गए.

शाहपुर के गोठेघर क्षेत्र के वाफा नर्सरी इलाके में पानी घुस जाने के कारण तीन घरों के 38 लोगों को बचाया गया. वाशिंद इलाके में 125 घरों के जलमग्न होने के बाद 12 लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया. भारी बारिश के कारण आटगांव में रेलवे पटरी के किनारे की मिट्टी भी बह गई.

शाहपुर में करीब 12 घर आंशिक रूप से ढह गए. भिवंडी तालुका में 40 घरों में पानी घुस गया और गौटेपाडा में एक कच्चा मकान क्षतिग्रस्त हो गया. अधिकारियों ने बताया कि किसी के हताहत होने की खबर नहीं है और स्थानीय राजस्व अधिकारियों को तेजी से मौके का निरीक्षण करने और नुकसान की रिपोर्ट देने का निर्देश दिया गया है.

ये भी पढ़ें: मुंबई हिट एंड रन केस में शिवसेना नेता के बेटे का नाम, कौन हैं मिहिर शाह जिसपर लगे हैं ये आरोप?

13:31 PM (IST)  •  09 Jul 2024

Mumbai Rain Live Updates: मुंबई में बारिश के बाद अब कैसी है स्थिति?

मुंबई में मंगलवार सुबह आसमान में बादल छाए रहे, लेकिन भारी बारिश की आईएमडी की चेतावनी के मद्देनजर स्कूल और कॉलेज बंद होने के बावजूद बारिश थम गई. देश की वित्तीय राजधानी की जीवन रेखा मानी जाने वाली लोकल ट्रेनें भी पटरी पर लौट आईं क्योंकि सुबह से कहीं भी जलभराव नहीं हुआ.

12:05 PM (IST)  •  09 Jul 2024

Mumbai Rain Updates: मुंबई के रेलवे ट्रैक पर जलभराव

मुंबई में भारी बारिश के कारण लोगों को नुकसान का सामना करना पड़ रहा है. रेलवे ट्रैक पर पानी भर गया है जिससे ट्रेन सेवाएं प्रभावित हो रही है. भारी बारिश के कारण मुंबई के रेलवे ट्रैक पर जलभराव देखने को मिला.

Load More
New Update
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
शिंदे गुट के नेता रमेश म्हात्रे से जुड़े मामले में हाईकोर्ट की ठाणे पुलिस को फटकार, जानें क्या कहा?
शिंदे गुट के नेता रमेश म्हात्रे से जुड़े मामले में हाईकोर्ट की ठाणे पुलिस को फटकार, जानें क्या कहा?
Maharashtra: SIR ने पकड़ी रफ्तार, 84% वोटर्स तक पहुंचे इम्यूरेशन फॉर्म, 5 करोड़ से ज्यादा डिजिटल
महाराष्ट्र: SIR ने पकड़ी रफ्तार, 84% वोटर्स तक पहुंचे इम्यूरेशन फॉर्म, 5 करोड़ से ज्यादा डिजिटल
राहुल गांधी के PM आवास के पास प्रदर्शन के सवाल पर उद्धव ठाकरे का बड़ा बयान, 'इनसे अच्छे तो...'
राहुल गांधी के PM आवास के पास प्रदर्शन के सवाल पर उद्धव ठाकरे का बड़ा बयान, 'इनसे अच्छे तो...'

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
CJP Protest LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
Explained: 380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! इन दोनों से ज्यादा CJP को जन समर्थन क्यों?
380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! दोनों से ज्यादा CJP को समर्थन क्यों?
PM मोदी की माफी से लेकर स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
PM मोदी की माफी से स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
Embed widget