एक्सप्लोरर

Mumbai Rain: मुंबई में भारी बारिश के कारण ट्रेन सेवाएं प्रभावित, मलाड और अंधेरी सबवे वाहनों के आवागमन के लिए बंद

Mumbai में ट्रेन सेवाएं भारी बारिश के कारण बाधित हुई हैं. इसमें स्थानीय और लंबी दूरी की, दोनों ट्रेनें प्रभावित हुई हैं. लोकल ट्रेनों को भारी बारिश के कारण 20-25 मिनट की देरी का सामना करना पड़ा.

Train Services Intrrupted Due To Rain In Mumbai: मुंबई (Mumbai) में मंगलवार को अचानक हुई भारी बारिश ने ट्रेन सेवाओं को प्रभावित किया है. इसकी वजह से स्थानीय और लंबी दूरी की, दोनों ट्रेनें प्रभावित हुई हैं. लोको इंजन में खराबी के बाद जहां सीएसएमटी-पुणे डेक्कन क्वीन ट्रेन के समय में बदलाव किया गया, वहीं उपनगरीय ट्रेन सेवाएं भी बाधित रहीं. मध्य रेलवे के एक अधिकारी के अनुसार, शाम 5.10 बजे छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस (सीएसएमटी) से निकलने वाली डेक्कन क्वीन (ट्रेन संख्या 12123) को शाम 6.10 बजे प्रस्थान करने के लिए पुनर्निर्धारित किया गया था. रेलवे के एक अधिकारी ने बताया कि पुणे से सीएसएमटी जा रही ट्रेन को मंगलवार सुबह ठाणे स्टेशन पर रोक लिया गया और बाद में विद्याविहार होते हुए सीएसएमटी ले जाया गया. कई यात्रियों ने प्रीमियम ट्रेन में दो-तीन घंटे से अधिक की देरी की शिकायत की.

लोकल ट्रेनों में हुई 20-25 मिनट की देरी

इस बीच, सभी कॉरिडोर, विशेष रूप से सेंट्रल लाइन पर लोकल ट्रेनों को भारी बारिश के कारण 20-25 मिनट की देरी का सामना करना पड़ा. कुछ ट्रेनों को रद्द या रिशेड्यूल भी किया गया. मुंबई के निचले इलाकों में मंगलवार को मध्यम से तेज बारिश हुई. जलजमाव के कारण मलाड और अंधेरी सबवे वाहनों के आवागमन के लिए बंद कर दिए गए. बकौल द इंडियन एक्सप्रेस, शहर में हिंदमाता, महालक्ष्मी और तारदेव जैसे पुराने बाढ़ वाले स्थानों से यातायात को डायवर्ट किया गया था. भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने बुधवार से बारिश की तीव्रता में धीरे-धीरे कमी के साथ पूरे मंगलवार को भारी बारिश जारी रहने का अनुमान जताया है.

Ganeshotsav 2022: गणपति मंडलों की इस साल बेहद खास तैयारी, पंडालों में दिखेगा देश भर के अलग-अलग मंदिरों का ढाचा

अगस्त महीने में अब तक इतनी हुई बारिश

बता दें कि मध्यम से तीव्र बारिश यानी मंगलवार को एक घंटे में 10-30 मिमी बारिश के कारण निचले इलाकों में पानी भर गया और लोकल ट्रेनें देरी से चलीं. 1 अगस्त से शहर में हर दिन हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई है. 8 अगस्त की रात से 9 अगस्त की सुबह के बीच शहर में इस महीने का पहली भारी बारिश दर्ज की गई. इस महीने कुल 418.7 मिमी बारिश दर्ज की गई, जबकि अगस्त के लिए सामान्य औसत वर्षा 560.8 मिमी है. इस बीच, मुंबई को पानी की आपूर्ति करने वाली झीलों में पानी का भंडार 95 प्रतिशत है. कुल जल भंडार भी पिछले दो वर्षों की तुलना में अधिक है. सितंबर के अंत तक, शहर को अगले मानसून तक पूरे साल पानी की कटौती के बिना जाने के लिए कुल पानी का भंडार 14.47 लाख मिलियन लीटर होना चाहिए, वर्तमान जल भंडार 13.81 लाख मिलियन लीटर है.

Pune Metro Expansion: स्वतंत्रता दिवस पर पुणे मेट्रो का एक और ट्रायल रहा सफल, दापोडी और डेक्कन जिमखाना तक जल्द होगा विस्तार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

महाराष्ट्र SIR: पहला फेज पूरा, 2 करोड़ से अधिक लोग हो सकते हैं बाहर
महाराष्ट्र SIR: पहला फेज पूरा, 2 करोड़ से अधिक लोग हो सकते हैं बाहर
CM फडणवीस और ताकतवर! किसी भी मंत्री के फैसले को पलटने का मिला पावर
CM फडणवीस और ताकतवर! किसी भी मंत्री के फैसले को पलटने का मिला पावर
'जो मां का वही बच्चे का धर्म', 28 अगस्त से महाराष्ट्र में फ्रीडम ऑफ रिलीजन एक्ट
'जो मां का वही बच्चे का धर्म', 28 अगस्त से महाराष्ट्र में फ्रीडम ऑफ रिलीजन एक्ट
'दारू पीकर आता था प्रिंसिपल', दीपके की चेतावनी के बाद सस्पेंड
'दारू पीकर आता था प्रिंसिपल', दीपके की चेतावनी के बाद सस्पेंड

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Home Theatre Buying Guide : होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
Embed widget