एक्सप्लोरर

एकनाथ शिंदे गुट के नेता पर लगे उगाही के आरोप, पैसा नहीं देने पर की पिटाई!

Maharashtra News: महाराष्ट्र की सत्तारूढ़ गठबंधन शिवसेना के एक नेता पर आरोप लगा है कि जब सड़क बना रहे एक ठेकेदार ने उगाही देने से इनकार कर दिया तो उसने ठेकेदार की पिटाई कर दी.

Maharashtra News: एकनाथ शिंदे गुट के नेता लाल सिंह राजपुरोहित सहित 8 लोगों के खिलाफ मुंबई पुलिस ने वसूली का मामला दर्ज किया है. उनपर आरोप है कि उन्होंने कॉन्ट्रैक्टर से 5 लाख रूपये की मांग की थी और पैसा नहीं देने पर उनकी पिटाई कर दी थी. इस मामले में शिवसेना की ओऱ से कई बयान अभी नहीं आया है.

सूत्रों के मुताबिक मुंबई के कांदिवली पुलिस ने एफआईआर दर्ज किया है. इस मामले में अब तक दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है. इसी मामले में मुख्य आरोपी लाल सिंह राजपुरोहित अब भी फरार बताया जा रहा है. मुंबई पुलिस के अधिकारी ने बताया कि शिवसेना नेता लाल सिंह राजपुरोहित ने सड़क का काम कर रहे एक कॉन्ट्रैक्टर से 4 लाख रुपये की मांग की थी जिसको कॉन्ट्रैक्टर ने दे भी दिया था.

दूसरी बार पैसा न दे पाने पर ठेकेदार को पिटवाया

कुछ दिन के बाद फिर से लाल सिंह राजपुरोहित ने फिर पांच लाख रुपये की मांग की थी.  पुलिस अधिकारी ने बताया कि जब कॉन्ट्रैक्टर ने यह पैसा नहीं दिया तो लाल सिंह राजपुरोहित के कार्यकर्ताओं ने कॉन्ट्रैक्टर की खूब पिटाई कर दी. इस घटना के बाद कॉन्ट्रैक्टर ने कांदिवली पुलिस को इस संदर्भ में शिकायत की जिसके बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी. 

फरार आरोपी को तलाश रही है मुंबई पुलिस

पुलिस ने राजपुरोहित और इनके 7 साथियों के खिलाफ वसूली और मारपीट का मामला दर्ज कर लिया. जांच के दौरान दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया. वहीं मुख्य आरोपी शिवसेना शाखा प्रमुख लाल सिंह राजपुरोहित अब भी फरार है. कांदिवली पुलिस आरोपी की तलाश में जुट गई है. अभी यह जानकारी सामने नहीं आई है कि क्या पूर्व में भी किसी व्यक्ति से लाल सिंह राजपुरोहित ने इस तरह की उगाही की थी या नहीं. हाल ही में शिवसेना ने महायुति गठबंधन के तहत एकबार फिर महाराष्ट्र की सत्ता में वापस आई है.

ये भी पढ़ें- 'मौजूदा सरकार की...', मनमोहन सिंह के स्मारक मामले में नाना पटोले का BJP पर हमला

About the author सूरज ओझा

सूरज ओझा 2021 से एबीपी न्यूज से जुड़े हैं. अंडरवर्ल्ड, साइबर जगत से जुड़े मामलों और केंद्रीय एजेंसियों द्वारा जांच किए जाने वाले संवेदनशील केसों पर बारीकी से नजर रखते हैं. लॉरेंस बिश्नोई गैंग, आतंकी संगठन आईएसआईएस, जैश-ए-मोहम्मद और अन्य आतंकवादी संगठनों से जुड़ी खबरें भी कवर करते रहे हैं. पत्रकारिता करियर के दौरान तीन क्षेत्रीय न्यूज़ चैनलों और दो राष्ट्रीय न्यूज़ चैनलों में काम किया है. इसके अलावा टैब्लॉयड और ब्रॉडशीट अख़बारों में भी काम करने का अनुभव रहा है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

महाराष्ट्र SIR: पहला फेज पूरा, 2 करोड़ से अधिक लोग हो सकते हैं बाहर
महाराष्ट्र SIR: पहला फेज पूरा, 2 करोड़ से अधिक लोग हो सकते हैं बाहर
CM फडणवीस और ताकतवर! किसी भी मंत्री के फैसले को पलटने का मिला पावर
CM फडणवीस और ताकतवर! किसी भी मंत्री के फैसले को पलटने का मिला पावर
'जो मां का वही बच्चे का धर्म', 28 अगस्त से महाराष्ट्र में फ्रीडम ऑफ रिलीजन एक्ट
'जो मां का वही बच्चे का धर्म', 28 अगस्त से महाराष्ट्र में फ्रीडम ऑफ रिलीजन एक्ट
'दारू पीकर आता था प्रिंसिपल', दीपके की चेतावनी के बाद सस्पेंड
'दारू पीकर आता था प्रिंसिपल', दीपके की चेतावनी के बाद सस्पेंड

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Home Theatre Buying Guide : होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
Embed widget