एक्सप्लोरर

Maharashtra: महाराष्ट्र डे परेड को लेकर मुंबई पुलिस की एडवाइजरी, इस इलाके में फ्लाइंग ऑब्जेक्ट पर बैन

Maharashtra Day 2023: माहिम पुलिस स्टेशन, शिवाजी पार्क पुलिस स्टेशन, दादर पुलिस स्टेशन और वर्ली पुलिस स्टेशन के अधिकार क्षेत्र में किसी भी तरह की उड़ानों को अनुमति नहीं दी जाएगी.

Maharashtra Day: 1 मई को महाराष्ट्र दिवस पर दादर के शिवाजी पार्क में होने वाली परेड के मद्देनजर मुंबई पुलिस ने एक एडवाइजरी जारी की है. मुंबई पुलिस ने कहा कि इस दौरान शिवाजी पार्क के अधिकार क्षेत्र में उड़ने वाली वस्तुओं पर प्रतिबंध रहेगा और धारा 144 लागू की जाएगी. पुलिस ने कहा कि महाराष्ट्र डे पर परेड के दौरान दादर के शिवाजी पार्क में कुछ वीआईपी लोगों के आने की उम्मीद है, इसलिए इस दौरान शिवाजी पार्क के अधिकार क्षेत्र में सभी उड़ने वाली वस्तुओं पर प्रतिबंध लगाया जाएगा और धारा 144 लागू रहेगी. यह आदेश इलाके में 24 घंटे के लिए लागू रहेगा.

शांति भंग करने की कोशिश कर सकते हैं आतंकवादी

पुलिस द्वारा जारी नोटिफिकेशन में कहा गया है कि मुंबई के दादर स्थित शिवाजी पार्क में महाराष्ट्र दिवस के अवसर पर औपचारिक परेड के दौरान आतंकवादी/असामाजिक तत्व शांति भंग करने के लिए हवाई क्षेत्र का उपयोग करने की कोशिश कर सकते हैं और मानव जीवन के लिए गंभीर खतरा पैदा हो सकता है. वे सार्वजनिक संपत्ति को भी नुकसान पहुंचाने की कोशिश कर सकते हैं.

 

लोगों की सुरक्षा को लेकर लिया गया फैसला

नोटिफिकेशन में कहा गया है कि महाराष्ट्र डे कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोगों को शामिल होने की संभावना है, इसलिए यह जरूरी है कि दादर के शिवाजी पार्क क्षेत्र के आसपास अवांछित गतिविधियों को रोकने के लिए पर्याप्त सुरक्षा जांच की जाए.

महाराष्ट्र दिवस परेड के चलते मुंबई पुलिस ने जारी की निषेधाज्ञा

निषेधाज्ञा में कहा गया है कि महाराष्ट्र दिवस के अवसर पर औपचारिक परेड और सार्वजनिक कार्यक्रम के मद्देनजर आपराधिक प्रक्रिया संहित 1973 (1974 का अधिनियम II) की धारा 144 जारी की गई है. निषेधाज्ञा के अनुसार माहिम पुलिस स्टेशन, शिवाजी पार्क पुलिस स्टेशन, दादर पुलिस स्टेशन और वर्ली पुलिस स्टेशन के अधिकार क्षेत्र में किसी भी तरह की उड़ान गतिविधि की अनुमति नहीं होगी. आदेश का उल्लंघन करने वालों पर आईपीसी, 1860 की धारा 188 के तहत दंडनीय कार्रवाई की जाएगी.

यह भी पढ़ें:

Maharashtra: संजय राउत के सीएम बदलने वाले बयान पर शरद पवार की प्रतिक्रिया, बोले- 'पोस्टर लगाना पागलपन...'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पालघर की फैक्ट्री में भीषण ब्लास्ट, कई मजदूर घायल; बचाव अभियान जारी
पालघर की फैक्ट्री में भीषण ब्लास्ट, कई मजदूर घायल; बचाव अभियान जारी
BJP नगरसेविका पर तिरंगे के अपमान का आरोप, उद्धव गुट करेगा शिकायत?
BJP नगरसेविका पर तिरंगे के अपमान का आरोप, उद्धव गुट करेगा शिकायत?
Mumbai SIR: किरीट सोमैया का दावा, मृत वोटरों के नाम हटाने में विरोधाभास
किरीट सोमैया का दावा, मृत वोटरों के नाम हटाने में विरोधाभास
'इडियट को इडियट कहना...', राहुल गांधी को मिला नोटिस तो भड़के संजय राउत
'इडियट को इडियट कहना...', राहुल गांधी को मिला नोटिस तो भड़के संजय राउत

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
छात्र आंदोलन: राहुल की सोरेन को चिट्ठी, कहा- 'व्यक्तिगत तौर पर...'
छात्र आंदोलन: राहुल की सोरेन को चिट्ठी, कहा- 'व्यक्तिगत तौर पर...'
प्रोफेसर, टीचर, NGO...बीजेपी सांसद ने बताया कौन हैं दिमागी नक्सली?
प्रोफेसर, टीचर, NGO...बीजेपी सांसद ने बताया कौन हैं दिमागी नक्सली?
पान मसाला और गुटखा का Ad करने से इंकार कर चुके हैं सनी देओल समेत ये सेलेब्स, एक ने तो मांगी माफी, करोड़ों दान में दिए
पान मसाला और गुटखा का Ad करने से इंकार कर चुके हैं सनी देओल समेत ये सेलेब्स
सिर्फ 4 गेंदों में ऑलआउट हो गई टीम इंडिया, गॉल में हुआ कमाल
सिर्फ 4 गेंदों में ऑलआउट हो गई टीम इंडिया, गॉल में हुआ कमाल
शहजाद पूनावाला ने BJP से दिया इस्तीफा, 'भावुक करने वाला था कि...'
शहजाद पूनावाला ने BJP से दिया इस्तीफा, 'भावुक करने वाला था कि...'
भारत-जर्मनी के बीच 90 हजार करोड़ की डील, मिलेंगी 6 घातक पनडुब्बियां
भारत-जर्मनी के बीच 90 हजार करोड़ की डील, मिलेंगी 6 घातक पनडुब्बियां
Pressure Cooker Gasket Hack: प्रेशर कुकर की ढीली रबड़ मिनटों में होगी टाइट, करें बस यह 1 काम
प्रेशर कुकर की ढीली रबड़ मिनटों में होगी टाइट, करें बस यह 1 काम
UGC NET री-एग्जाम पर पूरी जानकारी, जानें परीक्षा जुड़े हर सवाल का जवाब 
UGC NET री-एग्जाम पर पूरी जानकारी, जानें परीक्षा जुड़े हर सवाल का जवाब 
Embed widget