एक्सप्लोरर

Mumbai Police Commissioner: IPS देवेन भारती बने मुंबई पुलिस कमिश्नर, जानें कौन हैं?

Deven Bharti IPS: 1994 बैच के आईपीएस अधिकारी देवेन भारती IPS विवेक फनसालकर की जगह लेंगे. फनसालकर का बुधवार को कार्यकाल खत्म हो रहा है. भारती मुंबई के विशेष पुलिस आयुक्त थे.

Mumbai Police Commissioner: वरिष्ठ IPS अधिकारी देवेन भारती मुंबई के नए पुलिस आयुक्त होंगे. इसके पहले देवेन भारती मुंबई के विशेष पुलिस आयुक्त थे. देवेन भारती 1994 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं. वे मुंबई के जॉइंट कमिश्नर (कानून और व्यवस्था) के पद पर सबसे लंबे समय तक बने रहने वाले अधिकारी हैं.

मौजूदा पुलिस कमिश्नर IPS विवेक फनसालकर का कार्यकाल आज समाप्त हो रहा है. ऐसे में भारती उनकी जगह लेंगे. फनसालकर एक जुलाई 2022 को मुंबई के पुलिस आयुक्त बने थे.

विवेक फनसालकर को दिया गया गार्ड ऑफ ऑनर

मुंबई पुलिस की परंपरा के अनुसार कार्यकाल के अंतिम दिन उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया. पदमुक्त होने के बाद पुलिस मुख्यालय के आईपीएस अफसर उन्हें विदाई देते नजर आए. एक परंपरा भी निभाई जाती है, जिसके तहत सेवानिवृत्त होने वाले अधिकारी को खुली जीप में बैठाकर गाड़ी को रस्सी से खींचकर पुलिस मुख्यालय के बाहर तक छोड़ा जाता है. 

बिहार के रहने वाले हैं देवेन भारती

बिहार के दरभंगा से ताल्लुक रखने वाले भारती ने दिल्ली स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स से स्नातक की पढ़ाई की है. अपने लगभग तीन दशक के करियर में, उन्होंने मुंबई पुलिस में कई महत्वपूर्ण पदों पर कार्य किया है. डीसीपी (जोन 7), डीसीपी (क्राइम ब्रांच), अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (क्राइम ब्रांच) और संयुक्त पुलिस आयुक्त (कानून एवं व्यवस्था) रहे. 

26/11 मुंबई आतंकवादी हमलों की जांच में निभाई थी भूमिका

भारती ने 26/11 मुंबई आतंकवादी हमलों सहित कई प्रमुख मामलों की जांच में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है. उन्होंने महाराष्ट्र राज्य आतंकवाद विरोधी दस्ते (ATS) का भी नेतृत्व किया है. उनकी सेवाओं के लिए, उन्हें 2023 में राष्ट्रपति के पुलिस पदक से सम्मानित किया गया.

देवेन भारती को उनके नेतृत्व, रणनीतिक सोच और अपराध नियंत्रण में दक्षता के लिए जाना जाता है. देवेन भारती मुंबई पुलिस आयुक्त पद भर संभालते ही पुलिस फोर्स और मुंबई की कानून सुरक्षा व्यवस्था को लेकर अपनी भावना व्यक्त करेंगे .

मृत्युंजय सिंह वरिष्ठ पत्रकार हैं, जिनका पत्रकारिता में 18 वर्षों का अनुभव है. वर्तमान में ABP News में कार्यरत हैं और महाराष्ट्र में डिप्टी ब्यूरो चीफ के रूप में कार्यरत हैं. वे अपराध, राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर गहरी रिपोर्टिंग करते हैं. उनकी डिफेंस में काफी रुचि है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पुणे: प्यार, धोखा और कत्ल! हिंजवड़ी PG में दिल दहला देने वाले मर्डर की कहानी
पुणे: प्यार, धोखा और कत्ल! हिंजवड़ी PG में दिल दहला देने वाले मर्डर की कहानी
छात्र आंदोलन पर राज ठाकरे का बड़ा दावा, 'BJP की अंदरूनी लड़ाई...'
छात्र आंदोलन पर राज ठाकरे का बड़ा दावा, 'BJP की अंदरूनी लड़ाई...'
CJP का हिस्सा रहे युवकों ने अभिजीत दीपके के घर के बाहर दिया धरना, बोले- 'जब तक...'
CJP का हिस्सा रहे युवकों ने अभिजीत दीपके के घर के बाहर दिया धरना, बोले- 'जब तक...'
CSMT के फ्री Wi-Fi से साइबर हमला! बैंक जीएम को फर्जी चालान भेजकर लाखों की ठगी
CSMT के फ्री Wi-Fi से साइबर हमला! बैंक जीएम को फर्जी चालान भेजकर लाखों की ठगी

वीडियोज

Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी
R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब
Bhojpuri Bawaal में Pawan Singh ने छोड़ा शो, Amrapali Dubey और Kajal Raghwani में बड़ी बहस
Bollywood News: उल्टा पड़ा दांव! 'आवारापन 2' के मेकर्स का ही दांव पड़ा उन पर भारी, घिरे विवादों में! (07.06.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सेंसरशिप नहीं, कानून का पालन', AI कंटेंट-CSAM पर केंद्र की मेटा को दो टूक
'सेंसरशिप नहीं, कानून का पालन', AI कंटेंट-CSAM पर केंद्र की मेटा को दो टूक
UP चुनाव से पहले RLD में बड़ा बदलाव, ऐश्वर्य राज सिंह बने प्रदेश अध्यक्ष
UP चुनाव से पहले RLD में बड़ा बदलाव, ऐश्वर्य राज सिंह बने प्रदेश अध्यक्ष
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
Xप्लेन: कैंसर से भारत कैसे बच सकता है? ऐसे पहचानें हर रोज दोहराने वाला दर्दनाक सच
कैंसर से भारत कैसे बच सकता है? ऐसे पहचानें हर रोज दोहराने वाला दर्दनाक सच
Bharat Bhhagya Viddhaata OTT Release: कंगना रनौत की 'भारत भाग्य विधाता' की ओटीटी रिलीज कंफर्म, जानें कब-कहां देख सकते हैं
कंगना रनौत की 'भारत भाग्य विधाता' की ओटीटी रिलीज कंफर्म, जानें कब-कहां देख सकते हैं
अपने ही पैर पर कुल्हाड़ी..., भारत-चीन पर 100% टैरिफ का US सीनेटर ने किया विरोध
अपने ही पैर पर कुल्हाड़ी..., भारत-चीन पर 100% टैरिफ का US सीनेटर ने किया विरोध
एक पर हमला, तीनों पर माना जाएगा अटैक! पाक-सऊदी-तुर्किए डिफेंस डील पर क्या बोला भारत?
एक पर हमला, तीनों पर माना जाएगा अटैक! पाक-सऊदी-तुर्किए डिफेंस डील पर क्या बोला भारत?
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
Embed widget