एक्सप्लोरर

Mumbai Metro Timings: गणपति बप्पा के दर्शन कर देर रात घर जाना हुआ और आसान, मुंबई मेट्रो ने दी ये बड़ी खुशखबरी

Mumbai Metro Updates: मुंबई में गणपति बप्पा के दर्शन करने आए भक्तों के लिए सरकार ने बड़ा ऐलान किया है. अब देर रात तक लोगों को मेट्रो की सेवा मिलेगी. इसके लिए टाइमटेबल जारी कर दिया गया है.

Mumbai Metro Time Table for Ganesh Chaturthi: मुंबई में गणेश उत्सव के दौरान भक्तों की भारी भीड़ को देखते हुए सरकार और प्रशासन सार्वजनिक परिवहन को सुचारु रूप से संचालित करने के प्रयास में जुट गए हैं.

महाराष्ट्र के विभिन्न हिस्सों से गणपति के दर्शन के लिए आने वाले भक्तों की सुविधा के लिए, मुंबई उपनगरीय जिला संरक्षक मंत्री मंगल प्रभात लोढ़ा ने महामुंबई मेट्रो ऑपरेशन कॉर्पोरेशन लिमिटेड और एमएमआरडीए से अनुरोध किया है कि वे मेट्रो सेवाओं की संख्या में बढ़ोतरी करें ताकि श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की कठिनाई न हो.

इस पहल के तहत 11 सितंबर से 17 सितंबर 2024 तक अंधेरी (पश्चिम) और गुंडवली टर्मिनल से अंतिम मेट्रो ट्रेन अब रात 11 बजे की बजाय 11:30 बजे चलेगी. इसके अलावा, रात के समय अतिरिक्त ट्रेन सेवाएं भी उपलब्ध होंगी ताकि गणेशोत्सव के दौरान देर रात तक मंदिरों और मंडलों से लौटने वाले लोग बिना किसी समस्या के अपने गंतव्य तक पहुंच सकें.

मंत्री लोढ़ा ने इस अवसर पर कहा, "गणेश उत्सव महाराष्ट्र के लोगों के लिए विशेष महत्व रखता है. मुंबई में लोग बड़े उत्साह के साथ इस त्योहार का आनंद लेते हैं. भक्तों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए हमने मेट्रो सेवाओं में यह बदलाव किया है. इसका उद्देश्य भीड़ को व्यवस्थित ढंग से बांटना और सभी को त्योहार का आनंद लेने का मौका देना है."

विस्तारित (Extended) मेट्रो सेवाओं की जानकारी:
1- अंधेरी (पश्चिम) और गुंडवली टर्मिनल से आखिरी मेट्रो अब रात 11:30 बजे चलेगी.
2- अतिरिक्त ट्रेनें 11:15 बजे और 11:30 बजे गुंडवली और अंधेरी (पश्चिम) से दहिसर (पूर्व) की ओर प्रस्थान करेंगी.
3- दहिसर (पूर्व) से अंधेरी (पश्चिम) और गुंडवली की ओर भी अतिरिक्त सेवाएं उपलब्ध होंगी.

इस दौरान प्रमुख स्टेशनों पर कुल 20 अतिरिक्त मेट्रो ट्रेनें चलाई जाएंगी, जिनमें अंधेरी, गुंडवली और दहिसर (पूर्व) के बीच विभिन्न समयों पर सेवाएं मिलेंगी. इससे भक्तों को बिना किसी परिवहन समस्या का सामना किए गणेश उत्सव का पूरा आनंद लेने का अवसर मिलेगा.

प्रमुख स्टेशनों पर कुल 20 अतिरिक्त ट्रेनें संचालित होंगी
1. गुंडवली से अंधेरी (पश्चिम): 10:20 अपराह्न, 10:39 अपराह्न, 10:50 अपराह्न और 11 अपराह्न (4 सेवाएं)
2. अंधेरी (पश्चिम) से गुंडवली: 10:20 अपराह्न, 10:40 अपराह्न, 10:50 अपराह्न और 11 अपराह्न (4 सेवाएं)
3. गुंडवली से दहिसर (पूर्व): 11:15 अपराह्न और 11:30 अपराह्न (2 सेवाएं)
4. अंधेरी पश्चिम से दहिसर (पूर्व): 11:15 अपराह्न और 11:30 अपराह्न (2 सेवाएं)
5. दहिसर (पूर्व) से अंधेरी पश्चिम: 10:53 अपराह्न, 11:12, 11:22 और 11:33 अपराह्न (4 सेवाएं)
6. दहिसर (पूर्व) से गुंडवली: 10:57 अपराह्न, 11:17 अपराह्न, 11:27 अपराह्न और 11:36 अपराह्न (4 सेवाएं)

ये भी पढ़ें: महाराष्ट्र में फिर उठा मराठा आरक्षण का मुद्दा, मनोज जरांगे इस दिन से करेंगे अनिश्चितकालीन अनशन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सोनम वांगचुक का जिक्र कर शरद पवार गुट का बड़ा बयान, 'ये अनशन इतने दिन नहीं चलता लेकिन...'
सोनम वांगचुक का जिक्र कर शरद पवार गुट का बड़ा बयान, 'ये अनशन इतने दिन नहीं चलता लेकिन...'
CJP के प्रदर्शन पर महाराष्ट्र के मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले बोले, 'सिस्टम में कभी-कभी...'
CJP के प्रदर्शन पर महाराष्ट्र के मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले बोले, 'सिस्टम में कभी-कभी...'
Mumbai News: बिना OTP के 10 करोड़ रुपये की ठगी, मुंबई में 'बॉस स्कैम' का भंडाफोड़, ऐसे मिटाते थे सबूत
बिना OTP के 10 करोड़ रुपये की ठगी, मुंबई में 'बॉस स्कैम' का भंडाफोड़, ऐसे मिटाते थे सबूत
CJP के प्रदर्शन पर AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'इस आंदोलन को किसी पॉलिटिकल...'
CJP के प्रदर्शन पर AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'इस आंदोलन को किसी पॉलिटिकल...'

वीडियोज

DGP की '​मौत मिस्ट्री'!
BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?
Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा; जानें क्या कहा
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
Explained: जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में कूदे सपा नेता! मोहिबुल्लाह से लेकर अखिलेश तक, कैसे बनाया राजनीतिक मुद्दा?
जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में खपे सपा नेता! मोहिबुल्ला से लेकर अखिलेश तक, कैसे बना राजनीतिक मुद्दा
CJP के प्रदर्शन पर राहुल गांधी बोले, 'सत्ता हमेशा के लिए नहीं रहती, जवाबदेही जरूर तय की जाएगी'
CJP के प्रदर्शन पर राहुल गांधी बोले, 'सत्ता हमेशा के लिए नहीं रहती, जवाबदेही जरूर तय की जाएगी'
Embed widget